LOADING...
पार्टी के लिए आप घर पर ही बना सकते हैं ब्लूबेरी केक बॉल्स, जानिए रेसिपी
ब्लूबेरी केक पॉप्स की रेसिपी

पार्टी के लिए आप घर पर ही बना सकते हैं ब्लूबेरी केक बॉल्स, जानिए रेसिपी

लेखन सयाली
May 26, 2026
06:01 pm

क्या है खबर?

ब्लूबेरी में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट और विटामिन-C जैसे पोषक तत्व सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इसके पोषक तत्वों के साथ-साथ स्वाद भी लाजवाब होता है, जिसके चलते लोग इसे कई डेजर्ट में शामिल करते हैं। ऐसा ही एक डेजर्ट है ब्लूबेरी केक बॉल्स। आज हम आपको ब्लूबेरी केक बॉल्स की रेसिपी बताने वाले हैं, जिसे बनाने में कुछ ही मिनट लगते हैं। इस व्यंजन को आप किसी भी पार्टी के लिए बना सकते हैं।

#1

सबसे पहले केक तैयार करें

सबसे पहले एक केक बनाने वाला मिश्रण लें और उसमें थोड़ा दूध डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अब इस मिश्रण को केक टिन में डालकर 35 से 40 मिनट के लिए ओवन में बेक करें। इसके बाद केक को ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद केक को एक कटोरे में टुकड़ों में तोड़कर डालें। अब केक के टुकड़ों को हाथ से मसलें और उसमें दूध मिलाकर चिकना आटा-सा मिश्रण बना लें।

#2

केक को ऐसे दें स्वाद

अब केक के पेस्ट में स्वाद के लिए थोड़ी-सी क्रीम मिलाएं। इसके बाद केक के पेस्ट में 2 बड़े चम्मच मक्खन और 2 बड़ी चम्मच गाढ़ा दूध डालकर अच्छे से मिलाएं। इसके बाद इसमें थोड़ा चीनी का पाउडर, ताजा ब्लूबेरी और एक बड़ा चम्मच ब्लूबेरी सिरप शामिल करें। अंत में इसमें एक चम्मच वनीला एसेंस डालकर अच्छे से मिलाएं। अब केक के मिश्रण को एक कटोरे में डालकर 30 मिनट के लिए ठंडा करें।

Advertisement

#3

ऐसे दें डेजर्ट को अंतिम रूप

30 मिनट के बाद केक के मिश्रण को फ्रिज से निकालें और इसे एक चम्मच की मदद से अच्छी तरह से फेंटें। अब मिश्रण से छोटी-छोटी बॉल्स बनाकर उन्हें एक प्लेट में रख दें। इसके बाद एक कटोरे में 2 बड़े चम्मच ब्लूबेरी सिरप और एक चम्मच पानी मिलाकर गर्म करें। अब केक के बॉल्स को ब्लूबेरी के मिश्रण में डुबोकर ब्लूबेरी केक बॉल्स तैयार कर लें। आप चाहें तो इनके ऊपर भी ब्लूबेरी रख सकते हैं।

Advertisement

#4

केक बॉल्स को ऐसे सजाएं

तैयार होने के बाद आप चाहें तो केक बॉल्स को ब्लूबेरी के मिश्रण में डुबोने के बाद सजाने के लिए कुछ अखरोट, काजू और बादाम का पाउडर डाल सकते हैं। अगर आप बच्चों के लिए यह डेजर्ट बना रहे हैं तो इसे सजाने के लिए रंगीन स्प्रिंकल्स का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इससे यह और भी आकर्षक लगेंगे। आप चाहें तो इन्हें सफेद चॉकलेट से भी सजा सकते हैं, जिससे इनका स्वाद और भी बढ़ जाएगा।

Advertisement