Page Loader
क्या आप जानते हैं रोजर फेडरर क्या खाते-पीते हैं? अगर नहीं तो यहाँ जानिए सब कुछ

क्या आप जानते हैं रोजर फेडरर क्या खाते-पीते हैं? अगर नहीं तो यहाँ जानिए सब कुछ

Jul 17, 2019
08:39 pm

क्या है खबर?

विश्व के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर को आज किसी पहचान की ज़रूरत नहीं है। फेडरर 37 साल की उम्र में भी कई युवा खिलाड़ियों को मैदान पर धूल चाटने की क्षमता रखते हैं। ऐसा अपने आप नहीं, बल्कि वो अपने खानपान का बहुत ज़्यादा ख़्याल रखते हैं, इसलिए होता है। फेडरर ख़ुद को फिट रखने के लिए अपनी डाइट पर ज़्यादा ध्यान देते हैं। आइए जानें 20 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता फेडरर क्या खाते-पीते हैं।

शुरुआत

फेडरर मीठे से करते हैं दिन की शुरुआत

यह सुनकर आपको भले ही हैरानी हो, लेकिन फेडरर अपने दिन की शुरुआत मीठे से करते हैं। वो रूढ़िवादी बातों का पालन नहीं करते हैं। मैच के दिनों में वो घर का बना वेफल और ताज़ा फल खाना पसंद करते हैं। केवल यही नहीं फेडरर डाइट में ताज़े फलों का रस, कॉफ़ी और विनेगर शॉट भी लेते हैं। शायद यही वजह है कि फेडरर इस उम्र में भी इतने फिट दिखते हैं और खिलाड़ियों को कड़ी टक्कर देते हैं।

पसंद

फेडरर को बहुत ज़्यादा पसंद है पास्ता

फेडरर के खाने के विकल्पों से पता चलता है कि वो अपने स्वाद के साथ कोई समझौता नहीं करते हैं। इसके अलावा वो अच्छे स्वास्थ्य का भी ख़्याल रखते हैं। टेनिस अभ्यास या मैचों में जानें से पहले वो हल्के सॉस के साथ थोड़ा पास्ता खाना पसंद करते हैं। एक बार फेडरर ने ख़ुद कहा था, "मैं ऐसा 20 सालों से कर रहा हूँ।" इसके अलावा प्रैक्टिस सेशन/मैच के बीच में वो कभी-कभी केले और स्नैक बार भी खाते हैं।

भारतीय व्यंजन

फेडरर को पसंद हैं भारतीय व्यंजन

पूरे दिन की भागदौड़ के बाद फेडरर रात को अपने पसंद का भोजन खाना पसंद करते हैं। आपको बता दें कि उनके भोजन का विकल्प काफ़ी विविध है। हाल में ही फेडरर ने कहा था, 'मैं इतालवी, जापानी और भारतीय रेस्टोरेंट का प्रेमी हूँ।" आपको शायद यक़ीन न हो, लेकिन फेडरर कभी-कभी चीट डाइट भी फ़ॉलो करते हैं। उन्हें आइसक्रीम और चॉकलेट बहुत पसंद है। इसके बारे में वो कहते हैं, "मुझे इसके बारे में बुरा नहीं लगता है।"

इंस्टाग्राम पोस्ट

इतालवी खाना खाते रोजर फेडरर