भारत में नवंबर महीने में बर्फबारी का आनंद लेने के लिए मशहूर हैं ये पांच जगहें
नवंबर महीने में जब हल्की-हल्की ठंड शुरू हो जाए और कहीं घूमने का मन करे तो हिल स्टेशन घूमना सबसे बेहतरीन विकल्प है। सोचिए अगर आप हिल स्टेशन पर जाएं और वहां आपको बर्फबारी का लुत्फ उठाने का मौका मिले। इससे अच्छा भला क्या होगा? अगर आप आने वाले महीने में ऐसी ही जगह जाने के बारे में सोच रहें हैं, तो इन पांच जगहों के बारे में जरूर जान लें।
लद्दाख
सर्दियों में लद्दाख बेहद खूबसूरत दिखने लगता है। यहां पर घूमना आपके जीवन के सबसे यादगार लम्हें बन सकते हैं। यहां पर झीलें जमने लगती और तापमान जीरो डिग्री सेल्सियस से नीचे गिरने लगता है। एडवेंचर के शौकीन अक्सर सर्दियों के मौसम में यहां घूमने आते हैं और कुछ क्षेत्रों में मौजूद ट्रेकिंग और स्कीइंग करना पसंद करते हैं। जिन्हें ठंड पसंद नहीं है वो अप्रैल से जुलाई के बीच यहां घूमने का आनंद जरूर उठाएं।
कश्मीर
कश्मीर में सर्दियों के समय घूमने के लिए सोनमर्ग, गुलमर्ग और पहलगाम सबसे अच्छी और लोकप्रिय जगह हैं। बर्फ के चादर से ढके ये इलाके लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। यहां का तापमान जीरो डिग्री सेल्सियस के नीचे गिरने लगता है। यहां पर आप स्कीइंग और स्नोबोर्डिंग कर सकते हैं। हर साल यहां नवंबर महीने से बर्फबारी शुरू होकर जनवरी के आखिरी सप्ताह तक होती रहती है।
लाचुंग, सिक्किम
सिक्किम में स्थित लाचुंग लगभग हमेशा बर्फ से ढका रहता है। नवबंर महीने में ये जगह घूमने के लिए शानदार है। यह समुद्र तल से 9,600 फीट ऊपर मौजूद है। यहां आप अपने दोस्तों या फैमिली के साथ घूमने आकर यादगार दिन बिता सकतें हैं। यहां बहुत कुछ एडवेंचर तो नहीं है, लेकिन प्राकृतिक नजारें और खूबसूरत दृश्य आपने मन को खुश करने के लिए काफी है।
औली, उत्तराखंड
बर्फबारी के लिए उत्तराखंड का औली सबसे ज्यादा मशहूर है। इसके अलावा यह खूबसूरत पर्यटन स्थल पूरी दुनिया में स्कीइंग के लिए भी प्रसिद्ध है। नवंबर के पहले हफ्ते से यहां बर्फबारी शुरू होती है, जिसका आनंद लेने के लिए कई पर्यटक हर साल यहां आते हैं। यहां ओक के पेड़ और पहाड़ के खूबसूरत नजारें देखने में बहुत आनंद आता है। अगर आप भी बर्फबारी का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो औली घूमने जरूर जाएं।
कुफरी, हिमाचल प्रदेश
कुफरी हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के पास एक हिल स्टेशन है। यहां तो सर्दियां अक्टूबर में ही शुरू हो जाती और मार्च तक चलती है। यह नवंबर में भारत में घूमने के लिए एक बेहतरीन विकल्प है, जहां शांत सड़कों से लेकर खूबसूरत दृश्यों को देखने का मौका मिलेगा। यहां आप स्नोबॉल-फाइटिंग, ट्रेकिंग, आइस स्केटिंग जैसे बहुत सी चीजें कर सकते हैं।