NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / सर्जरी के बाद इन चीजों के सेवन से बनाएं दूरी, नहीं तो बढ़ सकती है परेशानी 
    अगली खबर
    सर्जरी के बाद इन चीजों के सेवन से बनाएं दूरी, नहीं तो बढ़ सकती है परेशानी 

    सर्जरी के बाद इन चीजों के सेवन से बनाएं दूरी, नहीं तो बढ़ सकती है परेशानी 

    लेखन अंजली
    Apr 29, 2024
    10:43 pm

    क्या है खबर?

    सर्जरी के बाद आपकी पहली प्राथमिकता रिकवरी होनी चाहिए और उचित पोषण मिलने से आप जल्दी ठीक हो सकते हैं।

    वैसे तो डॉक्टर हर सर्जरी के लिए अलग-अलग खाद्य पदार्थों का सेवन करने की सलाह देते हैं, लेकिन कुछ चीजें ऐसी हैं, जिनका सेवन किसी भी सर्जरी के बाद करने से बचना चाहिए।

    आइए आज हम आपको उन खान-पान की चीजों के बारे में बताते हैं, जिनका सेवन सर्जरी के बाद करने से आपकी परेशानी बढ़ सकती है।

    #1

    तले और वसायुक्त व्यंजन

    तले और वसायुक्त व्यंजनों का सेवन वैसे भी स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं माना जाता है और सर्जरी के बाद इनका सेवन मतली और उलटी का कारण बन सकता है।

    इनसे बेहतर है कि आप अपनी डाइट में प्रोटीन, विटामिन-C, विटामिन-D, विटामिन-E और जिंक जैसे पोषक तत्वों से भरपूर हल्के व्यंजनों का सेवन करें।

    जब आप सर्जरी से पूरी तरह ठीक हो जाएं तो सीमित मात्रा में तले और वसायुक्त व्यंजन का आनंद ले सकते हैं।

    #2

    चीज़

    सर्जरी के बाद कब्ज होना एक आम बात है।

    खासतौर से पेट से जुड़ी सर्जरी आंतों के कामकाज को प्रभावित कर सकती है और अन्य सर्जरी से भी कब्ज की समस्या हो सकती है।

    इसका कारण है कि सर्जरी के लिए इस्तेमाल एनेस्थीसिया और दर्द की दवाएं गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सिस्टम को प्रभावित कर सकती है।

    चीज़ कब्ज की समस्या को और बढ़ा सकता है, इसलिए सर्जरी के बाद इसका सेवन करने से बचना चाहिए।

    #3

    अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स

    अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स को कॉस्मेटिक फूड्स भी कहा जाता है, जिसमें भोजन की प्राकृतिक स्थिति को बदल देते हैं क्योंकि उनमें परिष्कृत तत्व और कृत्रिम पदार्थ होते हैं और इनका पोषण मूल्य बहुत कम होता है।

    पिज्जा, पेस्ट्री, केक, मीठे पेय, इंस्टेंट नूडल्स, सीरील, कैंडीज, आइसक्रीम, चिप्स, क्रैकर्स और फ्रोजन या रेडी टू मेक खाना आदि अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स हैं, जिनका सेवन सर्जरी के बाद बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।

    यहां जानिए अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें।

    #4

    शराब

    सर्जरी के बाद बीयर, वाइन और व्हिस्की जैसे मादक पेय का सेवन करने से बचना चाहिए क्योंकि शराब को दर्द निवारक दवाओं के साथ लेने से आपकी समस्या बढ़ सकती है।

    इससे दिमाग पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने के साथ सांस लेने में भी दिक्कत हो सकती है।

    इसके अतिरिक्त शराब निर्जलीकरण का कारण बन सकती है, जो कि सर्जरी वाले व्यक्ति के लिए ठीक नहीं है क्योंकि शरीर को ठीक करने के लिए हाइड्रेशन का ध्यान रखना जरूरी है।

    स्वास्थवर्धक चीजें

    सर्जरी के बाद इन चीजों का सेवन करना है लाभदायक

    डॉक्टर सर्जरी के बाद क्लीयर लिक्विड लेने की सलाह देते हैं क्योंकि ये पाचन को ठीक करने में मदद कर सकती है। इसके लिए आप पानी, नारियल पानी और अन्य स्वास्थ्यवर्धक पेय क सेवन कर सकते हैं।

    इसके अतिरिक्त ग्रीक योगर्ट और बेरीज का सेवन करना भी लाभदायक हो सकता है क्योंकि ये कई पोषक तत्वों से भरपूर चीजें हैं।

    सर्जरी के 1-2 दिन के बाद अनाज खाना भी शुरू कर सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष उड़ान 10 जून तक स्थगित शुभांशु शुक्ला
    IPL 2025, फाइनल: RCB ने PBKS को दिया 191 रन का लक्ष्य  IPL 2025
    किआ के पूर्व कर्मचारियों ने किए थे फैक्ट्री से इंजन चोरी, पुलिस जांच में खुलासा  किआ मोटर्स
    IPL 2025: विराट कोहली PBKS के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने, जानिए आंकड़े  IPL 2025

    खान-पान

    अपने बच्चों को इन चीनी युक्त खाद्य पदार्थों से रखें दूर, हो सकता है नुकसान  स्वास्थ्य
    गर्मियों में जौ के पानी का करें सेवन, मिलेंगे कई स्वास्थ्य लाभ स्वास्थ्य टिप्स
    गर्मियों में अधिक ठंडा पानी क्यों नहीं पीना चाहिए? जानिए 5 कारण  स्वास्थ्य टिप्स
    हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं आयरन से भरपूर ये 5 पेय स्वास्थ्य टिप्स

    लाइफस्टाइल

    ब्रेकफास्ट में बनाकर खाएं फाइबर से भरपूर ये व्यंजन, आसान हैं रेसिपी खान-पान
    कसरत के बाद न करें ये 5 गलतियां, पूरी मेहनत हो सकती है खराब एक्सरसाइज
    जंक फूड खाने की लालसा ज्यादा रहती है? दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके खान-पान
    समय से पहले झलक रहे हैं बढ़ती उम्र के लक्षण? राहत के लिए अपनाएं ये आदतें  त्वचा की देखभाल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025