NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / भूस्खलन से सुरक्षित रहने के लिए अपनाएं ये टिप्स, नहीं होगा बड़ा नुकसान
    अगली खबर
    भूस्खलन से सुरक्षित रहने के लिए अपनाएं ये टिप्स, नहीं होगा बड़ा नुकसान
    भूस्खलन से सुरक्षित रहने के लिए अपनाए जाने वाले टिप्स

    भूस्खलन से सुरक्षित रहने के लिए अपनाएं ये टिप्स, नहीं होगा बड़ा नुकसान

    लेखन अंजली
    Jul 13, 2023
    04:16 pm

    क्या है खबर?

    भूस्खलन एक तरह की बड़ी प्राकृतिक आपदा है। इसमें चट्टानें, मिट्टी और वनस्पतियां का किसी ढलान से नीचे की ओर खिसकने लगती है और कई किलोमीटर तक फैल जाती है। इसके कारण जन-धन की बड़ी हानि हो सकती है।।

    अभी भारी बारिश के कारण भी भूस्खन का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में प्राकृतिक आपदाओं के लिए लोगों को हमेशा तैयार रहना चाहिए।

    आइए आज हम आपके साथ इस आपदा से सुरक्षित रहने के लिए कुछ टिप्स साझा करते हैं।

    #1

    सतर्क रहें

    मौसम पर नजर रखें और अपने क्षेत्र के अधिकारियों द्वारा जारी की जाने वाली हर तरह की चेतावनी पर भी ध्यान दें।

    समाचारों के जरिए भी भूस्खलन से जुड़ी जानकारियों पर नजर रहें।

    भूस्खलन के खतरों का संकेत देने वाले मार्करों और चेतावनी संकेतों पर बारीकी से ध्यान दें। इनमें कटाव, दरारें या सरकार द्वारा रखी गई बाधाओं के संकेत शामिल हो सकते हैं।

    सुरक्षित स्थानों और निकासी मार्गों के साथ एक आपातकालीन योजना भी बनाकर रखें।

    #2

    जगह को तत्काल खाली करें 

    शांत रहें, घबराएं नहीं और अफवाहों से दूरी बनाकर रखें। अपने परिजनों के साथ रहने का प्रयास करें।

    इसके अतिरिक्त अगर अधिकारी निकासी आदेश जारी करते हैं या आपको भूस्खलन की पूर्व चेतावनी के संकेत मिलते हैं तो तुरंत उस जगह को खाली कर दें।

    ढलानों, चट्टानों या नदी के किनारों से दूर किसी सुरक्षित क्षेत्र में चले जाएं। अगर भूस्खलन का खतरा है तो पुलों या जलमार्गों से यात्रा करने से भी बचें।

    #3

    संभावित भूस्खलन मार्गों से रहें सावधान 

    भारी वर्षा या भूकंपीय गतिविधि भूस्खलन को ट्रिगर करने वाली स्थितियां हैं, इसलिए इन्हें नजरअंदाज न करें।

    इसके अलावा संभावित भूस्खलन मार्गों से सावधान रहें और उन क्षेत्रों में जाने से बचें जहां भूस्खलन का खतरा है, जैसे कि खड़ी ढलान या ढीली मिट्टी या चट्टानों वाले क्षेत्र आदि।

    जिन ढलानों पर पहले ही भूस्खलन हो चुका है, उनके दोबारा होने का खतरा है। इसी तरह भूमि की हलचल महसूस होते ही घर से बाहर निकलने से बचें।

    #4

    आवश्यक चीजों को अपने पास रखें

    भूस्खलन और बाढ़ के समय आवश्यक वस्तुओं के लिए भागने से बचें।

    प्राथमिक चिकित्सा किट, टॉर्च, अतिरिक्त बैटरी, लंबे समय तक खराब ना होने वाली खान-पान की चीजें, पानी और एक स्मार्टफोन आदि जरूरी चीजों वाला एक बैग हमेशा तैयार रखें।

    जानें कि स्थानीय आपातकालीन सेवाओं से कैसे संपर्क करें और उनसे खुद को परिचित करें।

    इसके अतिरिक्त महत्वपूर्ण दस्तावेजों और कीमती सामानों को वॉटरप्रूफ बैगों में डालकर किसी सुरक्षित जगह पर रखें।

    #5

    भूस्खलन के बाद इन बातों का रखें ध्यान 

    भूस्खलन के जाने के बाद खुले सामानों, बिजली की तारों और खंभों को छूने की गलती न करें। जिस जगह पर भूस्खलन आया था, उसके रास्त और ढलानों से दूर रहें।

    भूस्खलन के कारण घायल हुए या फिर इसमें फंसे लोगों पर ध्यान दें और प्राथमिक उपचार दिए बिना किसी भी घायल व्यक्ति को इधर-उधर न ले जाएं।

    कुएं, नदियों और झरनों आदि से दूषित पानी न पीएं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    प्राकृतिक आपदा
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    शशि थरूर ने कोलंबिया में कोलंबिया को घेरा, बोले- आतंकियों के मरने पर शोक क्यों जताया ऑपरेशन सिंदूर
    IPL 2025: कुलदीप यादव का इस संस्करण कैसा रहा प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  IPL 2025
    'हाउसफुल' समेत इन बॉलीवुड फिल्मों के बने सबसे ज्यादा सीक्वल, एक के तो 8 भाग आए हाउसफुल फिल्म
    अपने स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ कैसे बढ़ाएं? यहां जानिए तरीका स्मार्टफोन

    प्राकृतिक आपदा

    उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर टूटने से बांध टूटा, 100-150 लोगों की मौत की आशंका उत्तराखंड
    उत्तराखंड आपदा: प्रधानमंत्री मोदी रख रहे स्थिति पर नजर, अमित शाह ने दिया मदद का भरोसा नरेंद्र मोदी
    उत्तराखंड में क्यों आई बाढ़ और अभी यहां क्या स्थिति है? उत्तराखंड
    उत्तराखंड बाढ़: अब तक बरामद हुए 14 शव, 170 से अधिक अभी भी लापता उत्तराखंड

    लाइफस्टाइल

    लौंग का तेल है बेहद फायदेमंद, जानिए इसके इस्तेमाल से होने वाले 5 लाभ स्वास्थ्य टिप्स
    आंखों के नीचे काले घेरों से हैं परेशान? ये पोषक तत्व करेंगे मदद त्वचा की देखभाल
    नाश्ते के लिए बिहार के 5 स्वादिष्ट स्नैक्स की रेसिपी, मानसून में जरूर करें ट्राई रेसिपी
    गुरु पूर्णिमा 2023: जानिए कब और कैसे हुई इस दिन की शुरुआत और इसका महत्व गुरु पूर्णिमा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025