स्ट्रीट फूड के शौकीन हैं तो माइक्रोवेव में बनाकर खाएं ये 5 फ्यूजन स्नैक्स
क्या है खबर?
अगर आप स्ट्रीट फूड के शौकीन हैं, तो अब आपको इसे खाने के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको कुछ ऐसे फ्यूजन स्नैक्स की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप महज 15 से 20 मिनट में माइक्रोवेव में तैयार कर सकते हैं। आइए आज हम आपको मिक्स वेज पकोड़ा, पनीर टिक्का, पाव भाजी, पनीर पकोड़ा और पनीर बर्गर की रेसिपी बताते हैं।
#1
मिक्स वेज पकोड़ा
सबसे पहले एक कटोरे में बारीक कटी हुई सब्जियों को नमक, काली मिर्च और थोड़ा-सा चाट मसाला के साथ मिलाएं। अब एक अलग कटोरे में बेसन, नमक, लाल मिर्च पाउडर और थोड़ा पानी मिलाकर घोल तैयार करें, फिर सब्जियों को बेसन के घोल में मिलाएं। इसके बाद मिश्रण को एक माइक्रोवेव ट्रे में डालकर माइक्रोवेव को 180 डिग्री पर गर्म करें और 5 से 10 मिनट तक पकाएं। आखिर में इसे हरी चटनी के साथ परोसें।
#2
पनीर टिक्का
सबसे पहले एक कटोरे में दही, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, गरम मसाला, नमक और थोड़ा-सा तेल मिलाकर मसाला तैयार करें। अब पनीर को मसाले में डालकर अच्छी तरह मिलाएं, फिर इसे 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें ताकि मसाला अच्छे से लग जाए। समय पूरा होने के बाद पनीर के टुकड़ों को माइक्रोवेव ट्रे में रखें और माइक्रोवेव को 180 डिग्री पर गर्म करें। आखिर में इसे 5 से 10 मिनट तक पकाने के बाद परोसें।
#3
पाव भाजी
सबसे पहले माइक्रोवेव में कटे हुए आलू, फूलगोभी, गाजर, मटर और शिमला मिर्च को 5 से 10 मिनट तक पकाएं। अब एक माइक्रोवेव वाले बर्तन में थोड़ा मक्खन गर्म करें, फिर इसमें प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, लहसुन-अदरक का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर भूनें। इसके बाद पके हुए सब्जियों को मैश करके पैन में डालें, फिर इसमें थोड़ा पानी मिलाकर इसे 5 मिनट तक पकाएं। अंत में मक्खन लगे पाव के साथ इसे परोसें।
#4
पनीर पकोड़ा
पनीर पकोड़ा बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरे में बेसन, नमक, लाल मिर्च पाउडर और थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार करें। अब पनीर के टुकड़ों को घोल में डुबोएं और माइक्रोवेव ट्रे में रखें। इसके बाद माइक्रोवेव को 180 डिग्री पर गर्म करें, फिर पकोड़ों को 5 से 10 मिनट तक पकाएं। आखिर में गर्मागर्म पकोड़ों को हरी चटनी के साथ परोसें।
#5
पनीर बर्गर
पनीर बर्गर बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरे में पनीर, नमक, काली मिर्च, प्याज और हरी मिर्च को अच्छी तरह मिलाएं। अब मिश्रण को गोल आकार दें, फिर इसे माइक्रोवेव ट्रे में रखें और इसे माइक्रोवेव के माध्यम से 5 से 10 मिनट तक पकाएं। इसके बाद पनीर के टुकड़ों को ब्रेड के स्लाइस के बीच रखें, फिर इसके ऊपर टमाटर, प्याज और हरी चटनी डालें। आखिर में इसे गर्मागर्म परोसें।