NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    फैशन टिप्स
    फिटनेस टिप्स
    रेसिपी
    कोरोना वायरस के मामले
    घरेलू नुस्खे
    योगासन
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / पोषक तत्वों से भरपूर फल है अमरा, सेवन से मिलेंगे ये स्वास्थ्य संबंधी लाभ
    लाइफस्टाइल

    पोषक तत्वों से भरपूर फल है अमरा, सेवन से मिलेंगे ये स्वास्थ्य संबंधी लाभ

    पोषक तत्वों से भरपूर फल है अमरा, सेवन से मिलेंगे ये स्वास्थ्य संबंधी लाभ
    लेखन अंजली
    Nov 20, 2022, 08:07 am 1 मिनट में पढ़ें
    पोषक तत्वों से भरपूर फल है अमरा, सेवन से मिलेंगे ये स्वास्थ्य संबंधी लाभ
    डाइट में शामिल करें अमरा, मिलेंगे कई स्वास्थ्य संबंधित लाभ

    अमरा एक स्वास्थ्यवर्धक फल है, जो कई लोगों के लिए अनजाने फलों की सूची में शुमार होगा। अगर ऐसा है तो बता दें कि यह भारत में उगाया जाता है। इसे वैज्ञानिक रूप से स्पोंडियास डल्सिस (Spondias dulcis) के नाम से जाना जाता है। यह जब कच्चा होता है तो इसका रंग हरा और स्वाद खट्टा होता है, जबकि पकने पर इसका रंग पीला और स्वाद मीठा हो जाता है। आइए आज इसके फायदों के बारे में जानते हैं।

    पाचन के लिए है लाभदायक

    अमरा में पानी और फाइबर की अच्छी मात्रा मौजूद होती है। ये दोनों ही तत्व पाचन के लिए लाभदायक माने जाते हैं। इस फल का रोजाना सेवन शरीर को हाइड्रेट रखने समेत आंतों को प्राकृतिक रूप से डिटॉक्स करने में मदद कर सकता है। इसके अतिरिक्त यह फल कई तरह की पाचन संबंधित समस्याओं से राहत दिलाने में मदद कर सकता है। इस फल का गूदा अपच से पीड़ित लोगों के लिए अच्छा माना जाता है।

    हृदय की कार्यप्रणाली में कर सकता है सुधार

    अमरा में कई एंटी-ऑक्सिडेंट्स मौजूद होते हैं, जो हृदय की कार्यप्रणाली को सुधारने में काफी मदद कर सकते हैं। ये एंटी-ऑक्सिडेंट्स हाई ब्लड प्रेशर के स्तर को कम करने में भी मदद कर सकते हैं। यही कारण है कि इसे हाइपरटेंशन रोगियों के लिए लाभदायक माना जाता है। इसके अतिरिक्त यह फल खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करके अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में भी मदद कर सकता है। ऐसे यह फल हृदय रोग से सुरक्षित रख सकता है।

    रोग प्रतिरोधक क्षमता को दे सकता है मजबूती

    अमरा विटामिन-C से भरपूर होता है, जो एंटी-ऑक्सीडेंट की तरह काम करके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूती देने में मदद कर सकता है। यह शरीर में व्हाइट ब्लड सेल्स के विकास को बढ़ावा दे सकता है, जो रोग और संक्रमण से लड़ने के लिए आवश्यक होते हैं। इसके अतिरिक्त विटामिन-C ब्लड सर्कुलेशन में आयरन के अवशोषण में भी मदद कर सकता है, जिससे शरीर ऊर्जावान बना रहता है।

    आंखों की रोशनी को तेज करने में है सहायक

    अगर आप प्राकृतिक रूप से अपनी आंखों की रोशनी को तेज करना चाहते हैं तो आपके लिए अपनी डाइट में अमरा को शामिल करना लाभदायक हो सकता है। यह फल विटामिन-A से भरपूर होता है, जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने वाला एक मुख्य पोषक तत्व माना जाता है। इसके अलावा यह उम्र से संबंधित आंखों की बीमारियों के जोखिम कम करने में भी सहायक हो सकता है।

    त्वचा संक्रमण के जोखिम कर सकता है कम

    अमरा एंटी-बैक्टीरियल प्रोपर्टीज से भरपूर होता है, इसलिए इसे त्वचा संक्रमण के लिए लाभदायक माना जाता है। यह फल त्वचा से जुड़ी समस्याओं जैसे मुंहासे, रूखापन और छाले से निपटने में मदद कर सकता है। इसके अतिरिक्त यह सोरायसिस जैसी स्थितियों के इलाज में भी काफी मदद कर सकता है। यह फल उम्र बढ़ने के लक्षणों को धीमा करने के लिए भी जाना जाता है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी भारत और पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज हुए बाहर मैट हेनरी
    तुनिषा शर्मा को दरकिनार कर अन्य लड़कियों से चैट करते थे शीजान, पुलिस ने किया खुलासा तुनिषा शर्मा
    दिल्ली: नाइजीरियाई नागरिकों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर भीड़ ने किया हमला दिल्ली
    विक्रांत मैसी और तापसी पन्नू की 'हसीन दिलरुबा' का बनेगा सीक्वल, अभिनेता ने की पुष्टि विक्रांत मैसी

    लाइफस्टाइल

    जन्मदिन विशेष: बिपाशा बसु अपनी फिटनेस के लिए फॉलो करती हैं यह डाइट और वर्कआउट प्लान बिपाशा बसु
    कंटोला के सेवन से मिलते हैं ये 5 प्रमुख स्वास्थ्य लाभ, डाइट में जरूर करें शामिल खान-पान
    घर पर बनाकर खाए जा सकते हैं ये 5 तरह के फ्राइड राइस, जानिए इनकी रेसिपी रेसिपी
    लोहड़ी 2023: इन व्यंजनों के बिना अधूरा है त्योहार, घर पर जरूर बनाएं लोहड़ी

    लाइफस्टाइल की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Lifestyle Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023