Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • मोबाइल रिव्यू
English
अन्य
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
मोबाइल रिव्यू

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / घूमने के लिए मुंबई जा रहे हैं तो इन जगहों के बिना अधूरी रह जाएगी यात्रा
  • लाइफस्टाइल

    घूमने के लिए मुंबई जा रहे हैं तो इन जगहों के बिना अधूरी रह जाएगी यात्रा

    प्रदीप मौर्य
    लेखन
    प्रदीप मौर्य
    Twitter
    अंतिम अपडेट Apr 09, 2019, 07:55 pm
    घूमने के लिए मुंबई जा रहे हैं तो इन जगहों के बिना अधूरी रह जाएगी यात्रा
  • गर्मियों की शुरुआत हो गई और और कुछ ही दिनों में बच्चों के स्कूल की छुट्टियाँ भी हो जाएँगी।

    ऐसे में ज़्यादातर लोग बच्चों के साथ घूमने के लिए कहीं न कहीं जाएँगे ही।

    अगर आप भी घूमने का प्लान बना रहे हैं और इस बार मुंबई जा रहे हैं, तो आपको मुंबई की कुछ मशहूर जगहों पर ज़रूर जाना चाहिए।

    ऐसा कहा जाता है कि इन जगहों पर बिना गए मुंबई दर्शन पूरा नहीं होता है।

  • इस खबर में
    हाज़ी अली: यहाँ की कव्वाली देगी आत्मा को शांति मरीन ड्राइव: कुछ पल बिताएँ समुद्र किनारे गेटवे ऑफ इंडिया: ब्रिटिश शासन की याद दिलाता बंदरगाह महाकाली गुफाएँ: इतिहास से लगाव है तो ज़रूर जाएँ बाणगंगा टैंक: प्रमुख दर्शनीय स्थल
  • जगह 1

    हाज़ी अली: यहाँ की कव्वाली देगी आत्मा को शांति

    हाज़ी अली: यहाँ की कव्वाली देगी आत्मा को शांति
  • हाज़ी अली मुंबई की प्रसिद्ध दरगाह और मस्जिद है। यह मुंबई के वर्ली तट से 500 मीटर दूर समुद्र में बनी है।

    यहाँ का मुख्य आकर्षण यहाँ गाई जाने वाली कव्वाली है।

    इस दरगाह का निर्माण 1431 में मुस्लिम व्यापारी सैय्यद पीर हाज़ी अली शाह बुख़ारी की याद में करवाया गया था।

    यहाँ हर रोज़ हज़ारों लोग मन्नत माँगने आते हैं। शुक्रवार के दिन दरगाह पर भारी सख्य में लोग उपस्थित होते हैं।

  • जगह 2

    मरीन ड्राइव: कुछ पल बिताएँ समुद्र किनारे

    मरीन ड्राइव: कुछ पल बिताएँ समुद्र किनारे
  • मरीन ड्राइव से मुंबई के शानदार तट दिखाई देते हैं। यह चर्चगेट स्टेशन से केवल 500 मीटर की दूरी पर स्थित मुंबई के समुद्र तट का दक्षिणी क्षेत्र है।

    इसकी तट रेखा एक मेहराब की तरह बनी हुई है। स्थानीय लोग इसे क्वींस नेकलेस भी कहते हैं।

    यहाँ हर तरह के लोग रोज़ाना आते हैं। आप यहाँ समुद्र किनारे जीवन की परेशानियों को भूलकर कुछ पल शांति से बैठ सकते हैं। यह बहुत ही आनंददायक होगा।

  • जगह 3

    गेटवे ऑफ इंडिया: ब्रिटिश शासन की याद दिलाता बंदरगाह

    गेटवे ऑफ इंडिया: ब्रिटिश शासन की याद दिलाता बंदरगाह
  • गेटवे ऑफ इंडिया को मुंबई शहर की पहचान के तौर पर जाना जाता है।

    इसका निर्माण 1924 में ब्रिटिश शासन के दौरान किंग जॉर्ज पंचम और क्वीन मैरी के बॉम्बे आने की याद में बनाया गया था।

    यह भारत के प्रमुख बंदरगाहों में से एक है, जो ब्रिटिश शासन की याद दिलाता है।

    समुद्र किनारे स्थित यह इमारत आज पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बना हुआ है। इसे देखने दुनियाभर से लोग आते हैं।

