LOADING...
यात्रा पर जाएंगे तब भी महकता रहेगा आपका घर, बस कर के जाएं यह काम
यात्रा से पहले घर को ऐसे करें साफ

यात्रा पर जाएंगे तब भी महकता रहेगा आपका घर, बस कर के जाएं यह काम

लेखन सयाली
Jun 09, 2026
04:10 pm

क्या है खबर?

यात्रा पर जाने से पहले कई लोग अपने घर को साफ कर जाते हैं, ताकि वहां से लौटने पर महकता हुआ घर मिले। हालांकि, ऐसा करने के बावजूद भी वापस आने पर सीलन और अन्य दुर्गंध आती रहती हैं। ऐसे में इन बातों का ध्यान रखें, ताकि घर से आपको अजीब सी गंध न आए। इन बातों को ध्यान में रखने से आपके न रहते हुए भी घर ज्यादा गंदा नहीं होगा और साफ-सुथरा बना रहेगा।

#1

कपड़े धो लें

यात्रा पर जाने से पहले अपने सभी कपड़े धो लें। खासतौर से अगर आपने गीले कपड़े सुखाए हैं तो उन्हें अच्छे से सुखाने के बाद फोल्ड कर अलमारी में रख दें। अगर आपके घर में कोई ऐसी जगह है, जहां कपड़े सुखाने के बाद गंध आने लगती है तो वहां के कपड़े भी धो दें। इससे जब आप यात्रा से लौटेगें तो आपको घर से अजीब-सी गंध नहीं आएगी और आपका एक काम भी निपट जाएगा।

#2

फ्रिज को साफ करें

फ्रिज से भी अजीब-सी गंध आने का खतरा रहता है, खास कर जब वह ज्यादा दिनों तक बंद हो। अगर आप यात्रा पर जाने से पहले फ्रिज को अच्छे से साफ कर देंगे तो लौटने पर घर से अजीब-सी गंध नहीं आएगी। इसके लिए फ्रिज को अनप्लग कर दें और उसे कुछ देर के लिए खुला छोड़ दें। इसके बाद एक स्प्रे बोतल में सफेद सिरका और पानी मिलाकर उसका छिड़काव फ्रिज के अंदर करें। बासी खाना भी हटा दें।

Advertisement

#3

कूड़ेदान को खाली रखें

अगर आपने कूड़ेदान को साफ नहीं किया तो घर से अजीब-सी गंध आने लग जाएगी। इसके लिए सबसे पहले कूड़ेदान को खाली करें। इसके बाद गर्म पानी में थोड़ा बेकिंग सोडा मिलाकर उसका छिड़काव कूड़ेदान के अंदर करें। अब एक स्प्रे बोतल में सिरका और पानी मिलाकर उसका छिड़काव कूड़ेदान के अंदर करें। इसके बाद कूड़ेदान को कुछ मिनट के लिए खुला छोड़ दें, फिर उसमें यात्रा से पहले कोई भी कचरा न फेंकें।

Advertisement

#4

गंदगी वाले स्थान की सफाई करें

घर में कई ऐसे स्थान होते हैं, जहां पर जिद्दी दाग-धब्बे लग जाते हैं। हालांकि, उन्हें साफ करने के लिए कई बार मशक्कत करनी पड़ती है। यात्रा पर जाने से पहले इन स्थानों को साफ करके जाएं। इसके लिए सबसे पहले गर्म पानी में थोड़ा डिटर्जेंट पाउडर मिलाएं, फिर इस घोल को दाग-धब्बों पर डालकर रगड़ें। इसके बाद एक गीले कपड़े से उसे पोंछ दें, फिर उसे कुछ देर के लिए खुला छोड़ दें। इससे घर में ताजगी बनी रहेगी।

Advertisement