NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / फल और सब्जियों को सही तरीके से धोने के लिए अपनाएं यह तरीका
    अगली खबर
    फल और सब्जियों को सही तरीके से धोने के लिए अपनाएं यह तरीका
    फल और सब्जियों को सही तरीके से धोने का तरीका

    फल और सब्जियों को सही तरीके से धोने के लिए अपनाएं यह तरीका

    लेखन अंजली
    Sep 16, 2023
    02:47 pm

    क्या है खबर?

    स्वस्थ रहने के लिए डाइट में सब्जियों और फलों को शामिल करना आवश्यक है। हालांकि, केवल इन्हें अपनी डाइट में शामिल करना ही पर्याप्त नहीं है।

    इनका सेवन करने से पहले इनसे गंदगी, कीटनाशकों और रासायनिक अवशेषों को हटाना आवश्यक है। तभी आपको फल-सब्जियों से भरपूर फायदे मिल सकते हैं।

    आइए आज हम आपको सही तरीका बताते हैं, जिन्हें आजमाकर आप सब्जियों और फलों को अच्छे से साफ कर सकते हैं।

    #1

    सबसे पहले हाथों और चाकू को करें साफ

    खाने के लिए फल और सब्जियों का इस्तेमाल करने से पहले और बाद में अपने हाथों को गर्म पानी और साबुन से धो लें।

    यह छोटा कदम हानिकारक कीटाणुओं और जीवाणुओं के प्रसार को रोकने में मदद कर सकता है। इसलिए फलों और सब्जियों को खाने से पहले हमेशा अपने हाथ अच्छी तरह से धोने की आदत बनाएं।

    इसके अलावा फल और सब्जियों को काटने के लिए इस्तेमाल होने वाला चाकू भी साफ करें।

    #2

    नमक और गुनगुने पानी का करें इस्तेमाल 

    फल और सब्जियां को साफ करने के लिए आप नमक और गुनगुने पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    इसके लिए बड़े बर्तन में गुनगुने पानी को भरे, फिर उसमें एक बड़ी चम्मच नमक मिलाएं। इसके बाद इसमें लगभग 2 मिनट के लिए फलों और सब्जियों को डालने के बाद निकाल लें।

    इस तरह से सब्जियां और फल पूरी तरह से कीटाणुमुक्त और साफ हो जाएगें।

    यहां जानिए फल और सब्जियों को संक्रमण मुक्त करने के तरीके।

    #3

    फल और सब्जियों को अच्छी तरह से सुखाएं

    फलों और सब्जियों को धोने के बाद उन्हें ठीक से सुखाना महत्वपूर्ण है।

    एक साफ कपड़ा या माइक्रोफाइबर तौलिया फल और सब्जियों की सतह पर मौजूद किसी भी शेष कीटाणु को खत्म करने में मदद कर सकता है।

    इससे खाद्य जनित बीमारियों के जोखिम को कम करने और सब्जियों आदि को लंबे समय तक ताजा रखने में मदद मिल सकती है।

    इसलिए अपने उत्पादों को धोने के बाद हल्के हाथों से थपथपाकर सुखाना न भूलें।

    #4

    दाग वाले हिस्से को हटाएं

    फलों और सब्जियों को खाने से पहले उसके दाग वाले हिस्से को काट देना महत्वपूर्ण है।

    इसका कारण है कि ये क्षेत्र कीटाणुओं के लिए प्रजनन स्थल हो सकते हैं, जिससे खाद्य जनित बीमारियां हो सकती हैं।

    ऐसे में इन क्षेत्रों को हटाकर बीमारियों से बचाव हो सकता है और आप सुरक्षित रूप से फल और सब्जियों का आनंद ले सकते हैं।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    फल और सब्जियों को धोना क्यों जरूरी है?

    फल और सब्जियों को साफ करना न केवल गंदगी हटाने के लिए, बल्कि कीटनाशकों और रसायनों जैसे तत्वों को खत्म करने के लिए भी आवश्यक है।

    दरअसल, स्ट्रीट वेंडर में अक्सर स्वच्छता मानकों का अभाव होता है, जिसके कारण वे सब्जियों और फलों को कीटाणुओं के संपर्क में ला सकते हैं, जिससे गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं हो सकती हैं।

    इसलिए खाने से पहले फल और सब्जियों अच्छी तरह से धोना महत्वपूर्ण है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान

    ताज़ा खबरें

    मारुति सुजुकी एरिना मॉडल्स पर छूट घोषित, जानिए कितना मिलेगा फायदा  मारुति सुजुकी
    बिना इंटरनेट के गूगल मैप्स का उपयोग कैसे करें? यहां जानिए तरीका इंटरनेट
    रूस-यूक्रेन युद्ध में हताहत हुए 14 लाख सैनिक, किसे हुआ ज्यादा नुकसान? रूस समाचार
    IPL 2025: चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB ने निकाली 'विजय परेड', देखें वीडियो  IPL 2025

    खान-पान

    वजन कम करने के लिए जरूरी है थोड़ा-थोड़ा खाना, अपनाएं ये 5 तरीके वजन घटाना
    भारत में मिलने वाले प्रमुख स्ट्रीट फूड, जो असल में भारतीय हैं ही नहीं स्ट्रीट फ़ूड
    रोजाना 100 ग्राम कद्दू के बीज का जरूर करें सेवन, मिलेंगे कई स्वास्थ्य लाभ लाइफस्टाइल
    ये हैं इस साल के वायरल हुए 5 अजीबोगरीब फूड कॉम्बिनेशन, देखें सूची अजब-गजब खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025