Page Loader
45 साल की उम्र में भी फिट हैं ऋतिक रोशन, जानें उनकी डाइट और एक्सरसाइज

45 साल की उम्र में भी फिट हैं ऋतिक रोशन, जानें उनकी डाइट और एक्सरसाइज

Mar 01, 2019
08:50 am

क्या है खबर?

बॉलीवुड के हैंडसम हंक और ग्रीक गॉड के नाम से मशहूर ऋतिक रोशन 45 साल की उम्र में भी काफ़ी फिट हैं। उनकी फिटनेस देखकर हर कोई उनका दीवाना हो जाता है। आजकल ऋतिक, आनंद कुमार की बायोपिक 'सुपर 30' में बिज़ी हैं। इस फिल्म के लिए ऋतिक ने अपना काफ़ी वजन घटाया है। ऋतिक को ऐसे ही नहीं ग्रीक गॉड कहा जाता है, उनकी फिटनेस उन्हें ऐसा बनाती है। ऐसे में आज उनकी फिटनेस का राज जानते हैं।

जानकारी

एक्सरसाइज के साथ कोई समझौता नहीं

ऋतिक रोशन अपनी फिटनेस का ख़ास ख़याल रखते हैं। यही वजह है कि वह अपनी डाइट और एक्सरसाइज के साथ कोई समझौता नहीं करते हैं। ऋतिक हार्ड वर्कआउट और डाइट प्लान का पालन करते हैं।

वर्कआउट

सप्ताह में केवल चार दिन ही एक्सरसाइज करते हैं ऋतिक

ऋतिक सप्ताह में चार दिन एक्सरसाइज और तीन दिन आराम करते हैं। सोमवार को चेस्ट और बैक की एक्सरसाइज करते हैं, जिसमें डंबल, स्टैंडिंग काफ रेज, हैंड केबल पुल और बेंच प्रेस जैसी एक्सरसाइज शामिल होती है। मंगलवार के दिन ऋतिक अपने पैरों और टांगों पर ध्यान देते हैं और उसकी एक्सरसाइज करते हैं। बुधवार को आराम करके गुरुवार को शोल्डर और एब्स की एक्सरसाइज करते हैं। इसमें वो प्लैंक, वेट सिट-अप्स और वॉकआउट करते हैं।

इंस्टाग्राम पोस्ट

एक्सरसाइज करते ऋतिक रोशन

जानकारी

शुक्रवार को करते हैं आर्म की एक्सरसाइज

शुक्रवार को ऋतिक आर्म की एक्सरसाइज करते हैं, जिसमें बाइसेप्स, ट्राइसेप्स के साथ ही पावर एक्सरसाइज जैसे क्लॉज ग्रिप बारबैल बेंच प्रेस, ट्राइसेप्स पुशडाउन और डंबल की अलग-अलग एक्सरसाइज शामिल होती हैं।

खानपान

ऋतिक के नाश्ते और लंच में शामिल होता है ये

ऋतिक के दिन की शुरुआत पानी से होती है। ऋतिक का मानना है कि फिट रहने के लिए ज़्यादा से ज़्यादा पानी का सेवन ज़रूरी है। दिनभर एनर्जी के लिए वो नाश्ते में ब्राउन ब्रेड और अंडे खाते हैं। वहीं लंच में दाल, रोटी, उबली सब्ज़ियाँ, चिकन और पास्ता खाना पसंद करते हैं। ऋतिक बताते हैं कि दाल, रोटी और उबली हुई सब्ज़ियाँ हमेशा आपको फिट बनाए रखती हैं। लंच के बाद वो फल ज़रूर खाते हैं।

डिनर

चॉकलेट मिल्क और डिनर में मछली पसंद करते हैं ऋतिक

ऋतिक को चॉकलेट मिल्क पसंद है, इसलिए मौका मिलने पर वो ये पीना नहीं भूलते हैं। शाम के समय नट्स और प्रोटीन शेक पीते हैं। जब वो शूटिंग पर होते हैं तो प्रोटीन बार खाते हैं। पीनट और ब्राउनी ऋतिक की कमज़ोरी हैं। डिनर में ऋतिक मछली और रोस्टेड चिकन खाना पसंद करते हैं। उन्हें भारतीय खानों के साथ ही चाइनीज खाने भी बहुत पसंद है। अपनी इन्ही आदतों की वजह से ऋतिक इस उम्र में भी काफी फिट हैं।

जानकारी

अपने ट्रेनर को देते थे हर महिने 20 लाख रुपये

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक रिपोर्ट के अनुसार 'कृष 3' में ज़बरदस्त बॉडी बनाने के लिए ऋतिक अपने ट्रेनर क्रिस गेथिन को हर महीने लगभग 20 लाख रुपये देते थे।