NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / ट्रेकिंग पसंद हैं तो भारत की इन पाँच जगहों पर ज़रूर जाएँ
    अगली खबर
    ट्रेकिंग पसंद हैं तो भारत की इन पाँच जगहों पर ज़रूर जाएँ

    ट्रेकिंग पसंद हैं तो भारत की इन पाँच जगहों पर ज़रूर जाएँ

    लेखन प्रदीप मौर्य
    Aug 08, 2019
    10:14 pm

    क्या है खबर?

    अगर आप गर्मियों में यात्रा का आनंद नहीं ले पाएँ हैं, तो आप मानसून में यात्रा की योजना बना सकते हैं।

    मानसून में जंगली और पहाड़ी इलाकों का नज़ारा अद्भुत होता है।

    अगर आपको लंबे रास्तों पर दोस्तों के साथ या अकेले चलना पसंद है, तो आप ट्रेकिंग के लिए भी जा सकते हैं।

    आज हम आपको भारत की पाँच ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहाँ आप ट्रेकिंग के लिए जा सकते हैं।

    #1

    हम्प्टा वैली, हिमाचल प्रदेश

    वैसे तो पूरा हिमाचल प्रदेश ही ख़ूबसूरती से भरपूर है, लेकिन अगर आप रोमांच की तलाश में हैं और ट्रेकिंग करना चाहते हैं, तो हिमाचल प्रदेश की हम्प्टा वैली आपकी राह देख रही है।

    हम्प्टा वैली, लेह-मनाली राजमार्ग पर मनाली से स्पीति वैली ले जाती है। यह देश के बेहतरीन क्रॉसओवर ट्रैक में से एक है।

    लहौल और कुल्लू की शानदार घाटियों से गुज़रने वाला ट्रेक चार दिन का है। चार दिन का ये सफ़र काफ़ी रोमांचक हो सकता है।

    #2

    मुन्नार, केरल

    अगर आप अपनी प्रेमिका के साथ ट्रेकिंग पर जाना चाहते हैं, तो आपको किसी ऐसी जगह पर जाना चाहिए, जो रोमांस से भरपूर हो।

    केरल में स्थित मुन्नार ऐसा ही क्षेत्र है, जो रोमांस के लिए जाना जाता है। वहाँ की हवा में भी रोमांस बसता है।

    चाय के ख़ूबसूरत बागानों के बीच में जब आप अपनी प्रेमिका के साथ ट्रेकिंग करेंगे, तो वह अनुभव लाजवाब होगा।

    मुन्नार की ट्रेकिंग के दौरान आप कई अन्य चीज़ें भी देख सकते हैं।

    #3

    यथमांग वैली और जीरो पॉइंट, सिक्किम

    पूर्वोत्तर-भारत अपनी लाजवाब ख़ूबसूरती के लिए मशहूर है। पूर्वोत्तर में स्थित सिक्किम, ट्रेकिंग करने वालों के लिए बेहतरीन जगह है।

    आप वहाँ जून से लेकर अक्टूबर के महीने में घूमने जा सकते हैं।

    ट्रेकिंग करने वालों के लिए यथमांग वैली और जीरो पॉइंट ज़बरदस्त रोमांचक जगहें हैं। हालाँकि, वहाँ तक पहुँचना इतना आसान नहीं है।

    यह ट्रैक यथमांग वैली से जीरो पॉइंट तक लाथुंग से गुज़रता है। यहाँ से निकलते हुए आप झरने, बौद्ध मठ और जंगल देख सकते हैं।

    #4

    कुद्रेमुख, कर्नाटक

    कर्नाटक में भी ऐसी-ऐसी जगहें हैं, जहाँ आप इस मानसून में घूमने के लिए जा सकते हैं।

    रोमांचक यात्रा की चाह रखने वालों को कर्नाटक के कुद्रेमुख की यात्रा करनी चाहिए। यह ट्रेकिंग करने के लिए भारत की सबसे अच्छी जगहों में से एक है।

    घने जंगल, मैदानी घास वाले चौड़े इलाक़े और झरनों के बेच से गुज़रना आपको रोमांच से भर देगा।

