NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / आंखों की रोशनी को सुधारने में मदद कर सकती हैं ये 5 एक्सरसाइज
    अगली खबर
    आंखों की रोशनी को सुधारने में मदद कर सकती हैं ये 5 एक्सरसाइज
    आंखों के स्वास्थ्य के लिए बेहतरीन हैं ये एक्सरसाइज (तस्वीर: फ्रीपिक)

    आंखों की रोशनी को सुधारने में मदद कर सकती हैं ये 5 एक्सरसाइज

    लेखन अंजली
    Nov 03, 2023
    08:59 pm

    क्या है खबर?

    आज की प्रौद्योगिकी-संचालित दुनिया में हमारी आंखें पूरे दिन स्क्रीन पर टिकी रहती हैं, जिससे आंखें तनावग्रस्त और दबाव में रहती हैं।

    इसके कारण दृष्टि संबंधी समस्याएं, सूखी आंखें और यहां तक ​​कि सिरदर्द भी हो सकता है।

    हालांकि, आंखों की एक्सरसाइज आंखों का तनाव दूर करने, आंखों की मांसपेशियों को मजबूत करने, दृश्य प्रतिक्रिया समय में सुधार करने और संज्ञानात्मक प्रदर्शन को बढ़ाने में मदद कर सकती हैं।

    आइए आंखों की 5 असरदार एक्सरसाइज के बारे में जानते हैं।

    #1

    20-20 एक्सरसाइज 

    टीवी या लैपटॉप स्क्रीन के आगे लंबे समय तक रहने से आंखों में दर्द की समस्या हो सकती है।

    इन उपकरणों की स्क्रीन से आंखों की मांसपेशियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, जिससे आंखों में दर्द होने लगता है।

    ऐसे में इनका इस्‍तेमाल करते समय हर 20 मिनट के बाद 20 सेकंड के लिए किसी दूर की वस्तु को देखें। इससे आपकी आंखें हमेशा स्वस्थ रहेंगी।

    इसे ही 20-20 एक्सरसाइज कहा जाता है।

    #2

    रब डाउन 

    आंखों का तनाव दूर करने के लिए यह बेहद कारगर एक्सरसाइज है।

    इसके लिए अपनी हथेलियों को इस प्रकार रगड़ें जैसे आप सर्दियों में उन्हें गर्म करने के लिए करते हैं और फिर धीरे से गर्म हथेलियों को आंखों पर रखें।

    हाथों को तब तक अपनी आंखों पर रखें जब तक हथेलियों से गर्माहट खत्म न हो जाए। इस एक्सरसाइज को रोजाना कम से कम 5-6 बार दोहराएं।

    #3

    फिल्टरिंग 

    यह एक तरह की आईबॉल एक्सरसाइज है, जिसके अभ्यास के लिए आपको अपनी आईबॉल को बाएं से दाएं ओर ले जाना होता है।

    फिर अपने बाएं कोने को देखें और अपनी नजर को धीरे-धीरे विपरीत दिशा में शिफ्ट करें। इस एक्सरसाइज को रोजाना कम से कम 7-8 बार दोहराएं।

    इस एक्सरसाइज का नियमित तौर पर अभ्यास आपकी आंखों को कई तरह की समस्याओं से बचाए रखने में मदद कर सकता है।

    #4

    आई प्रेस 

    यह एक्सरसाइज आंखों के दर्द और जलन को कम करने के साथ दबाव को कम करने में मदद कर सकती है।

    इसके लिए सबसे पहले आराम से बैठकर आंखें बंद कर लें और गहरी सांस लें। इसके बाद प्रत्येक पलक पर एक उंगली रखें और लगभग 10 सेकंड के लिए हल्के से दबाएं।

    लगभग 2 सेकंड के लिए दबाव छोड़ें और फिर से थोड़ा दबाएं। नियमित रूप से इस एक्सरसाइज को 2-3 बार दोहराएं।

    #5

    रोलिंग

    इस एक्सरसाइज से आंखों की मांसपेशियों को मजबूत करने और आंखों का आकार बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

    इस एक्सरसाइज के लिए सबसे पहले बैठें या सीधे खड़े होकर अपनी दाईं ओर देखें और फिर धीरे-धीरे अपनी आंखों को ऊपर छत की ओर घुमाएं।

    अब अपनी आंखों को अपनी बाईं ओर और वहां से नीचे फर्श की ओर घुमाएं। इसी तरह 5-7 बार अपनी आंखों को क्लॉकवाइज और एंटी-क्लॉकवाइज घुमाएं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    एक्सरसाइज
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    गूगल ने AI मॉडल के चलाने के लिए पेश किया ऐप, जानिए क्या मिलती है सुविधा  गूगल
    'भूल चूक माफ' ने 9वें दिन किया ये कारनामा, अब मुनाफा कमाने की रेस में फिल्म राजकुमार राव
    पूर्वोत्तर राज्यों में झमाझम बरसेंगे मेघ, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट  गर्मी की लहर
    LPG सिलेंडर के दाम घटे, म्यूचुअल फंड-UPI के नियम बदले; आज से हुए ये बदलाव LPG की कीमतें

    एक्सरसाइज

    बारिश के समय घर के अंदर ही 10,000 कदम चलने के लिए अपनाएं ये तरीके  फिटनेस टिप्स
    वर्कआउट रूटीन में शामिल करें जंप स्क्वाट एक्सरसाइज, मिलेंगे कई फायदे लाइफस्टाइल
    जन्मदिन विशेष: प्रियंका चोपड़ा फिट रहने के लिए इस वर्कआउट और डाइट को करती हैं फॉलो प्रियंका चोपड़ा
    मांसपेशियों और पैरों को मजबूती देने में सहायक हैं ये 5 जंप स्क्वाट एक्सरसाइज  लाइफस्टाइल

    लाइफस्टाइल

     क्रंच: अलग-अलग तरीकों से किया जा सकता है यह व्यायाम, जानिए 5 तरीके  एक्सरसाइज
    दक्षिण भारत के किस राज्य में कैसे मनाया जाता है नवरात्रि का त्योहार? जानिए महत्वपूर्ण बातें नवरात्रि
    नवरात्रि: भारत के सबसे प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर, जहां हमेशा लगा रहता है भक्तों का तांता नवरात्रि
    उपवास के दौरान इन 5 साबूदाना व्यंजनों का करें सेवन, आसान है रेसिपी  रेसिपी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025