LOADING...
चिपचिपे बालों को ठीक करने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके
चिपचिपे बालों को ठीक करने के तरीके (तस्वीर: freepik)

चिपचिपे बालों को ठीक करने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके

लेखन अंजली
Mar 03, 2023
12:15 pm

क्या है खबर?

हमारे बाल लगातार शैंपू करने के बाद भी समय-समय पर तैलीय या चिकने हो जाते हैं। दरअसल, स्कैल्प के प्राकृतिक तेल यानी सीबम के अतिरिक्त उत्पादन के कारण बाल तैलीय हो जाते हैं और चिपचिपे दिखने लगते हैं। इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए लोग कई महंगे उत्पादों का इस्तेमाल करने लगते हैं, लेकिन कुछ घरेलू नुस्खे भी इससे राहत दिला सकते हैं। आइए इसके लिए 5 घरेलू नुस्खे जानते हैं।

#1

टी ट्री तेल का करें इस्तेमाल

डैंड्रफ से भी बाल चिपचिपे हो जाते हैं। टी ट्री ऑयल के एंटी-फंगल गुण डैंड्रफ से लड़ने और चिकनाई को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। लाभ के लिए नारियल या जोजोबा तेल के में टी ट्री तेल की 10-15 बूंदों को मिलाएं और इसे अपने स्कैल्प पर लगाएं। इसे अपने बालों की लंबाई में समान रूप से फैलाएं। एक घंटे के बाद अपने सिर को धो लें। आप इस मिश्रण को हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल कर सकते हैं।

#2

सेब का सिरका भी है प्रभावी

सेब का सिरका अम्लीय प्रकृति का होता है और इससे बालों को धोने से अतिरिक्त सीबम नियंत्रित हो सकता है। लाभ के लिए 1 कप पानी में 2-3 बड़ी चम्मच मिलाएं। इसके बाद पहले बालों को माइल्ड शैंपू से धोएं और फिर सेब के सिरके वाले मिश्रण से भिगोकर इसे कुछ मिनटों के लिए छोड़ दें। ऐसा करने के बाद सिर को ठंडे पानी से धो लें। इसे आप हफ्ते में 2 से 3 बार कर सकते हैं।

#3

एलोवेरा कर सकता है मदद

एलोवेरा कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो बालों के तेल को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। लाभ के लिए 1 से 2 चम्मच एलोवेरा जूस में 1 चम्मच नींबू का रस मिलाएं और फिर इसे 1 कप पानी में मिलाएं। शैंपू करने के बाद सिर को धोने के लिए इस मिश्रण का प्रयोग करें। आप इसे हफ्ते में एक बार बालों की देखभाल की दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं।

#4

एप्सम सॉल्ट लगाएं

एप्सम सॉल्ट मैग्नीशियम का एक समृद्ध स्रोत है। मैग्नीशियम आसानी से बालों के रोम में प्रवेश करके अतिरिक्त सीबम को भी अवशोषित कर सकता है। लाभ के लिए शैंपू में 2 से 3 चम्मच एप्सम सॉल्ट मिलाएं और इस मिश्रण से सिर को पानी से धो लें। धोने से पहले इसे 2 से 3 मिनट तक अपने बालों पर लगा रहने दें। बेहतर परिणाम के लिए आप इसे हफ्ते में 2 बार कर सकते हैं।

#5

बेकिंग सोडा है लाभदायक

बेकिंग सोडा बतौर ड्राई शैंपू इस्तेमाल किया जा सकता है। यह स्कैल्प के pH स्तर को संतुलित करने और अतिरिक्त तेल को अवशोषित करने में मदद कर सकता है। लाभ के लिए 2 से 3 बड़ी चम्मच बेकिंग सोडा को पानी में मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें और फिर इसे अपने स्कैल्प और बालों पर लगाएं। 5 मिनट के बाद सिर को ठंडे पानी से धो लें।