    अगर वहाँ दोस्तों के साथ ट्रेकिंग के लिए जाएँगे, तो आपकी यात्रा जीवनभर याद रहेगी।

    #5

    सिंघगढ़ किला, महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र भी ट्रेकिंग करने वालों के लिए बेहतरीन है। वहाँ ट्रेकिंग करने के लिए कुछ बेहतरीन जगहें हैं।

    उनमें से एक है सह्याद्री पर्वतमाला पर स्थित सिंघगढ़ का किला, जो समुद्र तल से 4,320 फ़ीट की ऊँचाई पर स्थित है।

    बारिश में सिंघगढ़ की ट्रेकिंग और भी शानदार हो जाती है। यह किला पुणे के पास स्थित है और यहाँ पुणे से लगभग 90 मिनट की ट्रेकिंग करके पहुँचा जा सकता है।

    नए ट्रैकरों के लिए यह अच्छी जगह हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कर्नाटक
    महाराष्ट्र
    हिमाचल प्रदेश
    केरल

    ताज़ा खबरें

    कर्नाटक: बेंगलुरु समेत अन्य जिलों में बारिश से 5 की मौत, मौसम विभाग ने दी चेतावनी कर्नाटक
    राहुल गांधी को पसंद आई प्रतीक गांधी की फिल्म 'फुले', लिखा- ऐसी फिल्में और बननी चाहिए  राहुल गांधी
    फेसबुक के कैशे को कैसे करें डिलीट? ऐप के प्रदर्शन में होगा सुधार  फेसबुक
    शक्तिशाली सौर तूफान पृथ्वी पर किस तरह और कितना पहुंचा सकते हैं नुकसान?  सौर तूफान

    कर्नाटक

    चेन्नई जल संकट: इडली-डोसा बैटर खरीदने पर ग्राहकों को एक बाल्टी मुफ्त पानी दे रहा दुकानदार नरेंद्र मोदी
    कर्नाटकः कांग्रेस के दो विधायकों का इस्तीफा, भाजपा ने दिये सरकार बनाने के संकेत भारतीय जनता पार्टी
    गुजरात राज्यसभा उपचुनाव: भाजपा से बचाने के लिए कांग्रेस ने माउंट आबू भेजे 65 विधायक गुजरात
    कर्नाटकः गठबंधन सरकार पर संकट के बादल, इस्तीफा देने पहुंचे कांग्रेस-JD(S) के 15 विधायक भारतीय जनता पार्टी

    महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कर रहे भाजपा उम्मीदवार अपने बेटे का प्रचार, पार्टी नाराज भारतीय जनता पार्टी
    इस आदमी के सिर से पार हो गई लोहे की छड़, चमत्कारिक तरीके से बची जान भारत की खबरें
    भाजपा नेता पंकजा मुंडे का बयान- राहुल गांधी के गले में बम बांधकर पाकिस्तान भेज दो पाकिस्तान समाचार
    बच्चे को बचाने के लिए ख़ुद की जान दाँव पर लगाकर तेंदुए से भिड़ गई माँ पुणे

    हिमाचल प्रदेश

    मछली बेचने से लेकर देश पर जान न्यौछावर करने तक, शहीद जवान का प्रेरणादायी जीवन सफर कश्मीर
    सालों की गुमनामी के बाद चुनाव आयोग ने देश के पहले मतदाता को कैसे ढूढ़ा, जानिए भारत की खबरें
    HPBOSE 10th Result 2019: जारी हुए नतीजे, अथर्व ठाकुर ने किया टॉप, यहां से देखें रिजल्ट शिक्षा
    टेस्टिंग के लिए डाले गए वोट हटाना भूले चुनाव अधिकारी, असली वोट कर दिए डिलीट लोकसभा चुनाव

    केरल

    सबरीमाला मामलाः सुप्रीम कोर्ट ने पुनर्विचार याचिकाओं पर सुरक्षित रखा फैसला, मंदिर बोर्ड का यू-टर्न सबरीमाला मंदिर
    केरलः 9 साल के लड़के के रेप मामले में 36 वर्षीय महिला के खिलाफ मामला दर्ज देश
    सोनिया गांधी के करीबी रहे टॉम वडक्कन भाजपा में शामिल, कहा- कांग्रेस में वंशवाद हावी भारतीय जनता पार्टी
    कीमत से लेकर फायदे तक, EVM के बारे में ये बातें आपको जरूर जाननी चाहिए लोकसभा चुनाव
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025