NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है अंडे का अधिक सेवन, हो सकती हैं ये समस्याएं
    अगली खबर
    स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है अंडे का अधिक सेवन, हो सकती हैं ये समस्याएं
    अंडे का अधिक सेवन स्वास्थ्य के लिए है नुकसानदायक

    स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है अंडे का अधिक सेवन, हो सकती हैं ये समस्याएं

    लेखन अंजली
    Feb 02, 2022
    08:32 pm

    क्या है खबर?

    अंडे का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है क्योंकि यह प्रोटीन का बेहतरीन स्त्रोत होने के साथ ही आयरन, कैल्शियम और ओमेगा 3 फैटी एसिड जैसे कई पोषक तत्वों से समृद्ध होता है।

    इसी वजह से लोग इसका सेवन करना पसंद करते हैं, लेकिन अगर आप अधिक अंडे खाते हैं तो इससे स्वास्थ्य को बहुत नुकसान पहुंचा सकता है।

    आइए जानते हैं कि अंडे का अधिक सेवन करने से किन-किन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

    #1

    हृदय हो सकता है प्रभावित

    अंडे का अधिक सेवन हृदय के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है।

    दरअसल, अंडे के अधिक सेवन से शरीर में बेड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने लगती है, जो हृदय को नुकसान पहुंचा सकती है।

    इस वजह से आपको हृदय से जुड़ी कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए अगर आप पहले से ही किसी हृदय रोग से ग्रस्त हैं तो अंडे का सेवन डॉक्टरी सलाह के अनुसार ही करें।

    #2

    हो सकती है ब्लोटिंग की समस्या

    अगर आप अंडे का अधिक सेवन करते हैं तो इसके कारण आपको ब्लोटिंग की समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है।

    बता दें कि खाने का पाचन ठीक ढंग से न होने के कारण पेट में गैस बनने लगती है और ऐसे में लोगों को पेट फूलने की समस्या से जूझना पड़ता है। पेट फूलने की समस्या को अंग्रेजी में ब्लोटिंग भी कहा जाता है, जिसकी वजह से पेट से जुड़ी कई समस्याएं होने लगती हैं।

    #3

    मधुमेह होने का रहता है खतरा

    अंडे का अधिक सेवन शरीर में रक्त शर्करा का स्तर बढ़ा सकता है और इससे व्यक्ति के इंसुलिन में भी बदलाव होने लगता है।

    यह बदलाव मधुमेह का खतरा उत्पन्न कर सकता है। बता दें कि मधुमेह एक गंभीर समस्या है, जो व्यक्ति को मौत के मुंह में भी धकेल सकती है।

    इसलिए जिन लोगों को पहले से ही मधुमेह है तो वे कम ही अंडों का सेवन करें। वहीं, स्वस्थ व्यक्ति भी सीमित मात्रा में अंडे खाएं।

    #4

    बढ़ सकती है मुंहासों की समस्या

    अगर आपकी त्वचा तैलीय प्रकार की और मुंहासे वाली है तो आप भूल से भी जरूरत से ज्यादा अंडे का सेवन न करें।

    दरअसल, अंडा प्रोटीन युक्त होता है और जब यह शरीर में टूटता है तो गर्मी पैदा करता है, जिससे आपकी मुंहासों की समस्या बढ़ सकती है।

    इसलिए बेहतर होगा कि आप अपनी डाइट में अंडे की मात्रा को डॉक्टर की सलाह अनुसार ही शामिल करें।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस (बोनस इंफो)

    अगर आप वयस्क हैं तो आपके लिए रोजाना तीन अंडे खाना स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद साबित हो सकता है। वहीं, बच्चों को रोजाना एक अंडे का सेवन करना ही काफी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    IPL के इतिहास में इन बल्लेबाजों ने मुंबई इंडियंस के लिए जड़े हैं सबसे तेज शतक  IPL 2025
    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025

    खान-पान

    क्रिसमस और न्यू ईयर पार्टी के लिए बेहतरीन हैं ये मॉकटेल ड्रिंक्स, आसान है रेसिपी लाइफस्टाइल
    स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है अखरोट का अधिक सेवन, हो सकती हैं कई समस्याएं लाइफस्टाइल
    सर्दी-जुकाम से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकते हैं ये खाद्य पदार्थ लाइफस्टाइल
    भारत में पाई जाने वाली ये हैं सबसे तीखी लाल मिर्चें लाइफस्टाइल

    लाइफस्टाइल

    बढ़ती ठंड के दौरान इस तरह से करें तुलसी के पौधों की देखभाल, नहीं होगा खराब गार्डनिंग टिप्स
    माउंटेन क्लाइंबर एक्सरसाइज करते समय इन गलतियों से बचें एक्सरसाइज
    गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करते समय जरूर बरतें ये सावधानियां किचन टिप्स
    आपके कई कामों को आसान बना देंगे विच हेजल ऑयल से जुड़े ये हैक्स लाइफ हैक्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025