NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / इन स्वस्थ खाद्य पदार्थों के सेवन से मोतियों जैसे सफेद हो जाएंगे आपके दांत
    अगली खबर
    इन स्वस्थ खाद्य पदार्थों के सेवन से मोतियों जैसे सफेद हो जाएंगे आपके दांत

    इन स्वस्थ खाद्य पदार्थों के सेवन से मोतियों जैसे सफेद हो जाएंगे आपके दांत

    लेखन सयाली
    May 30, 2024
    06:04 am

    क्या है खबर?

    बढ़ती उम्र और हमारे द्वारा खाए जाने वाले भोजन के कारण हमारे दांत पीले पड़ने लगते हैं। दांतों पर एक पीले रंग की परत जम जाती है, जिसे हटाने के लिए लोग कई तरह के ट्रीटमेंट लेते हैं।

    हालांकि, अपनी डाइट में कुछ स्वस्थ खाद्य पदार्थों को जोड़ने से भी दांतों के स्वास्थ्य को सुधारकर उन्हें सफेद बनाया जा सकता है।

    आप ये 5 खाद्य पदार्थ खा कर अपने दांतों को मोतियों सा सफेद बना सकते हैं।

    #1

    स्ट्रॉबेरी

    स्ट्रॉबेरी में मौजूद मैलिक एसिड आपके दांतों के प्राकृतिक क्लींजर के रूप में काम करता है। यह एसिड दांतों के पीले रंग से छुटकारा पाने में मदद करता है और उन्हें प्राकृतिक रूप से सफेद बनता है।

    यह अपनी मुस्कान को चमकदार और दांतों को स्वस्थ रखने का एक स्वादिष्ट तरीका है। इसके सेवन से दांतों पर जमे कण भी आसानी से हटाए जा सकते हैं।

    आप साबुत स्ट्रॉबेरी फल खाने के साथ-साथ इसका जूस बनाकर भी पी सकते हैं।

    #2

    तरबूज

    तरबूज गर्मियों के दौरान खाया जाने वाला सबसे लोकप्रिय फल है, जिसके जरिए पेट को ठंडक मिलती है। साथ ही इसके सेवन से आप अपने दांतों को सफेद भी बना सकते हैं।

    यह फल विटामिन C और पानी से भरपूर होता है। जब आप तरबूज खाते हैं तो यह लार का उत्पादन बढ़ाता है, जो दांतों की सड़न से लड़ने का एक प्राकृतिक तरीका है।

    आप अपने दांतों को मजबूत रखने के लिए ये टिप्स अपना सकते हैं।

    #3

    दूध

    हमें बचपन से ही अपने दांतों को मजबूत रखने के लिए खूब सारा दूध पीने की सलाह दी जाता है। कैल्शियम का एक समृद्ध स्रोत होने के कारण, दूध हमारे दांतों को मजबूत बनाता है।

    साथ ही यह मलिनकिरण या प्लेग की संभावना को भी कम कर सकता है। दूध में मौजूद पोषक तत्व आपके दांतों का प्राकृतिक रंग बनाए रखने और उन्हें मजबूत बनाने के लिए भी जिम्मेदार होते हैं।

    #4

    सेब

    सेब ऐसा फल है, जो न केवल आपके संपूर्ण स्वास्थ्य का ख्याल रखता है, बल्कि आपके दांतों को भी चमक प्रदान करता है। यह फल अपनी कुरकुरी बनावट के कारण आपके दांतों के लिए प्राकृतिक स्क्रबर के रूप में काम कर सकता है।

    इसके अलावा, सेब में अच्छी मात्रा में मैलिक एसिड भी मौजूद होता है। यह पीलेपन को कम करता है और प्राकृतिक क्लींजर के रूप में काम करके दांतों को सफेद बनाता है।

    #5

    अनानास

    अनानास में ब्रोमेलेन नामक एक एंजाइम होता है, जिसमें कुछ सफाई वाले प्राकृतिक गुण पाए जाते हैं। इसे एक प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट माना जा सकता है, जो प्रोटीन को तोड़ सकता है।

    साथ ही यह दांतों को सफेद भी बना सकता है। इसके अलावा, अनानास का अम्लीय नेचर प्लेग से छुटकारा पाने में आपकी मदद कर सकता है।

    अपने दांतों को हमेशा स्वस्थ बनाए रखने के लिए आप ये चीजें खा सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दांतों का स्वास्थ्य
    डाइट

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    दांतों का स्वास्थ्य

    कई लोगों को हैं दांतों की सफाई से जुड़े ये भ्रम, जानिए इनकी सच्चाई स्वास्थ्य
    चॉकलेट से भी ज्यादा दांतों को नुकसान पहुंचाती हैं ये चीजें, दूरी बनाना होगा बेहतर लाइफस्टाइल
    उम्र से पहले बच्‍चों के दांत नहीं होंगे खराब, बस इन बातों का ध्यान रखें बच्चों की देखभाल
    दांतों की सफाई के लिए इन चार तरीकों से करें बेकिंग सोडा का इस्तेमाल लाइफस्टाइल

    डाइट

    तनाव मिटाकर शरीर में ऊर्जा भर देंगे ये 5 खाद्य पदार्थ, जरूर करें डाइट में शामिल  खान-पान
    इंटरमिटेंट फास्टिंग से लगभग 91 प्रतिशत बढ़ जाता है हृदय रोग से मौत का खतरा- अध्ययन शिकागो
    रोजाना करें अखरोट के दूध का सेवन, शरीर के स्वस्थ रहने सहित मिलेंगे कई फायदे  खान-पान
    लिवर की समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकते हैं ये फल खान-पान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025