Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • मोबाइल रिव्यू
English
अन्य
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
मोबाइल रिव्यू

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / देश की खबरें / अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी पर केंद्रीय मंत्रियों की तीखी प्रतिक्रिया, बताया फासीवादी कदम
  • देश

    अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी पर केंद्रीय मंत्रियों की तीखी प्रतिक्रिया, बताया फासीवादी कदम

    प्रमोद  कुमार
    लेखन
    प्रमोद कुमार
    Twitter
    अंतिम अपडेट Nov 04, 2020, 12:50 pm
    अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी पर केंद्रीय मंत्रियों की तीखी प्रतिक्रिया, बताया फासीवादी कदम
  • रिपब्लिक टीवी के संपादक अर्बन गोस्वामी को बुधवार को दो साल पुराने मामले में गिरफ्तार किया गया है।

    महाराष्ट्र CID के अधिकारी सुबह गोस्वामी के घर पहुंचे और उन्हें गिरफ्तार किया। गोस्वामी का आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ धक्कामुक्की भी की।

    अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी के बाद राजनीति भी तेज हो गई है। कई केंद्रीय मंत्रियों ने महाराष्ट्र सरकार की इस कार्रवाई की आलोचना की है।

    आइये, जानते हैं कि किसने क्या प्रतिक्रिया दी।

  • इस खबर में
    सूचना और प्रसारण मंत्री बोले- आपातकाल जैसे हालात अमित शाह ने कांग्रेस पर साधा निशाना पीयूष गोयल बोले- ये फासीवादी कदम अघोषित आपातकाल का संकेत एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने गिरफ्तारी का विरोध किया किस मामले में हुई है गोस्वामी की गिरफ्तारी?
  • प्रतिक्रिया

    सूचना और प्रसारण मंत्री बोले- आपातकाल जैसे हालात

  • सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट कर गोस्वामी की गिरफ्तारी की आलोचना की है।

    उन्होंने लिखा, 'हम महाराष्ट्र में प्रेस की आजादी पर हमले की निंदा करते हैं। ये प्रेस से व्यवहार करने का तरीका नहीं है। ये हमें आपातकाल की याद दिलाता है जब प्रेस के साथ ऐसा व्यवहार किया गया था।'

    वहीं केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने गोस्वामी को गिरफ्तारी को गंभीर रूप से निंदनीय, अनुचित और चिंताजनक बताया है।

  • प्रतिक्रिया

    अमित शाह ने कांग्रेस पर साधा निशाना

  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर निशाना साधा है।

    उन्होंने ट्वीट किया, 'कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने एक बार फिर लोकतंत्र को शर्मसार किया है। रिपब्लिक टीवी और अर्नब गोस्वामी के खिलाफ राज्य की सत्ता का दुरुपयोग व्यक्तिगत स्वतंत्रता और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला है। यह हमें आपातकाल की याद दिलाता है। स्वतंत्र प्रेस पर हमले का जरूर विरोध होना चाहिए और होगा।'

  • प्रतिक्रिया

    पीयूष गोयल बोले- ये फासीवादी कदम अघोषित आपातकाल का संकेत

  • रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्विटर पर लिखा, 'महाराष्ट्र में मीडिया की आजादी पर हुए हमले की निंदा करता हूं। ये फासीवादी कदम अघोषित आपातकाल का संकेत है। अर्नब गोस्वामी पर हमला सत्ता के दुरुपयोग का उदाहरण है। हम सभी को भारत के लोकतंत्र पर हमले के खिलाफ खड़ा होना चाहिए।'

    वहीं स्मृति ईरानी ने कहा कि जो लोग आज अर्नब गोस्वामी के साथ नहीं खड़े हैं वो फासीवाद के समर्थक हैं। कौन बोलेगा अगर अगला नंबर आपका हो।

  • बयान

    एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने गिरफ्तारी का विरोध किया

  • एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने गोस्वामी की गिरफ्तारी पर हैरानी व्यक्त की है। गिल्ड ने बयान जारी कर कहा कि वो इस गिरफ्तारी की निंदा करती है और यह बहुत खेदजनक है।

  • मामला

    किस मामले में हुई है गोस्वामी की गिरफ्तारी?

  • अर्नब गोस्वामी को 2018 में हुई आत्महत्या की घटना के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है।

    दरअसल, 53 वर्षीय इंटीरियर डिजाइनर और उनकी मां कुमुद नायक ने मई 2108 में आत्महत्या कर ली थी।

    अन्वय ने अपने सुसाइड नोट में आरोप लगाया था कि गोस्वामी और दो अन्य लोगों ने उनके 5.40 करोड़ रुपये नहीं चुकाए हैं, जिसके चलते उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ा। गोस्वामी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

  • महाराष्ट्र
  • अर्नब गोस्वामी
  • पीयूष गोयल
  • प्रकाश जावड़ेकर
  • अमित शाह
  •  
ताज़ा खबरें
  • CSK बनाम DC: पृथ्वी और शिखर की पारियों से जीती दिल्ली, मैच में बने ये रिकार्ड्स
    CSK बनाम DC: पृथ्वी और शिखर की पारियों से जीती दिल्ली, मैच में बने ये रिकार्ड्स
    खेलकूद
  • अमेजन प्राइम पर मिल रहा है 50 प्रतिशत कैशबैक, ऐसे मिलेगा फायदा
    अमेजन प्राइम पर मिल रहा है 50 प्रतिशत कैशबैक, ऐसे मिलेगा फायदा
    टेक्नोलॉजी
  • CSK बनाम DC: रैना के अर्धशतक की मदद से चेन्नई ने बनाया बड़ा स्कोर
    CSK बनाम DC: रैना के अर्धशतक की मदद से चेन्नई ने बनाया बड़ा स्कोर
    खेलकूद
  • पश्चिम बंगाल चुनाव: कूच बिहार में कैसे भड़की हिंसा और किसने लगाए क्या आरोप?
    पश्चिम बंगाल चुनाव: कूच बिहार में कैसे भड़की हिंसा और किसने लगाए क्या आरोप?
    देश
  • कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर: इन राज्यों ने लिए लागू किया नाइट कर्फ्यू और लॉकडाउन
    कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर: इन राज्यों ने लिए लागू किया नाइट कर्फ्यू और लॉकडाउन
    देश
चर्चित विषय
वैक्सीन समाचार क्राइम समाचार रोजगार समाचार किसान आंदोलन सरकारी नौकरी कोरोना वायरस कोवैक्सिन कोरोना वायरस वैक्सीन भारत में कोरोना वायरस
अगली खबर
Share
Cancel

खबर शेयर करें

Facebook Whatsapp Twitter Linkedin
Copied

देश की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

India Thumbnail

More

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें चीन समाचार पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार आईफोन आम आदमी पार्टी समाचार शिवसेना समाचार रूस समाचार हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार इलेक्ट्रिक वाहन फुटबॉल समाचार वैक्सीन समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दोपहिया वाहन क्राइम समाचार ऐपल फैशन
लेटेस्ट वेब सीरीज रोजगार समाचार किसान आंदोलन वीवो मोबाइल शेयर बाजार समाचार फिटनेस टिप्स मोटोरोला मोबाइल भाजपा समाचार सरकारी नौकरी अजब-गजब खबरें
भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट स्मार्टफोन लीक अर्थव्यवस्था समाचार आईपीएल समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस के मामले घरेलू नुस्खे कोरोना का नया स्ट्रेन
विल पुकोव्स्की
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें खबरें रिव्यू समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2021