NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / लोगों में बने हुए हैं अस्थमा से जुड़े ये प्रमुख भ्रम, जानिए इनकी सच्चाई 
    अगली खबर
    लोगों में बने हुए हैं अस्थमा से जुड़े ये प्रमुख भ्रम, जानिए इनकी सच्चाई 
    अस्थमा से जुड़े भ्रम और उनकी सच्चाई

    लोगों में बने हुए हैं अस्थमा से जुड़े ये प्रमुख भ्रम, जानिए इनकी सच्चाई 

    लेखन अंजली
    May 13, 2023
    12:15 pm

    क्या है खबर?

    अस्थमा से दुनियाभर में हर साल करीब 2.5 लाख लोगों की मौत होती है और इसका प्रमुख कारण इलाज में अनेदेखी करना और झूठी धारणाएं पालना है।

    दरअसल, अस्थमा को लेकर लोगों में कई ऐसी धारणाएं या भ्रम हैं, जो बीमारी से ग्रस्त लोगों के लिए खतरा साबित हो सकती है या फिर शरीर को इसकी चपेट में लाने का कारण बन सकती हैं।

    आइए आज अस्थमा से जुड़े कुछ सामान्य भ्रम और उनकी सच्चाई जानते हैं।

    #1

    भ्रम- इनहेलर्स और नेबुलाइजर्स से ज्यादा अच्छी हैं दवाइयां

    यह सिर्फ एक भ्रम से ज्यादा कुछ नहीं है कि इनहेलर्स और नेबुलाइजर्स से ज्यादा अच्छी दवाइयां हैं।

    इनहेलर को बहुत कम खुराक में लिया जाता है और इसके कम दुष्प्रभाव होते हैं।

    यह लंबे समय तक उपयोग के लिए सुरक्षित है, लेकिन कई अस्थमा रोगी आज इनहेलर्स की तुलना में दवाइयां लेना ज्यादा सही समझते हैं।

    यह काफी हद तक अज्ञानता और इनहेलर्स के उचित उपयोग के बारे में जानकारी की कमी के कारण होता है।

    #2

    भ्रम- अस्थमा को संतुलित आहार से ही नियंत्रित किया जा सकता है

    कई लोग मानते हैं कि अस्थमा को संतुलित आहार से ही नियंत्रित किया जा सकता है, जबकि इस बात की सच्चाई अलग ही है।

    इस बात का लगभग कोई चिकित्सकीय प्रमाण नहीं है कि आहार से अस्थमा का इलाज या नियंत्रण किया जा सकता है।

    संतुलित आहार रोगियों को उनकी स्वास्थ्य स्थितियों को बेहतर करने में मदद कर सकता है, लेकिन आहार से अस्थमा का उपचार उपचार होने के संबंध में कोई सबूत नहीं मिले हैं।

    #3

    भ्रम- बढ़ती उम्र के साथ कम होता जाता है अस्थमा 

    आपका मानना भी यही है कि अस्थमा उम्र के साथ कम होता जाता है तो आप भ्रम के अलावा कुछ नहीं है।

    भले ही अस्थमा के लक्षण कम हो जाएं, लेकिन कुछ दिनों, महीनों या वर्षों के बाद गंभीर बीमारी के रूप में सामने आ सकते हैं।

    अस्थमा को डॉक्टर की सलाह के अनुसार नियमित उपचार के जरिए बेहतर तरीके से नियंत्रित किया जा सकता है और जीवन के किसी भी चरण के दौरान बीमारी बढ़ने से बचना महत्वपूर्ण है।

    #4

    भ्रम- अस्थमा के रोगियों को एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए और शारीरिक गतिविधियों से बचना चाहिए 

    यह अस्थमा से जुड़ा सबसे आम भ्रम है कि अस्थमा के रोगियों को एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए और शारीरिक गतिविधियों से बचना चाहिए, जबकि डॉक्टर ऐसा न करने की सलाह देते हैं।

    एक्सरसाइज अस्थमा के लक्षणों को कम करने में मदद करती है, लेकिन अस्थमा के रोगियों को किसी भी प्रकार की एक्सरसाइज का अभ्यास करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए और अपनी क्षमतानुसार ही उनका अभ्यास करना चाहिए।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भ्रम और सच्चाई
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    टोयोटा की बिक्री में आया 22 फीसदी का उछाल, जानिए मई में कितनी गाड़ियां बेची  टोयोटा
    'स्क्विड गेम 3' का ट्रेलर रिलीज, फैंस बोले- नेटफ्लिक्स फिर दिखाएगा मौत का खौफनाक खेल नेटफ्लिक्स
    तेज प्रताप यादव ने RJD से निष्कासन के बाद लालू-राबड़ी के नाम लिखा भावुक संदेश बिहार
    बांग्लादेश: शेख हसीना के खिलाफ आज से सुनवाई, इतिहास में पहली बार होगा सीधा प्रसारण बांग्लादेश

    भ्रम और सच्चाई

    माइग्रेन की समस्या से जुड़े इन भ्रमों को सच मानते हैं लोग, जानिए इनकी सच्चाई स्वास्थ्य
    लोगों को हैं आंखों की सेहत से जुड़े ये भ्रम, जानिए इनकी सच्चाई लाइफस्टाइल
    कई लोगों को हैं ड्राई शैंपू से जुड़े ये भ्रम, जानिए इनकी सच्चाई लाइफस्टाइल
    गर्मियों में त्वचा की करनी है सही देखभाल तो इन भ्रमों पर न करें भरोसा लाइफस्टाइल

    लाइफस्टाइल

    सेहत के बारे में काफी कुछ बताते हैं कान, जानिए कैसे  स्वास्थ्य
    महिलाएं गर्मियों में प्लाजो को स्टाइल करने के लिए अपनाएं ये तरीके, दिखेंगी स्टाइलिश कपड़ों के लिए टिप्स
    ड्राई स्कैल्प क्या है? इस समस्या से राहत पाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे बालों की देखभाल
    बेचैनी से राहत पाने के लिए दिनचर्या में शामिल करें ये 5 योगासन, जरूर मिलेगा लाभ योग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025