LOADING...
यति नरसिंहानंद के फिर बिगड़े बोल, नजरबंद किए जाने पर कहा- रावण से बड़े नहीं योगी
नरसिंहानंद गिरि को डासना में नजरबंद किया गया

यति नरसिंहानंद के फिर बिगड़े बोल, नजरबंद किए जाने पर कहा- रावण से बड़े नहीं योगी

लेखन गजेंद्र
Sep 29, 2023
07:36 pm

क्या है खबर?

गाजियाबाद के डासना स्थित शिव शक्ति धाम में नजरबंद किए जाने के बाद महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद की उत्तर प्रदेश पुलिस से तीखी बहस हो गई। इस बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर है, जिसमें वह कह रहे हैं, "मुलायम सिंह यादव का समय देखा, कभी नहीं रुके। फिर मायावती का समय देखा, पूरा क्षेत्र जानता है। फिर अखिलेश यादव का समय देखा और आज हमारा आदमी वहां मुख्यमंत्री बनकर बैठा है और आप हमें ही कुचल रहे हो।"

नाराजगी

योगी आपकी बात सुन रहे, हमारी नहीं- नरसिंहानंद

नरसिंहानंद ने आगे कहा, "क्योंकि वो आपकी बात सुन रहे, हमारी बात नहीं, इसलिए। योगी (मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ) रावण से बड़े नहीं हैं। कभी योगी को ये लगता है कि रावण से बड़े हैं योगी।" बता दें कि नरसिंहानंद दीपक त्यागी की बरसी पर मेरठ जाना चाह रहे थे, लेकिन पुलिस ने शिव शक्ति धाम को छावनी में बदल दिया और उनको नजरबंद किया। मेरठ में 27 सितंबर, 2022 को दूसरे संप्रदाय के लोगों ने दीपक की हत्या की थी।

ट्विटर पोस्ट

सुनिए क्या बोले यति नरसिंहानंद गिरि