NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / जानें किस सवाल के जवाब में ISRO प्रमुख के सिवन ने कहा, मैं एक भारतीय हूं
    अगली खबर
    जानें किस सवाल के जवाब में ISRO प्रमुख के सिवन ने कहा, मैं एक भारतीय हूं

    जानें किस सवाल के जवाब में ISRO प्रमुख के सिवन ने कहा, मैं एक भारतीय हूं

    लेखन मुकुल तोमर
    Sep 10, 2019
    08:11 pm

    क्या है खबर?

    अपने कार्यों से देशवासियों का दिल जीतने वाले भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) प्रमुख के सिवन अपनी बातों से लोगों का दिल जीतन में भी कम नहीं है।

    सोशल मीडिया पर उनके एक पुराने इंटरव्यू की वीडियो क्लिप वायरल हो रही है।

    इसमें जब उनसे तमिल होने के नाते तमिलनाडु के लोगों के लिए संदेश के बारे में पूछा गया तो वह जवाब देते हुए कहते हैं कि वह एक भारतीय हैं।

    वायरल वीडियो

    जनवरी 2018 का है वायरल वीडियो

    वायरल वीडियो जनवरी 2018 में 'सन टीवी' को दिए गए सिवन के इंटरव्यू का हिस्सा है।

    इसमें एंकर उनके पूछता है कि तमिल होने के नाते इतनी बड़े पद पर पहुंचने के बाद वह तमिलनाडु के लोगों को क्या संदेश देना चाहेंगे।

    इसके जवाब में सिवन कहते हैं, "सबसे पहले, मैं एक भारतीय हूं। मैं एक भारतीय के तौर पर ISRO से जुड़ा था और ये ऐसी जगह है जहां सभी क्षेत्रों और भाषाओं के लोग अपना योगादान देते हैं।"

    ट्विटर प्रतिक्रिया

    अपने जवाब से ट्विटर पर लोगों का दिल जीत रहे सिवन

    इस बीच उनके लिए खुश होने वाले लोगों का धन्यवाद कहते हुए सिवन ने कहा था कि वह उनके प्रति आभारी हैं।

    बता दें कि सिवन जनवरी 2018 में ही ISRO के चेयरमैन बने थे।

    ट्विटर पर लोग सिवन के इस जवाब की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

    उनकी तारीफ करते हुए कुछ लोग सवाल कर रहे हैं कि सभी लोग सिवन की तरह क्यों देश को सबसे आगे नहीं रख सकते।

    चंद्रयान-2

    चंद्रयान-2 की असफल लैंडिंग पर ISRO के साथ खड़ा हुआ पूरा देश

    सिवन और ISRO चंद्रयान-2 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।

    चंद्रमा की सतह पर उतरने की भारत की पहली कोशिश शनिवार रात को तब नाकाम हो गई थी, जब चंद्रमा की सतह से मात्र 2.1 किलोमीटर ऊपर ISRO का विक्रम लैंडर से संपर्क टूट गया था।

    दिल तोड़ देने वाले इस वक्त पर पूरा देश ISRO के वैज्ञानिकों के साथ खड़ा हो गया था और पूरे देश ने एक स्वर में ISRO पर गर्व होने की बात कही थी।

    भावुक

    भावुक सिवन को प्रधानमंत्री मोदी ने लगाया गले

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद ISRO मुख्यालय पहुंच कर वैज्ञानिकों को उनके इस शानदार प्रयास के लिए बधाई देते हुए कहा था कि देश को उन पर गर्व है।

    इस बीच उन्हें बाहर छोड़ने आए सिवन भावुक हो गए थे और प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें गले लगा लिया था।

    ये तस्वीर भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी और पूरे देश ने भावुकता के इस क्षण में सिवन की भावनाओं को महसूस किया था।

