NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / दो साल बाद घर लौटी महिला, अपहरण और हत्या के आरोप में पति को हुई जेल
    अगली खबर
    दो साल बाद घर लौटी महिला, अपहरण और हत्या के आरोप में पति को हुई जेल

    दो साल बाद घर लौटी महिला, अपहरण और हत्या के आरोप में पति को हुई जेल

    लेखन प्रमोद कुमार
    Jun 16, 2019
    07:15 pm

    क्या है खबर?

    झारखंड में एक अजीब मामला सामने आया है।

    यहां लगभग दो साल से लापता एक महिला वापस अपनी मां के घर लौट आई है, जबकि महिला का पति उसके अपहरण और हत्या के आरोप में जेल काट चुका है।

    हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक मामला पूर्वी सिंहभूम जिले का है। यहां के चकुलिया पुलिस थाना इलाके में रहने वाली मौसमी दास लापता हो गई थीं।

    उनकी मां की शिकायत के बाद पुलिस ने मौसमी के पति को गिरफ्तार किया था।

    शिकायत

    महिला की मां की शिकायत पर हुई पति को जेल

    एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "मौसमी दास 2017 में अपने पति के घर से भाग गई थी और शुक्रवार को अपनी मां के घर लौट आईं। उनके पति को उनकी मां की शिकायत पर तीन महीने जेल की सजा काटनी पड़ी। उनकी मां ने अगस्त, 2017 में शिकायत दी थी कि मौसमी के पति ने उनका अपहरण कर हत्या कर दी है। इसके बाद पुलिस ने जरूरी कदम उठाते हुए उनके पति को गिरफ्तार कर लिया था।"

    पूछताछ

    पूछताछ में नहीं चला कुछ पता

    पुलिस ने मां-बेटी को थाने में लाकर पूछताछ की। पुलिस ने बताया कि मौसमी कुछ भी साफ-साफ नहीं बता रही हैं।

    उनके पति को पुलिस ने बुलाया था, लेकिन उन्होंने भी कुछ कहने से मना कर दिया।

    उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी लगभग दो सालों तक अज्ञात जगह पर रही है। वह इस मामले में कुछ नहीं कह सकते।

    बता दें, तीन महीने जेल में बिताने के बाद मौसमी के पति फिलहाल जमानत पर बाहर हैं।

    जानकारी

    पति पर लगाया था शोषण का आरोप

    मौसमी ने घर से भागने से पहले एक पत्र लिखकर छोड़ा था। इसमें उन्होंने अपने पति पर शोषण करने का आरोप लगाया था। मौसमी ने पुलिस को बताया कि वह पश्चिम बंगाल के मिदनापुर जिले में एक परिवार के लिए काम कर रही थी।

    पुराना मामला

    केदारनाथ में बिछड़ी लड़की पांच साल बाद लौटी थी घर

    ऐसे ही एक मामले में केदारनाथ प्रलय में अपने परिवार से बिछड़ी लड़की सालों बाद अपने घर लौटी थीं।

    उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ की रहने वाली 17 वर्षीय चंचल अपने माता-पिता के साथ केदारनाथ गई थी। मानसिक रूप से विक्षिप्त चंचल बाढ़ में बह गई और उसके पिता की मौत हो गई थी।

    कई दिन तक नहीं मिलने के बाद चंचल के घर वालों ने उसे मृत मान लिया था।

    पिछले साल दिसंबर में वह वापस घर लौट आई थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    झारखंड
    केदारनाथ

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    झारखंड

    तीसरी शादी करने जा रहा शख्स हुआ गिरफ्तार तो अपनी जगह भाई को दूल्हा बनाकर भेजा देश
    जारी हुआ झारखंड 10वीं परीक्षा का रिजल्ट, 99.2% के साथ प्रिया राज ने किया टॉप शिक्षा

    केदारनाथ

    उत्तराखंड में बैन हुई सुशांत सिंह राजपूत व सारा अली खान की 'केदारनाथ' बॉलीवुड समाचार
    केदारनाथ प्रलय में परिवार से बिछड़ गई थी लड़की, पांच साल बाद लौटी अपने घर देश
    कैसे 96 से 46 किलो की हो गई सारा, जानें उनकी फिटनेस का राज सारा अली खान
    केदारनाथ धाम की यात्रा पर प्रधानमंत्री मोदी, लगाया ध्यान, गुफा में ही गुजारेंगे रात नरेंद्र मोदी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025