Loading...
कौन हैं भारतीय पायलट स्मित मच्छार, उन्होंने बचाई 174 यात्रियों की जान?
कौन हैं भारतीय पायलट स्मित मच्छार?

कौन हैं भारतीय पायलट स्मित मच्छार, उन्होंने बचाई 174 यात्रियों की जान?

लेखन गजेंद्र
Oct 01, 2026
11:01 am

क्या है खबर?

दुबई से इजरायल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 में बुधवार को ऐसी घटना घटी, जिसकी कल्पना मुश्किल है। विमान के कॉकपिट में एक पायलट ने अपहरण और क्रैश करने की कोशिश की, जिसे सह-पायलट स्मित मच्छार ने नाकाम कर दिया। स्मित चाकू से बुरी तरह घायल हो गए, लेकिन हमलावर पायलट को काबू करने में सफलता पाई। भारतीय पायलट स्मित कौन हैं और उन्होंने ऐसा क्या किया, जिसकी हरतरफ प्रशंसा हो रही है? आइए, जानते हैं।

घटना

क्या है कल की घटना?

बोइंग 737 मैक्स-8 विमान 150 इजरायली नागरिकों समेत 174 यात्रियों को लेकर 34,000 फीट की ऊंचाई पर था, तभी अचानक विमान से चेतावनी कोड 7700 भेजा गया, जिसका मतलब विमान में आपातकालीन स्थिति से होता है।

इसके तुरंत बाद, आपातकालीन कोड 7500 भेजा गया, जो विमान के हाईजैक होने या गैरकानूनी हस्तक्षेप से जुड़ा है।

कोड मिलते ही इजरायल ने अपनी वायुसेना रवाना कर दिया। बाद में पता चला कि विमान में 2 पायलट के बीच हिंसक झड़प हुई थी।

हमला

विमान के कॉकपिट में असल में क्या हुआ था?

मीडिया रिपोर्ट्स से सामने आया है कि विमान के कॉकपिट में भारतीय मूल के पायलट स्मित के साथ एक सह-पायलट थे। विमान जब सऊदी अरब के ऊपर था, तभी सह-पायलट ने कैप्टन स्मित पर चाकू से हमला कर दिया।

यह झड़प इतनी गंभीर थी कि विमान 30 सेकेंड में 34,000 फीट की ऊंचाई से सीधे नीचे आ गया और 14,000 फीट की ऊंचाई खो दी।

यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। उनको लगा कि विमान भयानक टर्बुलेंस में फंसा है।

ADVERTISEMENT

बचाव

स्मित ने कैसे बचाई लोगों की जान?

अभी तक यह सामने नहीं आया कि सह-पायलट ने ऐसा क्यों किया, लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स में उसके विमान को अपहरण करने या क्रैश करने की बात सामने आई है। इसी को रोकने में स्मित ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उन्होंने चाकू से बुरी तरह घायल होने के बाद भी आपातकालीन कोड भेजा और कॉकपिट का रिलीज बटन दबाया, जिससे यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को कॉकपिट के अंदर आने का मौका मिला।

इसके तुरंत बाद स्मित बेहोश हो गए।

ADVERTISEMENT

बचाव

यात्रियों ने हमलावर पायलट को काबू में किया और दूसरे पायलटों ने संभाला विमान

स्मित के बेहोश के बाद यात्री और चालक दल के सदस्य कॉकपिट में घुस गए और किसी तरह हमलावर पायलट को काबू में किया।

स्मित बेहोश थे और हमलावर सह-पायलट लोगों के नियंत्रण में था। ऐसे में विमान उड़ाने वाला कोई नहीं था, लेकिन संयोग से फ्लाईदुबई के ऑफ-ड्यूटी 2 पायलट भी विमान में सवार थे।

उन्होंने विमान को संभाला और विमान को तेल अवीव न ले जाकर उसे सऊदी अरब के तबुक हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतारा।

पहचान

कौन हैं स्मित मच्छार?

स्मित (39) मुंबई में घाटकोपर के निवासी हैं। उनकी शादी हो चुकी है और 2 बच्चे भी हैं। वह काम के सिलसिले में दुबई में रहते हैं। उनका एक भाई भी अकासा एयर में पायलट है।

स्मित ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनका परिवार कपड़ों के कारोबार से जुड़ा था, जिसके कारण उन्होंने स्कूल के बाद टेक्सटाइल इंजीनियरिंग का कोर्स किया।

इसके बाद उन्होंने मुंबई से मैनेजमेंट की पढ़ाई की और इसी क्षेत्र में करियर बनाने की सोची।

पायलट

पायलट कैसे बने स्मित?

स्मित ने बताया था कि उनकी बचपन में कभी पायलट बनने की रूचि नहीं थी। उन्होंने प्रबंधन की पढ़ाई के दौरान एक एविएशन सेमिनार में हिस्सा लिया था, जिसके बाद उन्हें विमानन क्षेत्र में जाने की दिलचस्पी जगी।

इसके बाद उन्होंने न्यूजीलैंड में वाणिज्यिक विमान पायलट का प्रशिक्षण लिया, जो भारत से बाहर उनका पहला अनुभव था।

प्रशिक्षण के दौरान उनकी पहली वाणिज्यिक उड़ान बेंगलुरु से दिल्ली की थी। इसके बाद वे स्पाइसजेट से जुड़े और 11 साल काम किया।

पायलट

पायलट को ट्रेनिंग भी देते हैं स्मित

स्मित ने स्पाइसजेट में वरिष्ठ कमांडर के रूप में काम किया और 2020 में लाइन ट्रेनिंग कैप्टन बन गए, जिसका काम सिर्फ विमान उड़ाना ही नहीं बल्कि पायलटों को ट्रेनिंग देना और उनका मूल्यांकन करना भी था।

उन्होंने जून 2022 में फ्लाईदुबई में प्रवेश किया और डायरेक्ट-एंट्री कैप्टन बने। स्मित को स्पाइसजेट में पायलट-इन-कमांड के रूप में 6,400 घंटे से अधिक का अनुभव था।

उनको 15 साल के विमानन करियर में 9,750 घंटे से अधिक का उड़ान अनुभव है।

प्रशंसा

मोदी, नेतन्याहू और ट्रंप ने बताया हीरो

स्मित की बहादुरी की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसा हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को उनसे फोन पर बात की और उनका हौसला बढ़ाया।

अभी स्मित सऊदी अरब के तबूक में भर्ती हैं। भारतीय दूतावास के मुताबिक, उनकी हालत स्थिर है।

स्मित की इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी तारीफ की और उनको हीरो बताया।

नेतन्याहू ने लिखा, 'मैं भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को उनकी असाधारण बहादुरी के लिए सलाम करता हूं।'

ADVERTISEMENT