LOADING...
नौतपा के दौरान त्वचा को इन 5 तरीकों से रखें सुरक्षित, नहीं होगा कोई नुकसान
नौतपा के दौरान त्वचा की देखभाल के सुझाव

नौतपा के दौरान त्वचा को इन 5 तरीकों से रखें सुरक्षित, नहीं होगा कोई नुकसान

लेखन सयाली
May 26, 2026
10:46 am

क्या है खबर?

नौतपा के दौरान सूर्य की तीव्रता काफी बढ़ जाती है, जिसके कारण त्वचा के जलने से लेकर समय से पहले बूढ़ा होने का खतरा बढ़ जाता है। नौतपा 25 मई से शुरू होकर 2 जून तक रहेगा और इस दौरान सूर्य की पराबैंगनी (UV) किरणें बढ़कर 100 डब्ल्यू/मी2 तक पहुंच जाती हैं। आइए आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताते हैं, जिन्हें अपनाकर आप नौतपा के दौरान अपनी त्वचा को सुरक्षित और त्वचा की देखभाल कर सकते हैं।

#1

धूप से बचाव के लिए सनस्क्रीन का करें इस्तेमाल

सनस्क्रीन त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाने में मदद कर सकती है। इसलिए, इसे अपने त्वचा की देखभाल के रूटीन का हिस्सा जरूर बनाएं। धूप से बचाव के लिए सनस्क्रीन लगाने से पहले अपनी त्वचा को मॉइस्चराइज करें। इसके बाद चेहरे, हाथ और पैरों पर अच्छी तरह से SPF 30 या उससे अधिक वाली सनस्क्रीन लगाएं। अगर आप घर से बाहर निकल रहे हैं तो हर 2 घंटे के बाद इसे फिर से लगाएं।

#2

पानी पीकर रखें खुद को तरोताजा

नौतपा के दौरान शरीर में पानी की कमी होने से त्वचा पर सूखापन, जलन और यहां तक कि मुंहासे होने लगते हैं। इससे बचने के लिए रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी है। इसके अलावा तरबूज, खीरा, नारियल पानी और ताजे फलों का रस जैसे तरोताजा करने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करें। ये चीजें न केवल आपको तरोताजा रखेंगी, बल्कि शरीर से हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने में भी मदद करेंगी।

Advertisement

#3

ढीले और हल्के कपड़े पहनें

नौतपा के दौरान सूरज की गर्मी काफी बढ़ जाती है, इसलिए ऐसे कपड़े पहनें, जो आपकी त्वचा को ढक सकें और हवा को आसानी से गुजरने दें। सूती और हल्के कपड़े इस दौरान सबसे अच्छे होते हैं, क्योंकि ये न केवल आरामदायक होते हैं, बल्कि पसीने को भी जल्दी सोख लेते हैं। इसके अलावा हल्के रंग के कपड़े पहनें, क्योंकि ये सूरज की रोशनी को अवशोषित करने के बजाय इसे परावर्तित करते हैं।

Advertisement

#4

धूप में निकलने से बचें

नौतपा के दौरान सूरज की रोशनी सुबह 11 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक सबसे ज्यादा होती है, इसलिए इस समय बाहर निकलने से बचें। अगर किसी कारणवश इस समय बाहर निकलना जरूरी है तो अपने चेहरे, गर्दन और हाथों को कपड़े से ढक कर रखें। इसके अलावा सिर को ढकने के लिए टोपी और आंखों को सुरक्षित रखने के लिए धूप का चश्मा पहनें। इससे आपकी त्वचा सूरज की हानिकारक किरणों से सुरक्षित रहेगी।

#5

अधिक गर्म पानी से न नहाएं

नौतपा के दौरान अधिक गर्म पानी से नहाने से त्वचा का प्राकृतिक तेल निकल जाता है, जिससे त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है। इसलिए, बेहतर होगा कि आप नहाने के लिए हल्के गर्म पानी का इस्तेमाल करें। इसके अलावा नहाने के बाद त्वचा को मॉइस्चराइज करना न भूलें, क्योंकि इससे त्वचा को पोषण मिलता है और वह मुलायम बनी रहती है। इस दौरान चेहरे पर बर्फ लगाना भी फायदेमंद हो सकता है।

Advertisement