LOADING...
शरीर के संकेत, जो बताते हैं कि बाहर का तापमान है बहुत ज्यादा
बढ़े तापमान का संकेत देने वाले शारीरिक लक्षण

शरीर के संकेत, जो बताते हैं कि बाहर का तापमान है बहुत ज्यादा

लेखन सयाली
Mar 15, 2026
05:39 pm

क्या है खबर?

गर्मियों में गर्म हवा और अधिक नमी के कारण शरीर को पसीना आने के साथ-साथ कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हालांकि, अगर बाहर का तापमान असामान्य रूप से बढ़ने लगता है तो इसके कारण शरीर को अधिक गर्मी लगने लगती है और वह कुछ संकेत देता है। आइए आज हम आपको शरीर के कुछ ऐसे संकेत बताते हैं, जो बताते हैं कि बाहर का तापमान बहुत ज्यादा हो गया है और आपको घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।

#1

सिर में दर्द होना

अगर आपको बाहर का तापमान ज्यादा लग रहा है और आपके सिर में भी दर्द हो रहा है तो तुरंत किसी ठंडी जगह पर जाकर थोड़ा आराम करें। दरअसल, बाहर का ज्यादा तापमान सिर में खून के बहाव को प्रभावित कर सकता है, जिसके कारण सिर में दर्द हो सकता है। अगर ज्यादा देर तक आराम करने के बाद भी सिर का दर्द कम नहीं हो रहा है तो डॉक्टर से संपर्क करें।

#2

थकान होना

अगर आप किसी कारणवश घर से बाहर निकलने के लिए मजबूर हैं तो बहुत ज्यादा थका हुआ महसूस कर रहे हैं तो समझ जाएं कि बाहर का तापमान सहन करने योग्य नहीं है। दरअसल, ज्यादा तापमान के कारण शरीर को खुद को ठंडा रखने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है, जिससे थकान हो सकती है। ऐसे में बेहतर होगा कि आप घर से बाहर न निकलें। घर से बाहर निकलना जरूरी हो तो सुबह या शाम ही निकलें।

Advertisement

#3

चक्कर आना

अगर आपको बाहर जाते समय गर्मी की वजह से अचानक से चक्कर आ जाए तो तुरंत किसी ठंडी जगह पर जाकर थोड़ा आराम करें। यह भी बहुत ज्यादा तापमान बढ़ने का संकेत हो सकता है। दरअसल, ज्यादा तापमान के कारण शरीर में खून का बहाव प्रभावित हो सकता है, जिससे चक्कर आने लगते हैं। ऐसे में ज्यादा देर तक धूप में न रहें और घर से बाहर निकलने से पहले खुद को ढक लें।

Advertisement

#4

लू लगना

अगर गर्मियों में ज्यादा देर तक धूप में निकलना पड़ जाए तो खुद को पूरी तरह से ढक कर रखें और साथ ही पानी की बोतल साथ रखें। इसके अलावा अगर बाहर का तापमान असामान्य रूप से ज्यादा हो जाता है और लू लगने का भी खतरा रहता है। लू एक ऐसी समस्या है, जो शरीर को बहुत कमजोर कर सकती है और कई बीमारियों का कारण बन सकती है।

Advertisement