LOADING...
टैलकम पाउडर हो गया है एक्सपायर? फेंकने की जगह इन तरीकों से करें इस्तेमाल
टैलकम पाउडर इस्तेमाल करने के तरीके

टैलकम पाउडर हो गया है एक्सपायर? फेंकने की जगह इन तरीकों से करें इस्तेमाल

लेखन सयाली
May 26, 2026
05:26 pm

क्या है खबर?

आमतौर पर टैलकम पाउडर का इस्तेमाल बच्चे या फिर खुद को पसीने से बचाने के लिए किया जाता है। जब यह एक्सपायर हो जाता है तो उसे फेंकने के अलावा कोई उपाय नहीं बचता। हालांकि, एक्सपायर टैलकम पाउडर को फेंकने के बजाय आप कई बेहतरीन तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए आज हम आपको टैलकम पाउडर के ऐसे उपयोग बताते हैं, जो शायद आप नहीं जानते होंगे। इन्हें जानकर आपका टैलकम पाउडर बर्बाद नहीं होगा।

#1

पसीने की बदबू को करें दूर

अगर आप पसीने की बदबू से परेशान हैं तो उसे दूर करने के लिए एक्सपायर टैलकम पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने जूते या फिर जुराबों में थोड़ा-सा टैलकम पाउडर छिड़कना होगा। इससे आपके जूतों और जुराबों से पसीने की बदबू दूर हो जाएगी। इसके अलावा आप इसे अपने बैग, कार या फिर अलमारी में भी छिड़क सकते हैं। इससे आपके सामान में ताजगी बनी रहेगी।

#2

जूतों की गंदगी करें साफ

अक्सर गंदगी के कारण जूतों के तलवे काफी गंदे हो जाते हैं, लेकिन उन्हें आसानी से साफ करने के लिए आप एक्सपायर टैलकम पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए जूतों के तलवे पर थोड़ा टैलकम पाउडर छिड़कें और इसे कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें, फिर इसे एक साफ कपड़े से पोंछ लें। ऐसा करने से आपके जूतों के तलवे नई जूतों के जैसे चमक उठेंगे।

Advertisement

#3

घर का माहौल बनाएं खुशबूदार

अगर आपको अपने घर से बदबू आती है तो आप उसे दूर करने के लिए एक्सपायर टैलकम पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक स्प्रे बोतल में थोड़ा टैलकम पाउडर और पानी डालकर अच्छे से मिलाएं। अब इस मिश्रण को अपने घर की दीवारों पर छिड़कें। इससे आपके घर से बदबू दूर हो जाएगी और एक ताजगी भरी खुशबू आएगी। आप इसे सीधे भी कोनों पर छिड़क सकते हैं।

Advertisement

#4

तेल के दाग हटाने के आएगा काम

कई बार खाना बनाते या खाते समय कपड़ों पर तेल गिर जाता है, जिसके दाग आसानी से साफ नहीं होते हैं। इन जिद्दी दागों को साफ करने के लिए भी आप एक्सपायर टैलकम पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। कपड़ों पर लगे ताजे ग्रीस या तेल के दागों पर भरपूर मात्रा में टैल्कम पाउडर छिड़क दें। इसे कुछ घंटों के लिए छोड़ दें, ताकि तेल निकल जाए। इसके बाद धोने से पहले इसे ब्रश से साफ कर दें।

Advertisement