कोल्ड ड्रिंक पीते ही पेट में क्यों होने लगती है जलन? जानिए इसके 5 कारण
क्या है खबर?
आमतौर पर कोल्ड ड्रिंक का सेवन गर्मियों में किया जाता है, क्योंकि इससे शरीर को ठंडक मिलती है। हालांकि, क्या आपने कभी इस बात पर गौर किया है कि कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद पेट में जलन क्यों होने लगती है? अगर आप इस वजह से कोल्ड ड्रिंक का सेवन करना छोड़ रहे हैं तो आपको पहले इससे पेट में होने वाली जलन के कुछ मुख्य कारण जान लेने चाहिए।
#1
कोल्ड ड्रिंक और पाचन तंत्र का तापमान
शरीर का सामान्य तापमान 37 डिग्री सेल्सियस होता है, लेकिन जब हम कोल्ड ड्रिंक पीते हैं तो इससे शरीर का तापमान बिगड़ सकता है। कोल्ड ड्रिंक के कारण पाचन तंत्र के तापमान में भी गिरावट आ जाती है, जिससे पाचन धीमा हो जाता है और खाना ठीक से नहीं पचता। इससे गैस और पेट में जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए, कोल्ड ड्रिंक को बहुत ज्यादा ठंडा करके पीने से परहेज करें।
#2
कोल्ड ड्रिंक में मौजूद एसिड
कोल्ड ड्रिंक बनाने के लिए खट्टे फलों जैसे नींबू का इस्तेमाल किया जाता है। इनका अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट में जलन होने लगती है। इसका कारण है कि खट्टे फलों के कारण एसिडिटी बढ़ जाती है, जिससे पेट में जलन होने लगती है। इसके अलावा इनमें ज्यादा मात्रा में सोडा भी मिलाया जाता है, जो इन्हें फिजी बनावट देता है। यह सोडा पेट में जाते ही एसिड बना सकता है, जिससे जलन हो सकती है।
#3
पाचन तंत्र हो जाता है कमजोर
अगर किसी का पाचन तंत्र कमजोर होता है तो उसे कोल्ड ड्रिंक पीने से जलन की समस्या हो सकती है। दरअसल, पाचन तंत्र कमजोर होने से शरीर की कोल्ड ड्रिंक को पचाने की क्षमता कम हो जाती है, जिसके कारण पेट में जलन होने लगती है। अगर आपको पहले से ही पेट संबंधी कोई समस्या है तो कोल्ड ड्रिंक पीने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें, ताकि आपको जलन की समस्या न हो।
#4
खाली पेट न पिएं कोल्ड ड्रिंक
अगर आप खाली पेट कोल्ड ड्रिंक पीते हैं तो यह भी पेट की जलन का कारण हो सकता है। खाली पेट कोल्ड ड्रिंक का सेवन करने से पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है, जिसके कारण एसिडिटी और जलन की समस्या होने लगती है। अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट कोल्ड ड्रिंक पीने के आदी हैं तो इसे धीरे-धीरे पिएं और इससे पहले कुछ खा लें। इससे आपको जलन की समस्या नहीं होगी।
#5
कोल्ड ड्रिंक का अधिक सेवन भी है नुकसानदायक
किसी भी चीज की अधिकता नुकसान का कारण बन सकती है और यह नियम कोल्ड ड्रिंक पर भी लागू होता है। अगर आप रोजाना 2 गिलास से अधिक कोल्ड ड्रिंक पीते हैं तो इससे भी पेट में जलन की समस्या हो सकती है। इसलिए, सीमित मात्रा में ही कोल्ड ड्रिंक पिएं और इसका रोजाना सेवन करने से बचें। इसके अलावा कोल्ड ड्रिंक की जगह पर नींबू पानी आदि जैसे ताजे पेय बनाकर पिएं।