पेट की चर्बी से कैसे पाएँ छुटकारा? सेलीब्रिटी फ़िटनेस ट्रेनर माहेक नायर ने किया ख़ुलासा
क्या है खबर?
आज पूरी दुनिया में सबसे ज़्यादा लोग मोटापे के शिकार हैं। ज़्यादातर लोग आजकल एक गतिहीन जीवनशैली को फ़ॉलो करते हैं, जिसकी वजह से वो इसके शिकार हैं।
पेट की चर्बी न केवल हानिकारक होती है, बल्कि इससे छुटकारा पाना भी काफ़ी मुश्किल होता है।
अगर आप भी मोटापे से परेशान हैं, तो आज हम आपको पेट की चर्बी कम करने के लिए सेलीब्रिटीज फ़िटनेस ट्रेनर माहेक नायर के कुछ टिप्स और ट्रिक्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
बीमारी
कई घातक बीमारियों का कारण बन सकता है मोटापा
कमर के आस-पास की चर्बी विशेष रूप से आंत की चर्बी कई घातक बीमारियों जैसे टाइप 2 डायबिटीज, दिल की बीमारी, स्ट्रोक और कई मामलों में कैंसर का कारण बन सकती है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिंकविला के साथ एक इंटरव्यू में श्रद्धा कपूर, सुशांत सिंह राजपूत, आदित्य रॉय कपूर और कार्तिक आर्यन जैसी बॉलीवुड सेलीब्रिटीज को प्रशिक्षण देने वाली फ़िटनेस ट्रेनर माहेक नायर ने पेट की चर्बी को कम समय में घटाने के बारे में बताया।
पोषण
चलना-फिरना और सही पोषण का पालन करना आवश्यक
नायर ने सबसे पहले कहा कि पुराने दिनों में लोग मोटे नहीं थे, क्योंकि वो बहुत ज़्यादा मेहनत करते थे, लेकिन आजकल ऐसा नहीं है।
आजकल के लोग एक गतिहीन जीवनशैली जी रहे हैं। लोग बहुत ज़्यादा बैठते हैं और अपना ज़्यादातर समय सेलफोन और टीवी देखने में बिताते हैं।
जबकि, पेट की चर्बी को कम करने के लिए चलना-फिरना और सही पोषण का पालन करना आवश्यक होता है। इसके बिना पेट की चर्बी कम करना संभव नहीं है।
एक्सरसाइज
प्रतिदिन चलना चाहिए 10,000 क़दम
नायर ने बताया कि एक व्यक्ति को रोज़ाना 10,000 क़दम चलना चाहिए।
आजकल कई फ़िटनेस गैजेट्स उपलब्ध हैं, जो आपको यह जानने में मदद कर सकते हैं कि आप एक दिन में कितना चले।
अगर आप एक दिन में 10,000 क़दम चलते हैं, तो वह एक घंटे की एक्सरसाइज के बराबर है।
इसलिए, लोगों को प्रतिदिन 10,000 क़दम चलने का न्यूनतम लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए साथ ही सप्ताह में 3-4 दिन एक्सरसाइज करना चाहिए।
जानकारी
शुरुआत में करें योग और पिलाटे
नायर ने कहा कि जो लोग शुरुआत कर रहे हैं, वो योग और पिलाटे कर सकते हैं। एक बार इसमें अच्छे होने के बाद हार्ड वर्कआउट की तरफ़ बढ़ सकते हैं, जिसमें कंपाउंड मूवमेंट शामिल है। इससे ज़्यादा कैलोरी बर्न होती है।
आहार
वजन कम करने के लिए ज़रूरी है सही आहार और शारीरिक गतिविधि
नायर ने पेट की चर्बी को कम करने के लिए आहार के महत्व के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि लोगों को नारियल तेल जैसे अच्छे खाद्य पदार्थों को अपने आहार में शामिल करना चाहिए।
इसके अलावा एवोकाडो, हरी पत्तेदार सब्ज़ियाँ और एक निश्चित मात्रा में प्रोटीन भी आहार में शामिल करें।
जिन लोगों को पेट की चर्बी जल्दी कम करनी हो, उन्हें कार्बोहाइड्रेट के सेवन से बचना चाहिए। सही आहार और शारीरिक गतिविधि इसके लिए बहुत ज़रूरी है।