NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / सभी महिलाओं को अपनाने चाहिए ये शौक, जीवन को बदलने में करेंगे मदद
    अगली खबर
    सभी महिलाओं को अपनाने चाहिए ये शौक, जीवन को बदलने में करेंगे मदद

    सभी महिलाओं को अपनाने चाहिए ये शौक, जीवन को बदलने में करेंगे मदद

    लेखन सयाली
    Jan 06, 2025
    05:11 pm

    क्या है खबर?

    महिलाओं का जीवन काम, घर और परिवार की देख-रेख में गुजर जाता है और वे अपने लिए समय नहीं निकाल पाती हैं।

    इस कारण उन्हें अकेलापन महसूस हो सकता है, वे चिड़चिड़ेपन का शिकार हो सकती हैं या दुखी हो सकती हैं। हर महिला को जीवन में बदलाव लाने के लिए कोई न कोई शौक अपनाना चाहिए।

    अगर आप अपने लिए समय निकालना चाहती हैं और जीवन को सकारात्मक मोड़ देना चाहती हैं तो ये शौक अपनाने पर विचार करें।

    #1

    एक्सरसाइज करें या सैर पर जाएं

    महिलाओं को एक ऐसी आदत जरूर अपनानी चाहिए, जिसके जरिए वे स्वस्थ बनी रह सकें और वजन को नियंत्रित रख सकें।

    इसके लिए आप एक्सरसाइज कर सकती हैं या ध्यान लगा सकती हैं। शारीरिक गतिविधियों के जरिए न केवल आप सेहतमंद रहेंगी, बल्कि आपका मन भी शांत रहेगा और तनाव भी कम हो जाएगा।

    आप रोजाना कुछ देर सैर पर जा सकती हैं या योग भी कर सकती हैं। इस शौक के जरिए आपका शरीर सक्रिय भी बना रहेगा।

    #2

    कोई रचनात्मक गतिविधि करें

    हर महिला के अंदर कोई न कोई कला जरूर होती है, जो काम-काज के कारण कही खो-सी जाती है। हालांकि, आपको अपनी कला को दोबारा पहचानना चाहिए और रोजाना उसे निखारने का प्रयास करना चाहिए।

    रचनात्मक गतिविधियां करने से सुकून मिलता है, सभी नकारात्मक ख्याल दूर हो जाते हैं और कुछ नया सीखने का अवसर भी मिलता है।

    आप गाना गा सकती हैं, नांच सकती हैं, पेंटिंग व चित्रकारी कर सकती हैं या अपनी पसंद का खाना पका सकती हैं।

    #3

    किताबें पढ़ें

    शारीरिक और रचनात्मक गतिविधियों के साथ-साथ एक ऐसा शौक भी अपनाना चाहिए, जिसके जरिए आपका ज्ञान बढ़ सके और आपका मानसिक विकास हो सके।

    इसके लिए आपको अलग-अलग प्रकार की किताबें पढ़नी चाहिए। आप उपन्यास, प्रेरक पुस्तकें, कविताएं या आत्मकथाएं पढ़कर अपने खाली समय का सदुपयोग कर सकती हैं।

    इस शौक को अपनाने से आपका मानसिक स्वास्थ्य भी दुरुस्त रहेगा।

    #4

    यात्रा पर जाएं

    अगर आप घर के या दफ्तर के काम कर-करके थक चुकी हैं तो आपको यात्रा पर निकल जाना चाहिए। इस शौक को आदत में बदल लें और हर साल कम से कम 2 से 3 नई जगहों का दौरा करें।

    ऐसा करने से आपका तनाव कम होगा, आप नई-नई चीजें सीख पाएंगी, आपका आत्मविश्वास बढ़ जाएगा और आपको खुशी भी मिलेगी।

    अगर आपको एडवेंचर पसंद है, तो आप पैराग्लाइडिंग, पैरासेलिंग या बंजी जंपिंग कर सकती हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महिलाओं के लिए टिप्स
    महिलाओं का स्वास्थ्य

    ताज़ा खबरें

    यूट्यूब वीडियो करना चाहते हैं डाउनलोड, जानिए क्या हैं आसान तरीके  यूट्यूब
    पहली बार इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री 4 फीसदी के पार, जानिए कितनी बिकीं  इलेक्ट्रिक कार
    चिराग पासवान का बड़ा ऐलान, बोले- बिहार की सभी 243 सीटों पर लड़ूंगा चुनाव बिहार
    'बिग बॉस OTT 3' की विजेता सना मकबूल इस गंभीर बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती बिग बॉस OTT

    महिलाओं के लिए टिप्स

    लड़कियां फ्यूजन लुक पाने के लिए अपनाएं ये तरीके, लगेंगी बहुत खूबसूरत फैशन टिप्स
    साड़ी के ब्लाउज लगेगें बहुत सुदंर, इन 5 डिजाइन को आजमाएं फैशन टिप्स
    दुल्हन के हाथों में गहरी रचेगी मेहंदी, अपनाएं ये 5 सरल और प्रभावी तरीके लाइफस्टाइल
    महिलाएं सनग्लासेस चुनते समय इन बातों का रखें खास ध्यान, होगा सही चयन लाइफस्टाइल

    महिलाओं का स्वास्थ्य

    हर स्टेज और उम्र के हिसाब से महिलाओं के लिए आवश्यक है ये पोषक तत्व लाइफस्टाइल
    राष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य और फिटनेस दिवस 2022: इन पांच तरीकों को जीवन में अपनाएं खान-पान
    सर्दियों में महिलाएं इन 5 चीजों का जरूर करें सेवन, स्वास्थ्य के लिए हैं लाभदायक सर्दियों की देखभाल
    10 सैनिटरी पैड में पाए गए कैंसर का कारण बनने वाले हानिकारक केमिकल्स- अध्ययन स्टडी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025