NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / पिगमेंटेशन से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकते हैं ये 5 घरेलू नुस्खे
    पिगमेंटेशन से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकते हैं ये 5 घरेलू नुस्खे
    लाइफस्टाइल

    पिगमेंटेशन से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकते हैं ये 5 घरेलू नुस्खे

    लेखन अंजली
    March 03, 2023 | 02:00 pm 1 मिनट में पढ़ें
    पिगमेंटेशन से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकते हैं ये 5 घरेलू नुस्खे
    पिगमेंटेशन को दूर करने वाले घरेलू नुस्खे (तस्वीर: freepik)

    पिगमेंटेशन यानी रंजकता का मुख्य कारण सूरज की हानिकारक पैराबैंगनी (UV) किरणों के अधिक संपर्क में रहना है। हालांकि, यह कुछ स्वास्थ्य स्थितियों या दवा के दुष्प्रभावों के कारण भी हो सकता है। पिगमेंटेशन त्वचा का मलिनकिरण है। यह आम समस्या है, जिसमें त्वचा पर काले धब्बे विकसित हो जाते हैं। आइए आज हम आपको पिगमेंटेशन के प्रभाव को धीरे-धीरे कम करने वाले 5 प्रभावी घरेलू नुस्खों के बारे में बताते हैं।

    सेब का सिरका करें इस्तेमाल

    सेब के सिरके में मौजूद पॉलीफेनोलिक यौगिक रंजकता को कम करने और त्वचा की अन्य समस्याओं को दूर करने में काफी मदद कर सकते हैं। लाभ के लिए एक कंटेनर में सेब का सिरका और पानी मिलाएं। फिर रुई के फाहे को मिश्रण में डुबोएं और इसे प्रभावित जगह पर लगाएं। इसे 3 मिनट के लिए या पूरी तरह से सूखने तक लगा रहने दें, फिर त्वचा को गुनगुने पानी से धो लें। रोजाना दो बार ऐसा करें।

    ग्रीन टी है लाभदायक

    ग्रीन टी में मौजूद टायरोसिनेस पिगमेंटेशन को कम करके चेहरे की रंगत को एकसमान करने में काफी मदद कर सकती है। लाभ के लिए एक कप गरम पानी में एक ग्रीन टी बैग डालें और इसके ठंडा होने का इंतजार करें। इसके बाद टी बैग को प्रभावित जगह पर हल्के हाथों से रगड़ें और 5-10 मिनट के लिए छोड़ दें। इस उपचार को रोजाना दो बार दोहराएं।

    नींबू आएगा काम

    नींबू को त्वचा के पिगमेंटेशन के लिए प्रभावी घरेलू उपचारों में से एक माना जाता है। इसमें त्वचा की रंगत को हल्का करने के गुण होते हैं। हालांकि, इस उपाय का उपयोग करने के बाद सनस्क्रीन अवश्य लगाएं, क्योंकि नींबू त्वचा को संवेदनशील बना सकता है। लाभ के लिए एक चम्मच नींबू के रस में एक चम्मच ऑर्गेनिक शहद मिलाएं और इस मिश्रण को प्रभावित जगह पर लगाएं। 15 मिनट के बाद गुनगुने पानी से त्वचा को धो लें।

    संतरे के छिलके करेंगे मदद

    संतरे के छिलके का अर्क त्वचा के मेलेनिन के जमाव को कम करके पिगमेंटेशन को धीरे-धीरे हल्का कर सकता है। यह त्वचा को चमकदार बनाने में भी सहायक है। लाभ के लिए संतरे के छिलकों को धूप में सुखाकर इसका पाउडर बना लें, फिर इस पाउडर को एक चम्मच नींबू के रस और शहद के साथ मिलाएं। इसे फेस मास्क के रूप में चेहरे पर लगाएं। जब मास्क सूख जाए तो चेहरे को पानी से धो लें।

    एलोवेरा भी है प्रभावी

    पिगमेंटेशन से छुटकारा दिलाने में एलोवेरा भी आपकी मदद कर सकता है। यह त्वचा के प्राकृतिक pH स्तर और तेल के स्तर को नुकसान पहुंचाए बिना त्वचा को साफ करता है। लाभ के लिए दो चम्मच एलोवेरा जेल के साथ आधा चम्मच शहद मिलाएं और फिर इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। इसे 20 मिनट के लिए लगा रहने दें और उसके बाद गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    त्वचा की देखभाल
    घरेलू नुस्खे
    लाइफस्टाइल

    त्वचा की देखभाल

    टोनर, एसेंस, सीरम और एमपॉल में क्या होता है अंतर?  लाइफस्टाइल
    घर पर आसानी से फुट स्पा करने के लिए अपनाएं यह तरीका, जल्द मिलेगा आराम  लाइफस्टाइल
    चमकदार त्वचा पाने के लिए इन 5 फलों का इस तरह करें इस्तेमाल, जरूर मिलेगा लाभ  लाइफस्टाइल
    नाखूनों को साफ और मजबूत बनाए रखने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे घरेलू नुस्खे

    घरेलू नुस्खे

    चिपचिपे बालों को ठीक करने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके बालों की समस्या
    घर पर खुशबूदार परफ्यूम बनाने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके, आसान है प्रक्रिया  परफ्यूम
    उल्टी और मतली से हैं परेशान? छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे लाइफस्टाइल
    आंखों के नीचे की सूजन को दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे लाइफस्टाइल

    लाइफस्टाइल

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: भारत की 5 सफल महिला उद्यमी, जिन्होंने बनाई खुद की अलग पहचान अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
    जन्मदिन विशेष: श्रद्धा कपूर अपनी फिटनेस के लिए फॉलो करती हैं यह डाइट और एक्सरसाइज प्लान श्रद्धा कपूर
    रूखे बालों से हैं परेशान? घर पर एवोकाडो से ये हेयर मास्क बनाकर करें इस्तेमाल  बालों की समस्या
    बालों को मुलायम बनाने के लिए अपनाएं ये 5 आसान तरीके बालों की समस्या
    अगली खबर

    लाइफस्टाइल की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Lifestyle Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023