LOADING...
बाल धोने के बाद उन्हें हेयर ड्रायर से या हवा से सुखना है बेहतर?
बालों को हवा से या हेयर ड्रायर से सुखाना

बाल धोने के बाद उन्हें हेयर ड्रायर से या हवा से सुखना है बेहतर?

लेखन सयाली
Jun 15, 2026
12:51 pm

क्या है खबर?

बाल धोने के बाद उन्हें सुखाने के लिए हेयर ड्रायर का इस्तेमाल आम है। हालांकि, इन दिनों कई लोग पुराने तरीके यानि हवा से बाल सूखने देने को भी प्राथमिकता देने लगे हैं। इन दोनों तरीकों से बालों की सेहत पर अलग-अलग असर पड़ता है। हवा से जहां बाल धीरे-धीरे सूखते हैं, वहीं हेयर ड्रायर तेज हवा से बालों को जल्दी सुखाता है। आइए जानते हैं कि इन दोनों में से कौन-सा तरीका बालों की देखभाल के लिए सही है।

हवा

हवा से बालों को सुखाना

पुराने समय में जब बालों को सुझाने वाला कोई उपकरण नहीं बना था तब लोग हवा से ही बाल सुखाते थे। अब भी यह तरीका सबसे आम है, जिसमें बालों को कोई नुकसान नहीं होता। इसमें बाल धोने के बाद उन्हें प्राकृतिक हवा से ही सूखने दिया जाता है। इसमें थोड़ा समय जरूर लगता है, लेकिन इसके कारण बालों की समस्याएं खड़ी नहीं होती हैं। यह तरीका बालों की जड़ों को नुकसान भी नहीं पहुंचाता है।

हेयर ड्रायर

हेयर ड्रायर क्या है?

हेयर ड्रायर एक ऐसा उपकरण है, जो गर्म हवा से बालों को सुखाने के काम आता है। यह गर्म हवा का उपयोग करता है, जिससे बाल जल्दी सूखते हैं। हालांकि, इसके अधिक तापमान से बालों को नुकसान पहुंच सकता है। हेयर ड्रायर का उपयोग करते समय इसे बालों से कम से कम 6 इंच की दूरी पर रखें और मध्यम तापमान पर सेट करें, ताकि बालों को कम से कम नुकसान हो।

Advertisement

तुलना

दोनों तरीकों के फायदे और नुकसान

पहला तरीका बालों को धीरे-धीरे सुखाता है, जिससे उनकी नमी बनी रहती है और वे टूटते नहीं हैं। यह बालों की प्राकृतिक चमक को भी बनाए रखता है। हालांकि, इसमें समय लग सकता है और आपके बाल घंटों तक भी गीले रह सकते हैं। हेयर ड्रायर तेज हवा से बालों को जल्दी सुखाता है, लेकिन इसके अधिक तापमान से बालों को नुकसान पहुंच सकता है। इसकी वजह से बाल जल सकते हैं या उनकी जड़ें कमजोर हो सकती हैं।

Advertisement

चयन

बालों की सेहत के लिए कौन-सा विकल्प है बेहतर?

बालों की सेहत के लिए हवा से उन्हें सुखाना बेहतर विकल्प हो सकता है, क्योंकि यह उन्हें कम नुकसान पहुंचाता है। हालांकि, अगर आपके पास समय की कमी हो तो हेयर ड्रायर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। ध्यान रखें कि इसे सही तरीके से इस्तेमाल करना जरूरी है, ताकि बालों को कम से कम नुकसान हो। दोनों ही तरीकों का सही तरीके से उपयोग करने पर आप अपने बालों को स्वस्थ रख सकते हैं।

Advertisement