NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / आंतों को प्राकृतिक रूप से डिटॉक्स करने के लिए अपनाएं ये घरेलू तरीके
    अगली खबर
    आंतों को प्राकृतिक रूप से डिटॉक्स करने के लिए अपनाएं ये घरेलू तरीके
    आंतों को डिटॉक्स करने के घरेलू नुस्खे

    आंतों को प्राकृतिक रूप से डिटॉक्स करने के लिए अपनाएं ये घरेलू तरीके

    लेखन अंजली
    Feb 03, 2022
    11:30 pm

    क्या है खबर?

    जब आंतों में विषाक्त पदार्थ जमा हो जाते हैं तो इससे उनकी कार्यक्षमता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और वे अच्छी तरह से काम नही करती हैं।

    इसके अलावा, विषाक्त पदार्थ जमा होने का कारण आंतों में कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं, जिसके कारण शरीर का पाचन भी गड़बड़ा सकता है।

    आइए आज आपको कुछ ऐसे तरीके बताते हैं, जिनकी मदद से आप अपनी आंतों को प्राकृतिक रूप से डिटॉक्स करके स्वस्थ रख सकते हैं।

    #1

    रोजाना गुनगुना नमक वाला पानी पीएं

    रोजाना गुनगुना नमक वाले पानी का सेवन करने से न सिर्फ आंतों को प्राकृतिक रूप से डिटॉक्स करने में मदद मिल सकती है बल्कि इससे कई तरह के अन्य स्वास्थ्य लाभ भी मिल सकते हैं।

    इसके लिए एक गिलास गुनगुने पानी में आधी या फिर एक चम्मच सी सॉल्ट या फिर पिंक सॉल्ट अच्छे से मिलाएं, फिर इसका सेवन करें।

    बता दें कि इस मिश्रण को रोजाना सुबह के समय पीना बहुत ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।

    #2

    प्रोबायोटिक से युक्त खाद्य पदार्थ खाएं

    आंतों को डिटॉक्स करने में प्रोबायोटिक एक अच्‍छा घरेलू नुस्खा है।

    आंतों में अच्‍छे और बुरे दोनों प्रकार के बैक्‍टीरिया होते हैं, लेकिन आंतों में खराब बैक्‍टीरिया की मात्रा अधिक हो जाने के कारण ये कमजोर हो सकती हैं।

    ऐसी स्थिति में प्रोबायोटिक आंतों में अच्‍छे बैक्‍टीरिया के स्‍तर को बढ़ाने में सहायक होते हैं, जिससे अच्‍छे और खराब बैक्‍टीरिया में संतुलन बना रहता है।

    इसलिए अपनी डाइट में प्रोबायोटिक युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करें।

    #3

    अदरक का सेवन करें

    अदरक कई ऐसे औषधीय गुणों से समृद्ध होता है, जो आंतों को प्राकृतिक रूप से डिटॉक्स करने में काफी मदद कर सकते हैं।

    इसके लिए पहले एक पैन में एक गिलास पानी और थोड़ी सा अदरक बारीक काटकर डालें और इन्हें लगभग 10 मिनट तक उबालें। जब एक उबाल आ जाए तो गैस बंद करके इसमें नींबू रस और शहद मिलाएं, फिर इस मिश्रण को ठंडा होने दें।

    रोजाना एक से दो कप इस मिश्रण का सेवन करें।

    #4

    ग्रीन टी पीएं

    ग्रीन टी कई जरूरी पोषक तत्वों के साथ-साथ एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से समृद्ध होती है।

    एंटी-ऑक्सीडेंट शरीर से मुक्त कणों को दूर करने में मदद करते हैं। ये मुक्त कण कई तरह की गंभीर बीमारियां और आंतों में अशुद्धियां उत्पन्न करने का काम करते हैं।

    इसलिए अगर आप अपनी आंतों को प्राकृतिक रूप से डिटॉक्स करना चाहते हैं तो रोजाना एक-दो कप ग्रीन टी का सेवन करें। इसी तरह एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर अन्य चीजों को भी अपनी डाइट में शामिल करें।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस (बोनस इंफो)

    आंतों को डिटॉक्स करने में ऊपर बताई सभी चीजें मदद कर सकती हैं, लेकिन भूल से भी इनका ज्यादा सेवन न करें क्योंकि जरूरत से ज्यादा ये चीजें स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने का कारण बन सकती हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: श्रेयस अय्यर ने DC के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: SRH बनाम KKR मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए अरुण जेटली स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    एकमात्र टेस्ट: इंग्लैंड ने जिम्बाब्वे को हराया, शोएब बशीर ने झटके 6 विकेट इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    प्रधानमंत्री मोदी 26-27 मई को गुजरात में करेंगे 24,000 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन गुजरात

    खान-पान

    भारत में पाई जाने वाली ये हैं सबसे तीखी लाल मिर्चें लाइफस्टाइल
    किन बीमारियों का इलाज है फिजियोथेरेपी? विशेषज्ञ से जानिए इससे जुड़ी जरूरी बातें लाइफस्टाइल
    पैलियो डाइट फॉलो कर रहे हैं तो भूल से भी न करें ये गलतियां वजन घटाना
    हरी मटर से बनाएं ये लजीज व्यंजन, आसान है रेसिपी लाइफस्टाइल

    लाइफस्टाइल

    तकिये के पुराने कवर को न समझें बेकार, इन तरीकों से करें उनका दोबारा इस्तेमाल लाइफ हैक्स
    हैंड ब्लेंडर को साफ करने के लिए अपनाएं ये आसान घरेलू तरीके घरेलू नुस्खे
    पैरों की ऐंठन को दूर करने में मदद कर सकती हैं ये स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज एक्सरसाइज
    कुकिंग ऑयल खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान, होगा सही चयन खान-पान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025