    कोशिश जारी

    विक्रम की हुई हार्ड लैंडिंग, संपर्क साधने की हो रही कोशिश

    वहीं, चंद्रयान-2 का ऑर्बिटर विक्रम लैंडर को ढूढ़ने में कामयाब रहा है और उसकी तस्वीरें भेजी हैं।

    ISRO के मुताबिक विक्रम की चंद्रमा की सतह पर हार्ड लैंडिंग हुई और वह उल्टा पड़़ा हुआ है।

    अच्छी बात ये है कि लैंडर में कोई बाहरी टूट-फूट नहीं हुई है।

    ISRO लगातार उससे संपर्क साधने की कोशिश कर रहा है और अगले 14 दिन तक ये प्रयास करता रहेगा।

    इसके बाद चंद्रमा पर रात हो जाएगी और संपर्क साधना संभव नहीं रहेगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ट्विटर
    नरेंद्र मोदी
    ISRO
    सोशल मीडिया

    ताज़ा खबरें

    सबसे ज्यादा चंद्रमा वाला ग्रह कौन-सा है? जानिए यहां  सौरमंडल
    'मालिक' से लेकर 'टोस्टर' तक, राजकुमार राव की इन फिल्मों का इंतजार कर रहे दर्शक राजकुमार राव
    LSG बनाम RCB: जितेश शर्मा ने जड़ा पहला IPL अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: RCB ने LSG को 6 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    ट्विटर

    IT मंत्रालय ने यूट्यूब को दिया विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान से जुड़े वीडियो हटाने का आदेश भारत की खबरें
    जनरल वीके सिंह का विपक्ष पर कटाक्ष, 'हिट मारने के बाद कितने मच्छर मरे गिनूं क्या?' भारत की खबरें
    मनमोहन सिंह ने GST के लिए जेटली को दिया अवार्ड, भाजपा ने राहुल पर कसा तंज भारतीय जनता पार्टी
    एक दिन में 6 घंटे ही खेल पाएंगे PUBG, यहां जानिये कारण टेक्नोलॉजी

    नरेंद्र मोदी

    केरल: बढ़ता जा रहा है बाढ़ का कहर, राहुल ने प्रधानमंत्री को फोन करके मांगी मदद केरल
    क्या है केवल 55 रुपये प्रीमियम वाली प्रधानमंत्री किसान पेंशन योजना? जानें इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें भारत की खबरें
    हिंसा की खबरों पर बोले जम्मू-कश्मीर पुलिस प्रमुख, छह दिन में नहीं चली एक भी गोली कश्मीर
    केरल और कर्नाटक में बाढ़ से भारी तबाही, 88 लोगों की मौत, कई लापता कर्नाटक

    ISRO

    सितंबर में 'चंदा मामा' की जमीन पर कदम रखेगा भारत, अभियान को तैयार हो रहा चंद्रयान-2 चीन समाचार
    चंद्रमा पर प्रयोग के लिए भारत के चंद्रयान-2 की मदद लेगी NASA, जानिये बड़ी बातें नासा
    ISRO के सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग, दुश्मन देशों की गतिविधियों पर रखेगा नजर, जानें अन्य खासियत ISRO उपग्रह लॉन्च
    चार दिन बाद भी नहीं मिला IAF का लापता विमान, जानें खोज में कौन-कौन है शामिल असम

    सोशल मीडिया

    ममता बनर्जी मीम मामला: रिहाई में देरी पर सुप्रीम कोर्ट का बंगाल सरकार को अवमानना नोटिस पश्चिम बंगाल
    क्या आप जानते हैं एक मिनट में इंटरनेट की दुनिया में क्या-क्या हो जाता है? इंस्टाग्राम
    सोशल मीडिया के इस्तेमाल से सुधरता है वयस्कों का मानसिक स्वास्थ्य: शोध स्वास्थ्य
    वाराणसी में मौसेरी बहनों ने की एक-दूसरे से शादी, प्राचीन शहर में पहला समलैंगिक विवाह नरेंद्र मोदी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025