NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / ईद के मौके पर अपने करीबियों को दें ये गिफ्ट, हो जाएंगे खुश 
    ईद के मौके पर अपने करीबियों को दें ये गिफ्ट, हो जाएंगे खुश 
    1/6
    लाइफस्टाइल 1 मिनट में पढ़ें

    ईद के मौके पर अपने करीबियों को दें ये गिफ्ट, हो जाएंगे खुश 

    लेखन गौसिया
    Apr 19, 2023
    06:06 am
    ईद के मौके पर अपने करीबियों को दें ये गिफ्ट, हो जाएंगे खुश 
    ईद के लिए गिफ्ट आइडिया

    कुछ ही दिनों बाद ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन लोग एक-दूसरे को उपहार देते हैं, जिसे ईदी कहा जाता है। हालांकि, पहले ईदी के तौर पर पैसे दिए जाते थे, लेकिन अब लोग पैसे की बजाय उपहार देना भी पसंद करते हैं। अगर आप यह सोच रहे हैं कि इस बार ईद के लिए अपने प्रियजनों को क्या उपहार दिया जाए तो आइए आज हम आपको इस मौके पर देने के लिए कुछ गिफ्ट आइडिया बताते हैं।

    2/6

    सुगंधित मोमबत्तियां

    ईद के दौरान लोग अक्सर एक दूसरे को उपहार में सुगंधित इत्र देते हैं। हालांकि, उपहार में इत्र के अलावा एक सुगंधित मोमबत्ती भी दिया जा सकता है, जो लंबे समय तक चलती है। यह न सिर्फ घर की सजावट में काम आता है, बल्कि इसकी खुशबू मन को शांत करके आपको सुकून का एहसास भी दिलाती है। आजकल उपहार में देने के लिए डिजाइन वाली अच्छी-अच्छी मोमबत्तियां ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं।

    3/6

    कस्टमाइज नेम ज्वेलरी 

    आजकल कस्टमाइज उपहार का चलन है। इस कारण ईद के मौके पर अपने प्रिय व्यक्ति के नाम वाली ज्वेलरी सबसे अच्छे उपहारों में से एक हो सकता है। वैसे तो ज्यादातर लोग नेम वाली ज्वेलरी के लिए पेंडेंट कस्टमाइज करवाते हैं, लेकिन आप इसके अलावा ब्रेसलेट, अंगूठी और झुमके पर भी नाम कस्टमाइज करवा कर उपहार में दे सकते हैं। महिलाओं के पास फैशन ट्रेंड का हिस्सा बने हुए ये ज्वेलरी पीस भी जरूर होनी चाहिए।

    4/6

    खजूर या सूखे मेवों की टोकरी 

    इस उपहार की खास बात यह है कि आप इसमें अपने मुताबिक अलग-अलग चीजें डलवा सकते हैं। आमतौर पर रमजान का रोजा खोलने के लिए खजूर का सेवन किया जाता है इसलिए उपहार की टोकरी में खजूर शामिल करना तो लाजमी है। आप हैंपर में खजूर के अलावा, सूखे मेवे, बादाम के दूध या काजू के दूध की छोटी बोतलों के साथ चॉकलेट और काजू कुकीज जैसी खाने-पीने की चीजों को भी शामिल कर सकते हैं।

    5/6

    क्रिएटिव गिफ्ट

    अगर आपको अपने परिवार या रिश्तेदारों के बच्चों को ईद में देने के लिए कुछ गिफ्ट करना है तो इसके लिए क्रिएटिव गिफ्ट्स हमेशा एक बेहतर विकल्प है। बच्चों को हमेशा क्रिएटिव और ऐसी चीजें पसंद आती हैं, जिसमें वो खुद को भी शामिल कर सकते हैं। आप उन्हें हिजाब-टोपी, अल्लाह गाइडेड किताबें, अरबी साउंड बुक, कैंडी और कुछ DIY चीजें उपहार कर सकते हैं। आप इन उपहारों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरह से मंगा सकते हैं।

    6/6

    यात्रा पर ले जाने वाली प्रार्थना बैग

    ईद के मौके पर एक सुंदर और पोर्टेबल प्रार्थना बैग सबसे शानदार उपहारों में से एक है। यह उपहार कई आकार, पैटर्न और रंगों में उपलब्ध है और इस बैग के अंदर प्रार्थना गलीचा और प्रार्थना की माला शामिल होती है। आप यह उपहार ऐसे लोगों को दे सकते हैं जो अक्सर यात्रा करते रहते हैं। इस उपहार को आप ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से खरीद सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ईद-उल-फितर
    त्यौहार
    गिफ्ट आइडिया
    लाइफस्टाइल

    ईद-उल-फितर

    जीत की फिल्म 'चेंगिज' का पहला गाना जारी, इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज   बंगाली सिनेमा
    बंगाली फिल्म 'चेंगिज' हिंदी में भी होगी रिलीज, ऐसा करने वाली पहली फिल्म बनेगी बंगाली सिनेमा
    बेंगलुरू के ईदगाह मैदान पर नहीं होगा गणेशोत्सव, सुप्रीम कोर्ट के यथास्थिति के आदेश कर्नाटक
    पश्चिम बंगाल में ईद पर ममता बनर्जी का संदेश, कहा- डरो मत और लड़ते रहो पश्चिम बंगाल

    त्यौहार

    विषु 2023: जानिए इस त्योहार का इतिहास, महत्व और अन्य महत्वपूर्ण बातें लाइफस्टाइल
    बैसाखी 2023: त्योहार पर बनाएं ये 5 पारंपरिक व्यंजन, जश्न में लग जाएगा स्वाद का तड़का रेसिपी
    बैसाखी, बोहाग बिहु, पोइला बैसाख, विषु और पुथांडु 2023: फसल से जुड़े ये 5 भारतीय त्योहार  लाइफस्टाइल
    पना संक्रांति 2023: जानिए क्यों मनाया जाता है यह त्योहार, इसका महत्व और अन्य महत्वपूर्ण बातें लाइफस्टाइल

    गिफ्ट आइडिया

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: इन टिप्स की मदद से अपनी करीबी महिलाओं के दिन को बनाएं यादगार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2023: इस खास मौके पर महिलाओं को दें ये गिफ्ट, हो जाएंगी खुश अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
    क्रिसमस 2022: बच्चों को दिए जा सकते हैं ये 5 उपयोगी और क्रिएटिव गिफ्ट्स क्रिसमस
    शादी में दूल्हे को देने के लिए बेहतरीन हैं ये 5 गिफ्ट पुरुषों के लिए टिप्स

    लाइफस्टाइल

    त्वचा की देखभाल करते हैं ये 5 तरह के फेशियल, जानिए इनसे मिलने वाले फायदे त्वचा की देखभाल
    सिक्किम जाने का इरादा है तो जरूर करें इन 5 जगहों की यात्रा सिक्किम
    जीभ का रंग बता सकता है स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं, जानिए कैसे स्वास्थ्य
    #NewsBytesExclusive: युवाओं में क्यों बढ़ रहे अचानक कार्डियक अरेस्ट के मामले? जानिए क्या कहते हैं कार्डियोलॉजिस्ट हृदय रोग
    अगली खबर

    लाइफस्टाइल की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Lifestyle Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023