LOADING...
कैरेमल पॉपकॉर्न बनाने के लिए अपनाएं ये आसान तरीका, कुछ ही मिनट में हो जाएगा तैयार
कम सामग्री में तैयार होंगे बाजार जैसे स्वादिष्ट कैरेमल पॉपकॉर्न

कैरेमल पॉपकॉर्न बनाने के लिए अपनाएं ये आसान तरीका, कुछ ही मिनट में हो जाएगा तैयार

May 20, 2026
05:04 pm

क्या है खबर?

पॉपकॉर्न एक ऐसा स्नैक है, जिसे बड़े चाव से बच्चे से लेकर बड़े तक खाना पसंद करते हैं। आमतौर पर लोग इसे फिल्म देखते समय खाते हैं। वैसे क्या आप जानते हैं कि पॉपकॉर्न को कई तरह से बनाया जा सकता है? जी हां, जैसे नमकीन, खट्टी-मीठी और कैरेमल पॉपकॉर्न आदि। अगर आपके घर में किसी को कैरेमल पॉपकॉर्न बहुत पसंद है, तो आइए आज इसकी आसान रेसिपी जानते हैं।

सामग्रियां

कैरेमल पॉपकॉर्न के लिए जरूरी चीजें

कैरेमल पॉपकॉर्न बनाने के लिए एक कप भुने हुए पॉपकॉर्न, 3 बड़ी चम्मच देसी घी, एक चौथाई कप ब्राउन चीनी, आधी छोटी चम्मच बेकिंग सोडा, एक चौथाई छोटी चम्मच सिरका और थोड़ा नमक (स्वाद अनुसार) ले लें। इसके साथ ही दो बड़ी चम्मच पानी लें। आप चाहें तो चीजों की मात्रा को अपने मन मुताबिक कम या ज्यादा कर सकते हैं।

स्टेप-1

सबसे पहले पॉपकॉर्न बनाएं

सबसे पहले एक कढ़ाई को गैस पर चढ़ाएं और उसमें थोड़ा देसी घी गर्म करके उसमें भुने हुए पॉपकॉर्न डालें। अब कढ़ाई को एक ढक्कन से ढक दें और इसे 10 से 15 सेकंड के लिए पकने दें। जब भुने हुए पॉपकॉर्न फटने लगें तो कढ़ाई को एक हाथ से पकड़कर दूसरे हाथ से उसे घुमाएं। ऐसा करने से पॉपकॉर्न अच्छे से पक जाएंगे और फटने से भी बच जाएंगे।

Advertisement

स्टेप-2

कैरेमल सॉस बनाने के लिए करें शुरूआत

अब एक पैन को गैस पर चढ़ाकर उसमें देसी घी गर्म करें, फिर इसमें ब्राउन चीनी डालकर इसे धीमी आंच पर पकाएं। जब चीनी अच्छे से मिल जाए तो इसमें पानी, नमक, सिरका और बेकिंग सोडा डालकर इसे अच्छे से मिलाएं। अब इस मिश्रण को 5-7 मिनट तक पकाएं। इसके बाद गैस बंद करके मिश्रण को एक कटोरे में डालें और जब यह ठंडा हो जाए तो इसमें पॉपकॉर्न डालकर इसे अच्छे से मिलाएं।

Advertisement

स्टेप-3

कैरेमल मिश्रण को ऐसे पॉपकॉर्न में मिलाएं

जब कैरेमल मिश्रण ठंडा हो जाए, तो इसे पॉपकॉर्न वाले कटोरे में डालकर अच्छे से मिलाएं। इसके बाद पॉपकॉर्न को एक बेकिंग ट्रे पर फैलाएं और इसे 10 मिनट के लिए 200 डिग्री पर बेक करें। ट्रे को बीच-बीच में एक बार हिलाएं ताकि पॉपकॉर्न जलें नहीं। आखिर में कैरेमल मिश्रण को हाथ से तोड़कर पॉपकॉर्न पर डालें। इसके बाद पॉपकॉर्न को एक एयर टाइट कंटेनर में भरकर इसका सेवन करें।

Advertisement