NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / ओमिक्रॉन वेरिएंट: कर्नाटक सरकार की नई गाइडलाइंस, पूर्ण वैक्सीनेशन वालों को ही मिलेगा मॉल्स में प्रवेश
    अगली खबर
    ओमिक्रॉन वेरिएंट: कर्नाटक सरकार की नई गाइडलाइंस, पूर्ण वैक्सीनेशन वालों को ही मिलेगा मॉल्स में प्रवेश
    कर्नाटक में पूर्ण वैक्सीनेशन वालों को ही मिलेगा मॉल्स और सिनेमाघर में प्रवेश।

    ओमिक्रॉन वेरिएंट: कर्नाटक सरकार की नई गाइडलाइंस, पूर्ण वैक्सीनेशन वालों को ही मिलेगा मॉल्स में प्रवेश

    लेखन भारत शर्मा
    Dec 03, 2021
    06:06 pm

    क्या है खबर?

    कोरोना वायरस के बेहद खतरनाक माने जा रहे 32 म्यूटेंट वाले ओमिक्रॉन वेरिएंट को लेकर दुनियाभर में खलबली मची हुई है।

    गुरुवार को कर्नाटक में भी दो लोगों में इसके संक्रमण की पुष्टि होने के बाद सरकार की चिंता बढ़ गई है। इसको लेकर सरकार ने ऐहतियाती कदम उठाते हुए शुक्रवार को नई गाइडलाइंस जारी की है।

    इसके तहत अब राज्य में वैक्सीन की दोनों खुराक लगवा चुके लोगों को ही मॉल्स और सिनेमा घरों में प्रवेश दिया जाएगा।

    पृष्ठभूमि

    कर्नाटक में सामने आए ओमिक्रॉन वेरिएंट के दो मामले

    बता दें कि कर्नाटक में ओमिक्रॉन वेरिएंट के दो मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें एक 46 वर्षीय डॉक्टर है और उसका कोई यात्रा इतिहास भी नहीं रहा है।

    इसी तरह दूसरा संक्रमित 66 वर्षीय दक्षिण अफ्रीकी नागरिक है। वह 20 नंवबर को निगेटिव रिपोर्ट के साथ भारत आया था और 27 नवंबर को UAE लौट चुका है।

    दोनों मामलों के संपर्कों का पता लगाकर उन्हें भी क्वारंटाइन कर दिया है और उनकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

    तैयारी

    मुख्यमंत्री बोम्मई ने चिकित्सा अधिकारियों के साथ बैठक में की समीक्षा

    ओमिक्रॉन वेरिएंट के दो मामलों की पुष्टि होने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने दोपहर में अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर हालातों की समीक्षा की।

    बैठक में सर्वसम्मत्ति से राज्य के हवाई अड्डों पर आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों का RT-PCR टेस्ट करने और रिपोर्ट के आने तक किसी भी भी बाहर नहीं जाने देने का निर्णय किया है।

    इसी तरह संक्रमित मिलने वाले यात्रियों को तत्काल संस्थागत क्वारंटाइन में भेजा जाएगा।

    सख्ती

    आम नागरिकों पर भी सख्ती बरतने का निर्णय किया

    बैठक के बाद राजस्व मंत्री आर अशोक ने कहा कि सरकार ने ओमिक्रॉन वेरिएंट के प्रसार को रोकने के लिए आन नागरिकों पर भी सख्ती बरतने का निर्णय किया है।

    इसके तहत अब राज्य के सभी मॉल्स और सिनेमाघरों में वैक्सीन की दोनों खुराक ले चुके लोगों को ही प्रवेश दिया जाएगा। लोगों को प्रवेश से पहले अपना वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र दिखाना होगा।

    ऐसे में लोगों से समय पर वैक्सीन की खुराक लगवाने की अपील की गई है।

    शिक्षा

    परिजनों का पूर्ण वैक्सीनेशन होने पर ही बच्चों को मिलेगा स्कूल में प्रवेश

    राजस्व मंत्री ने कहा कि सरकार ने हालातों को देखते हुए अब बच्चों को उनके परिजनों के वैक्सीन की दोनों खुराक लगवाने के बाद ही स्कूलों में ऑफ़लाइन कक्षाओं के लिए प्रवेश दिया जाएगा।

    इसी तरह कोरोना वायरस के नए वेरिएंट को देखते हुए स्कूलों और कॉलेजों को सभी सांस्कृतिक गतिविधियों को 15 जनवरी 2022 तक स्थगित करने के आदेश दिए गए हैं। इसी तरह शादियों में अधिकतम 500 लोगों के शामिल होने की अनुमति दी गई है।

    तैयारी

    अस्पतालों में तैयारी किए सभी ICU और ऑक्सीजन बेड

    राजस्व मंत्री ने कहा कि राज्य की सभी अस्पतालों को कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान काम लिए गए सभी ऑक्सीजन और ICU बेड्स को फिर से तैयार करने को कहा गया है।

