NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / चिलचिलाती गर्मी से राहत दिला सकते हैं आम के ये 5 पेय, जानिए रेसिपी
    अगली खबर
    चिलचिलाती गर्मी से राहत दिला सकते हैं आम के ये 5 पेय, जानिए रेसिपी

    चिलचिलाती गर्मी से राहत दिला सकते हैं आम के ये 5 पेय, जानिए रेसिपी

    लेखन अंजली
    Apr 09, 2024
    02:38 pm

    क्या है खबर?

    वैसे कई किराना दुकानों पर आपको आम के स्वाद वाले विभिन्न प्रकार के पेय मिल जाएंगे, लेकिन उनमें मौजूद आर्टिफिशियल स्वाद के साथ-साथ आर्टिफिशियल रंग और चीनी स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते हैं।

    इससे तो अच्छा है कि आप घर में बने आम के पेय का सेवन करें, जो न सिर्फ असली आमों का भरपूर पोषण देगें, बल्कि गर्मियों में हाइड्रेट रखने में भी मदद करेगें।

    आइए आज 5 तरह के आम के पेय की रेसिपी जानते हैं।

    #1

    मैंगो मस्तानी

    इसे बनाने के लिए एक ब्लेंडर में पके आम, दूध, वनिला आइसक्रीम और शहद को डालकर चिकना पेस्ट बनाने तक ब्लेंड करें।

    अब मिश्रण को एक लंबे गिलास में डालें और इस पर एक बड़ी चम्मच आम या वनिला आइसक्रीम की डालें।

    इसके बाद इस पर मोटे कटे बादाम और पिस्ता डालें, फिर इस पर आम के टुकड़े डालकर इसे परोसें।

    यहां जानिए आम के अन्य व्यंजनों की रेसिपी।

    #2

    मैंगो आइस्ड टी

    सबसे पहले एक ब्लेंडर में 1 पके आम और पानी को ब्लेंड करें।

    अब एक पैन में 2 कप पानी उबालें, फिर उसमें टी बैग डालें और 10 मिनट के लिए छोड़कर बाहर निकाल दें।

    इसके बाद इसमें मेपल सिरप मिलाएं और इसे एक बड़े गिलास में आम वाले मिश्रण के साथ मिलाएं।

    आखिर में पेय पर आम और बर्फ के टुकड़े डालकर इसे ठंडा-ठंडा परोसें।

    यहां जानिए अन्य आइस्ड टी रेसिपी।

    #3

    मैंगो कोलाडा 

    यह आम और नारियल के मिश्रण से बनने वाला पेय है और इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक ब्लेंडर में आम का गूदा, नारियल पानी, नारियल क्रीम, तुलसी की पत्तियां, थोड़ी ब्राउन शुगर और बर्फ को डालकर अच्छे से ब्लेंड करें।

    अब इस मिश्रण को गिलास में भरें और इस पर थोड़ी-सी नारियल की क्रीम डालकर इसे परोसें।

    यहां जानिए नारियल से बनाए जाने वाले व्यंजनों की रेसिपी।

    #4

    आम पन्ना

    गर्मियों का जायका आम पन्ना के बिना अधूरा है।

    इसे बनाने के लिए कच्चे आम को धोकर अच्छी तरह उबाल लें, फिर इन्हें ठंडा करने बाद छिलें और इसके गूदे को मिक्सी में पीसें।

    इसके बाद आम की प्यूरी में चीनी, काला नमक, जीरे का पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और पुदीना पाउडर मिलाएं।

    अब इस मिश्रण को एक जग में पानी और बर्फ के टुकड़ों के साथ डालें और इसे पीएं।

    #5

    मैंगो मिर्ची मॉकटेल 

    सबसे पहले एक ब्लेंडर में आम का गूदा, आम का जूस, खट्टा-मीठा सिरप समेत बर्फ के टुकड़े डालकर अच्छे से ब्लेंड करें।

    अब इस मिश्रण में चिली फ्लेक्स और थोड़ी टोबैस्को सॉस डालकर एक बार फिर से ब्लेंड करें।

    इसके बाद मिश्रण को एक बड़े गिलास में डालें, फिर इसमें आम के टुकड़े और बर्फ डालकर इसे परोसें।

    यहां जानिए आम के अन्य पेय की रेसिपी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रेसिपी

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे: जैक क्रॉली ने टेस्ट में लगाया अपना 5वां शतक, पूरे किए 3,000 रन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कार खरीदते समय कौन-कौन से सुरक्षा फीचर्स पर देना चाहिए विशेष ध्यान? कार
    आपके आधार कार्ड का कोई कर रहा दुरुपयोग? जानिए कैसे लगाएं पता आधार कार्ड
    सोनू निगम मीडिया पर भड़के, कहा- सठिया गए हैं क्या, एक ही बात कितनी बार बताऊं? सोनू निगम

    रेसिपी

    शाम की भूख को शांत करने के लिए बनाएं ये ब्रेड स्नैक्स, जानिए रेसिपी  खान-पान
    होली है रंगों का त्योहार, इस दिन बनाकर पीयें अलग-अलग रंगों के पेय पदार्थ  होली
    शाम के वक्त भूख लगने पर बनाएं ये स्वादिष्ट नाश्ते, घर वाले चाटते रह जाएंगे उंगलियां  खान-पान
    रात को कुछ मीठा खाने का मन करे तो बनाकर खाएं ये 5 स्वस्थ व्यंजन खान-पान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025