NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / अपने परिवार के साथ स्वतंत्रता दिवस मानाने के लिए अपनाएं ये अनोखे तरीके, यादगार होगा दिन
    अगली खबर
    अपने परिवार के साथ स्वतंत्रता दिवस मानाने के लिए अपनाएं ये अनोखे तरीके, यादगार होगा दिन

    अपने परिवार के साथ स्वतंत्रता दिवस मानाने के लिए अपनाएं ये अनोखे तरीके, यादगार होगा दिन

    लेखन सयाली
    Aug 10, 2024
    07:48 pm

    क्या है खबर?

    देश 15 अगस्त को अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारी कर रहा है। यह दिन ब्रिटिश राज से भारत की आजादी का प्रतीक है।

    लोग इस दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेते हैं, ध्वजारोहण करते हैं और देशभक्ति के गीत गाते हैं। हालांकि, आजादी के त्योहार का जश्न मानाने के कई अन्य तरीके भी हैं।

    आप अपने परिवार के साथ मिलकर इन 5 अनोखे तरीकों से स्वतंत्रता दिवस मना सकते हैं।

    #1

    देशभक्ति वाली फिल्में देखें

    स्वतंत्रता दिवस पर अपने बच्चों को स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान, संघर्ष और योगदान के विषय में बताना बेहद जरूरी होता है।

    ऐसा करने के लिए आप अपने परिवार के साथ मिलकर देशभक्ति वाली फिल्में देख सकते हैं।

    आप बॉर्डर, मंगल पांडेय, स्वदेश और रंग दे बसंती जैसी पुरानी फिल्में देख सकते हैं। इनके अलावा, आप राजी, हॉलिडे, उरी और चक दे इंडिया जैसी देशभक्ति की नई फिल्में भी चुन सकते हैं।

    #2

    परिवार वालों संग पतंग उड़ाएं 

    उत्तर भारत में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पतंग उड़ाना हमेशा से ही एक महत्वपूर्ण परंपरा रही है। पूरे दिन लोग अपने घरों की छतों पर पारंपरिक कपड़े पहनकर रंग-बिरंगी पतंगें उड़ाते हैं।

    इस दौरान वे देशभक्ति के गीत भी बजाते हैं और ध्वजारोहण भी करते हैं। आप भी अपने परिवार के साथ इस गतिविधि का भरपूर आनंद ले सकते हैं।

    जानिए स्वतंत्रता दिवस पर पतंग उड़ाने की परंपरा से जुड़ी ऐतिहासिक दास्तां।

    #3

    तिरंगे के रंगों वाले व्यंजन बनाएं 

    स्वतंत्रता दिवस पर परिवार वालों के साथ मिलकर खाना बनाना जश्न मानाने का एक बढ़िया तरीका हो सकता है। आप इस खास दिन पर तिरंगे के रंगों वाले स्वादिष्ट व्यंजन बना सकते हैं।

    ऐसी रेसिपी चुनें, जिन्हें आपके परिवार के सदस्य खाना पसंद करते हों। उन सभी व्यंजनों में तिरंगे के रंग शामिल करने के लिए सब्जियों, फलों और चटनियों का उपयोग करें।

    आप स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे के रंगों वाले ये 5 व्यंजन बनाकर खा सकते हैं।

    #4

    देश के इतिहास पर लिखी गई किताबें पढ़ें

    देश के इतिहास से जुड़ी किताबें पढ़ना आपके परिवार के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाने का सबसे अच्छा तरीका हो सकता है।

    आप अपने प्रियजनों के साथ घर पर रहकर एक कप चाय पीते हुए इन किताबों को पढ़ सकते हैं।

    आप द डिस्कवरी ऑफ इंडिया, जलियांवाला बाग, 1919: द रियल स्टोरी, एन एरा ऑफ डार्कनेस बाय शशि थरूर जैसी कुछ किताबों का चुनाव कर सकते हैं।

    बच्चों को स्वतंत्रता दिवस का महत्त्व समझाने के लिए ये तरीके अपनाएं।

    #5

    तिरंगे के रंगों वाले कपड़े पहनें

    आप स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए अपने कपड़ों में भी तिरंगे की थीम शामिल कर सकते हैं। भारतीय ध्वज के रंगों में से कोई एक रंग चुनें या सभी रंगों के कपड़े पहनें।

    आप उत्सव को और भी मजेदार बनाने के लिए इन रंगों के आधार पर एक्सेसरीज भी चुन सकते हैं।

    इसके अलावा, आप ध्वजारोहण के दौरान अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर एक समान कपड़े पहन सकते हैं, जो एक यादगार पल बन जाएगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    स्वतंत्रता दिवस
    त्यौहार

    ताज़ा खबरें

    ICC ने क्रिकेट के नियमों में किए कई बड़े बदलाव, जानिए कब से होंगे लागू इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल
    केरल से असम तक भारी बारिश से बिगड़े हालात, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी  मानसून
    अहान पांडे से सिमर भाटिया तक, अब फिल्मी घरानों के इन 5 स्टार किड्स का इंतजार अक्षय कुमार
    करियर बदलने के दौरान पैसे बचाने के लिए किन बातों का रखें ध्यान? पर्सनल फाइनेंस

    स्वतंत्रता दिवस

    विवेक अग्निहोत्री की 'द वैक्सीन वॉर' में मुख्य भूमिका निभाएंगे नाना पाटेकर विवेक अग्निहोत्री
    स्वतंत्रता दिवस के दौरान लंबी छुट्टी में इन 5 खूबसूरत जगहों की करें यात्रा यात्रा
    स्वतंत्रता दिवस: देश के 6 युद्ध स्मारक, जो वीर सैनिकों के बलिदान की दिलाते हैं याद यात्रा
    परिवार के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए अपनाएं ये 5 बेहतरीन तरीके लाइफस्टाइल

    त्यौहार

    8 या 9 मार्च, कब है महाशिवरात्रि? जानिए सही तिथि और अन्य महत्वपूर्ण बातें महा शिवरात्री
    होली: त्योहार मनाने के लिए घर पर ऐसे बनाएं रंग होली
    इस महाशिवरात्रि पर प्रसाद के लिए बनाएं ये 4 तरह की ठंडाई, तृप्त हो जाएगा मन  रेसिपी
    होली पर बनाएं ये 5 पारंपरिक व्यंजन, त्योहार बन जाएगा और भी ज्यादा खास होली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025