    इसके अलावा ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए भी नेटवर्क तैयार किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में कोरोना के उपचार के काम आने वाली सभी आवश्यक दवाइयों और वैक्सीनों का पर्याप्त स्टॉक रखने के आदेश दिए गए हैं। इसकी नियमित रूप से समीक्षा की जाएगी।

    कार्रवाई

    UAE लौटे संक्रमित विदेशी नागरिक के खिलाफ दर्ज हुई FIR

    राजस्व मंत्री ने कहा कि ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित मिले दक्षिण अफ्रीकी नागरिक के 27 नवंबर को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) लौटने के मामले में FIR दर्ज की गई है।

    इसके अलावा उन अधिकारी और पुलिसकर्मियों का भी पता लगाया जा रहा है, जिन्होंने उसकी वापस लौटने में मदद की है। जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    उन्होंने कहा पुलिस हवाई अड्डों से लापता हुए 10 अंतरराष्ट्रीय यात्रियों का भी पता लगाने में जुटी है।

    ओमिक्रॉन

    क्यों खतरनाक माना जा रहा है ओमिक्रॉन वेरिएंट?

    दक्षिण अफ्रीका, हांगकांग और बोत्सवाना समेत 29 देशों में मिल चुके ओमिक्रॉन वेरिएंट का वैज्ञानिक नाम B.1.1.529 है और इसकी स्पाइक प्रोटीन में 32 म्यूटेशन हैं।

    विशेषज्ञों के अनुसार, वेरिएंट वायरस के अन्य वेरिएंट्स की तुलना में अधिक संक्रामक और खतरनाक हो सकता है। इसके वैक्सीनों को चकमा देने की आशंका भी लगाई जा रही है।

    विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इसे 'वेरिएंट ऑफ कंसर्न' बताया है और इस ऐलान के बाद कई देश यात्रा प्रतिबंध लागू कर चुके हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कर्नाटक
    कोरोना वायरस
    महामारी
    बसवराज बोम्मई

    ताज़ा खबरें

    एयरलाइंस को इस साल हर यात्री पर होगा करीब 600 रुपये का लाभ हवाई यात्रा
    अपनी पहली नौकरी शुरू करने वाले किशोरों को जरूर डालनी चाहिए पैसे संभालने की ये आदतें पर्सनल फाइनेंस
    कमल हासन ने किया हाई कोर्ट का रुख, 'ठग लाइफ' की रिलीज से जुड़ा है मामला कर्नाटक हाई कोर्ट
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव का इस संस्करण में कैसा रहा प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए इंडियन प्रीमियर लीग

    कर्नाटक

    कर्नाटक के 23वें मुख्यमंत्री बने बसवराज बोम्मई, राज्यपाल ने दिलाई शपथ बीएस येदियुरप्पा
    कोरोना संकट: आवाजाही रोकने के लिए कर्नाटक ने केरल सीमा पर सड़कों को खोदा केरल
    कर्नाटक: मुख्यमंत्री ने किया विभागों का बंटवारा, पहली बार मंत्री बने नेताओं को अहम मंत्रालय बीएस येदियुरप्पा
    क्या है कर्नाटक में सामने आया कोरोना वायरस का 'एटा' वेरिएंट? कोरोना वायरस

    कोरोना वायरस

    ओमिक्रॉन: प्रधानमंत्री मोदी ने की बैठक, अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने के फैसले की समीक्षा को कहा नरेंद्र मोदी
    क्या कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट के खिलाफ प्रभावी होगी 'कोविशील्ड' और 'कोवैक्सिन'? भारत की खबरें
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 8,774 नए मरीज, सक्रिय मामलों में गिरावट जारी महाराष्ट्र
    ओमिक्रॉन के मद्देनजर कर्नाटक ने उठाए ऐहतियाती कदम, कड़ी होगी विदेशी यात्रियों की स्क्रीनिंग कर्नाटक

    महामारी

    केंद्र ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए नई गाइडलाइंस जारी की, RT-PCR निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य भारत की खबरें
    वैक्सीनेशन अभियान: अगले 3-4 महीनों में लग जाएंगी और 100 करोड़ खुराकें- वैक्सीन पैनल प्रमुख चीन समाचार
    कोरोना: इंग्लैंड में फैल रहा डेल्टा का सबवेरिएंट AY.4.2, क्या हमें चिंतित होने की जरूरत है? रूस समाचार
    मुंबई में कोरोना संक्रमण के मामलों में फिर हुआ इजाफा, अधिकारी नहीं हैं चिंतित मुंबई

    बसवराज बोम्मई

    कर्नाटक में कोरोना महामारी की तीसरी लहर की आहट! पांच दिन में 242 बच्चे हुए संक्रमित कर्नाटक
    कर्नाटक: नए मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को नहीं मिल रहा आधिकारिक आवास, घर से कर रहे काम कर्नाटक
    कर्नाटक: मैसूर में MBA छात्रा के साथ गैंगरेप, कई घंटे बाद भी पकड़ से बाहर आरोपी कर्नाटक
    मैसूर गैंगरेप: कर्नाटक के दो मंत्री बोले- पीड़िता को सुनसान जगह नहीं जाना चाहिए था दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025