NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / पालतू जानवरों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए खिलाएं ये खाद्य पदार्थ
    अगली खबर
    पालतू जानवरों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए खिलाएं ये खाद्य पदार्थ

    पालतू जानवरों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए खिलाएं ये खाद्य पदार्थ

    लेखन सयाली
    Feb 25, 2025
    04:48 pm

    क्या है खबर?

    पालतू जानवरों के लिए विशेष तरह का खाना बनाया जाता है, जो बाजार में उपलब्ध होता है।

    हालांकि, इनका दाम अधिक होता है और इनमें प्रीजरवेटिव जैसे रासायनिक पदार्थ भी मिलाए जाते हैं, जो जानवरों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

    आपकी रसोई में मौजूद ये 5 खाद्य पदार्थ जानवरों को खिलाने के लिए सुरक्षित होते हैं। इन्हें डाइट में शामिल करने से जानवरों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ सकती है और उनका स्वास्थ्य सुधर सकता है।

    #1

    फल

    पालतू जानवरों को फल खिलाना उनकी प्रतिरक्षा को मजबूत करने का अच्छा तरीका हो सकता है। आप उन्हें सेब, स्ट्रॉबेरी, तरबूज, अनानास और नाशपाती जैसे फल खिला सकते हैं।

    सेब विटामिन-A, C और फाइबर से भरपूर होते हैं, जो पाचन को दुरुस्त करते हैं। इसके अलावा, तरबूज और अनानास जैसे फल जानवरों को हाइड्रेटेड रखते हैं।

    स्ट्रॉबेरी जैसी बेरी खाने से आपके पालतू जानवरों को पोटैशियम और एंटीऑक्सिडेंट्स मिल सकते हैं।

    #2

    छाछ

    पालतू जानवरों को छाछ पिलाना एक अच्छा निर्णय हो सकता है। यह एक तरह का डेयर उत्पाद होता है, जो उनके पाचन स्वास्थ्य को दुरुस्त करने में मदद कर सकता है।

    हालांकि, ध्यान रहे की जानवरों को छाछ पिलाने से पहले उसमें थोड़ा पानी मिला दें और उसमें नमक न मिलाएं।

    इसमें मौजूद प्राकृतिक प्रोबायोटिक आंत के स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं और बीमरियों से लड़ने में मदद करते हैं।

    #3

    सब्जियां

    गाजर जैसी सब्जियां पालतू जानवरों के लिए बेहद पौष्टिक साबित हो सकती हैं और इन्हें उनके रोजाना के खान-पान में जरूर जोड़ना चाहिए।

    आप अपने पालतू जानवर को गाजर, कद्दू, ब्रोकली, शकरकंद, पालक और चुकंदर जैसी सब्जियां खिला सकते हैं। हालांकि, प्याज और लहसुन जैसी सब्जियां जानवरों के लिए खतरनाक हो सकती हैं।

    इन सब्जियों के जरिए पालतू जानवरों को फाइबर मिलेगा और उनका पाचन व प्रतिरक्षा मजबूत होगी।

    #4

    अलसी के बीज

    अलसी के बीज पालतू जानवरों को बेफिक्र हो कर खिलाए जा सकते हैं, क्योंकि ये पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। ये बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड, लिग्नान और फाइबर से भरपूर होते हैं।

    इन तत्वों के जरिए जानवरों के बाल स्वस्थ रहते हैं और जोड़ों के दर्द का इलाज हो सकता है।

    साथ ही, इनमें फाइबर की मौजूदगी के कारण ये बीज जानवरों के पाचन स्वास्थ्य का समर्थन करते हैं और उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं।

    #5

    हल्दी

    हल्दी एक पौष्टिक मसाला है, जिसे जानवरों की डाइट में भी शामिल किया जा सकता है। अगर, इसे कम मात्रा में खिलाया जाए तो यह जानवरों के लिए सुरक्षित होती है।

    हालांकि, इसे खिलाने से पहले जानवरों के डॉक्टर से परामर्श जरूर कर लें। अगर वे इसे खिलाने के लिए हां कहें, तभी हल्दी को जानवरों के खाने में मिलाएं।

    अपने पालतू जानवरों को भूलकर भी ये खाद्य पदार्थ न खिलाएं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पालतू जानवर
    डाइट

    ताज़ा खबरें

    कनाडा ने भारत को G-7 सम्मेलन के लिए क्यों दिया निमंत्रण? प्रधानमंत्री कार्नी ने किया खुलासा कनाडा
    निर्देशक मनीष गुप्ता पर केस, ड्राइवर को नौकरी से निकाला; सैलरी मांगी तो किया जानलेवा हमला मुंबई
    टेस्ट क्रिकेट इतिहास में इंग्लैंड के खिलाफ भारत की ओर से बनाए गए सबसे बड़े स्कोर  भारतीय क्रिकेट टीम
    विदेशी निवेशकों ने बेचे 8,700 करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयर, जानिए कारण  शेयर बाजार समाचार

    पालतू जानवर

    अपने कुत्तों को सर्दी से बचाए रखने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स लाइफस्टाइल
    वायु प्रदूषण से सुरक्षित रखने के लिए अपने कुत्ते को खिलाएं ये चीजें, इम्युनिटी होगी मजबूत स्वास्थ्य
    वायरल वीडियो: मालकिन से इतालवी लहजे में बोलता नजर आया कुत्ता, वीडियो देखकर लोग हैरान इटली
    सर्दियों की बीमारियों से सुरक्षित रखने के लिए अपने कुत्तों को खिलाएं ये 5 खाद्य पदार्थ स्वास्थ्य टिप्स

    डाइट

    क्या एलोवेरा जूस सेहत के लिए हमेशा सुरक्षित होता है? जानिए इसकी सच्चाई खान-पान
    रास्पबेरी का खट्टा-मीठा स्वाद कर देगा मन को तृप्त, इससे बनाएं ये 5 मीठे व्यंजन  खान-पान
    सर्दियों में खाए जाने वाले ये 5 खाद्य पदार्थ बढ़ा सकते हैं वजन, सीमित करें सेवन खान-पान
    सर्दियों के दौरान अपनी डाइट में शामिल करें ये 5 सूपरफूड्स, रहेंगे स्वस्थ खान-पान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025