लेदर स्कर्ट को स्टाइल करने के लिए आजमाएं ये तरीके, हर मौके पर लगेंगी खूबसूरत
क्या है खबर?
लेदर स्कर्ट एक ऐसा परिधान है, जो महिलाओं के बीच हमेशा लोकप्रिय रहता है। इसके जरिए खास लुक हासिल किए जा सकते हैं और सबसे आकर्षक दिखा जा सकता है। यह लेदर के कपड़े से बनी स्कर्ट होती है, जो अलग-अलग डिजाइन और लंबाई में उपलब्ध रहती है। इसे सही तरह से स्टाइल करके आप हर पार्टी में सबसे आकर्षक दिखाई दे सकती हैं। आज के फैशन टिप्स में हम आपको लेदर स्कर्ट को स्टाइल करने के 5 तरीके बताएंगे।
#1
पार्टी में ऐसे पहनें
पार्टी के लिए लेदर स्कर्ट सबसे अच्छा विकल्प हो सकती है। इस मौके पर आप इसे एक सुंदर टॉप के साथ पहन सकती हैं। अगर आपकी स्कर्ट काली है तो ऊपर चमकीले रंग वाला टॉप पहनें। वहीं अगर आप मेटालिक रंग वाली लेदर स्कर्ट चुन रही हैं तो उसके साथ ग्रे या काला टॉप पहन सकती हैं। लेदर स्कर्ट के ऊपर ऑफ-शोल्डर, ट्यूब, पेप्लम और कोर्सेट टॉप पहनकर आप सबसे अच्छी नजर आएंगी।
#2
ऑफिस में ऐसे स्टाइल करें
ऑफिस के लिए लेदर स्कर्ट को एक साधारण सफेद शर्ट के साथ पहनना अच्छा रहेगा। इसके साथ आप फ्लैट जूते या छोटी हील वाली सैंडल पहन सकती हैं, जिससे आपको आराम भी मिलेगा और आप स्टाइलिश भी दिखेंगी। अगर आपके ऑफिस का माहौल थोड़ा औपचारिक है तो घुटनों तक की लंबाई वाली लेदर स्कर्ट पहनें और ऊपर से एक ब्लेजर भी डाल लें। ध्यान रहे कि स्कर्ट एकल रंग वाली ही हो।
#3
दोस्तों के साथ बाहर जाते वक्त ऐसे पेयर करें
दोस्तों के साथ बाहर जाने के लिए लेदर स्कर्ट को एक साधारण टी-शर्ट के साथ पहना जा सकता है। आप जीवंत रंग वाली लेदर स्कर्ट के ऊपर कोई प्रिंटेड टी-शर्ट पहन सकती हैं या कोई एलिगेंट टॉप भी स्टाइल कर सकती हैं। अगर मौसम ठंडा है तो आप ऊपर से एक डेनिम जैकेट भी डाल सकती हैं, जो आपके लुक को पूरा करेगी। इसके साथ फ्लैट सैंडल या बेली पहनें और हल्के गहनों के साथ लुक को पूरा करें।
#4
डेट नाइट के लिए इस तरह सजें
डेट नाइट के लिए भी लेदर स्कर्ट बढ़िया परिधान हो सकती हैं, जिसे आप सैटिन टॉप के साथ पेयर कर सकती हैं। काले रंग की लेदर स्कर्ट पहनें, जो पेंसिल स्टाइल की हो और घुटनों तक की लंबाई वाली हो। अब इसके ऊपर लाल, गुलाबी, मेहरून या किसी गाढ़े रंग वाला सैटिन टॉप पहनें। टॉप काउल नेक वाला हो और स्ट्रैप वाला हो तो और भी अच्छा लुक देगा। इसके साथ लंबी हील्स पहनकर लुक को पूरा करें।