  • जगह 4

    महाकाली गुफाएँ: इतिहास से लगाव है तो ज़रूर जाएँ

    महाकाली गुफाएँ: इतिहास से लगाव है तो ज़रूर जाएँ
  • अगर आपको इतिहास से लगाव है, तो आपको ज़रूर मुंबई के पश्चिम क्षेत्र अंधेरी में स्थित महाकाली गुफ़ाओं में जाना चाहिए।

    इसे कोंदिविता गुफ़ाओं के नाम से भी जाना जाता है। 1 से 9वीं शताब्दी के बीच चट्टानों को काटकर कुल 19 गुफ़ाओं का निर्माण किया गया था।

    बीच में स्थित गुफा में बुद्धा और स्तूप हैं। पत्थरों को काटकर बुद्ध की मूर्तियाँ भी बनाई गई हैं। यहाँ का नज़ारा बहुत ही मनोरम है।

  • जगह 5

    बाणगंगा टैंक: प्रमुख दर्शनीय स्थल

    बाणगंगा टैंक: प्रमुख दर्शनीय स्थल
  • बाणगंगा, मुंबई शहर का पवित्र जलाशय है, जो एक प्रमुख दर्शनीय स्थल भी है।

    इस प्राचीन जलाशय का निर्माण 12वीं शताब्दी में करवाया गया था।

    यह जलाशय मालाबार पर्वत पर वल्केश्वर मंदिर के पास स्थित है। यह जलाशय 9वीं से 13वीं शताब्दी के बीच मुंबई पर राज करने वाले सिल्हारा वंश के अधीन था।

    यह क्षेत्र महासागर के पास स्थित है, फिर भी इस जलाशय का पानी मीठा है। जो किसी चमत्कार से कम नहीं है।

  • मुंबई
  • हाजी अली दरगाह
  • मरीन ड्राइव
  •  
ताज़ा खबरें
  • गीता बसरा ने तोड़ी चुप्पी, बताया हरभजन से शादी के बाद क्यों बनाई एक्टिंग से दूरी
    गीता बसरा ने तोड़ी चुप्पी, बताया हरभजन से शादी के बाद क्यों बनाई एक्टिंग से दूरी
    मनोरंजन
  • अपने पेमेंट सिस्टम में सुधार करेगा व्हाट्सऐप, मिलेगा नया फीचर
    अपने पेमेंट सिस्टम में सुधार करेगा व्हाट्सऐप, मिलेगा नया फीचर
    टेक्नोलॉजी
  • PBKS बनाम CSK: चेन्नई ने छह विकेट से जीता मुकाबला, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स
    PBKS बनाम CSK: चेन्नई ने छह विकेट से जीता मुकाबला, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स
    खेलकूद
  • क्या संजय लीला भंसाली ने किया दीपिका पादुकोण की फिल्म 'द्रौपदी' का निर्देशन करने से इनकार?
    क्या संजय लीला भंसाली ने किया दीपिका पादुकोण की फिल्म 'द्रौपदी' का निर्देशन करने से इनकार?
    मनोरंजन
  • 'मिर्जापुर' के राइटर पुनीत कृष्णा अब नेटफ्लिक्स के लिए लिखेंगे स्क्रिप्ट
    'मिर्जापुर' के राइटर पुनीत कृष्णा अब नेटफ्लिक्स के लिए लिखेंगे स्क्रिप्ट
    मनोरंजन
चर्चित विषय
फैशन फिटनेस टिप्स रेसिपी कोरोना वायरस के मामले घरेलू नुस्खे योगासन
अगली खबर
Share
Cancel

खबर शेयर करें

Facebook Whatsapp Twitter Linkedin
Copied

लाइफस्टाइल की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Lifestyle Thumbnail

More

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें चीन समाचार पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार आईफोन आम आदमी पार्टी समाचार शिवसेना समाचार रूस समाचार हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार इलेक्ट्रिक वाहन फुटबॉल समाचार वैक्सीन समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दोपहिया वाहन क्राइम समाचार ऐपल फैशन
लेटेस्ट वेब सीरीज रोजगार समाचार किसान आंदोलन वीवो मोबाइल शेयर बाजार समाचार फिटनेस टिप्स मोटोरोला मोबाइल भाजपा समाचार सरकारी नौकरी अजब-गजब खबरें
भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट स्मार्टफोन लीक अर्थव्यवस्था समाचार आईपीएल समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस के मामले घरेलू नुस्खे कोरोना का नया स्ट्रेन
विल पुकोव्स्की
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें खबरें रिव्यू समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2021