Page Loader
गणतंत्र दिवस: भारतीय यूट्यूबर ने अमेरिका के आसमान पर बनाया भारत का सबसे बड़ा नक्शा
गौरव तनेजा ने आसमान पर बनाया भारत का नक्शा (तस्वीर: ट्विटर/@flyingbeast320)

गणतंत्र दिवस: भारतीय यूट्यूबर ने अमेरिका के आसमान पर बनाया भारत का सबसे बड़ा नक्शा

लेखन गजेंद्र
Jan 26, 2023
05:15 pm

क्या है खबर?

भारत के 74वें गणतंत्र दिवस के मौके पर यूट्यूबर गौरव तनेजा ने अनोखा कारनामा करते हुए विमान के जरिए अमेरिका के आसमान पर भारत का नक्शा बना दिया। गौरव और उनकी पत्नी रितु राठी ने एक वीडियो में घोषणा की थी कि वो आसमान पर भारत का नक्शा बनाएंगे। उन्होंने इस पहल को राष्ट्र के नाम समर्पित कर 'आसमान में भारत' नाम दिया। गौरव तनेजा फ्लाइंग बीस्ट नाम से भी जाने जाते हैं। वह एक कमर्शियल पायलट भी हैं।

पहल

नक्शे के लिए आसमान में 350 किलोमीटर की दूरी तय की

गौरव और उनकी पत्नी ने 200 नॉटिकल एयरमाइल्स यानी करीब 350 किलोमीटर की दूरी तय कर आसमान में भारत का सबसे बड़ा नक्शा बनाया। उन्होंने यह सफर तीन घंटे में पूरा किया। ANI के मुताबिक, इस सफर को ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया पर ट्रैकिंग उपकरणों से लाइव ट्रैक किया गया। उन्होंने फ्लोरिडा के टंपा एयरपोर्ट से उड़ान भर यह काम किया। बता दें कि गौरव को 12 साल और 6000 घंटे की उड़ान का अनुभव प्राप्त है।