NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / सुशांत सिंह मामला: सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा और बिहार-महाराष्ट्र की क्या प्रतिक्रिया रही?
    अगली खबर
    सुशांत सिंह मामला: सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा और बिहार-महाराष्ट्र की क्या प्रतिक्रिया रही?

    सुशांत सिंह मामला: सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा और बिहार-महाराष्ट्र की क्या प्रतिक्रिया रही?

    लेखन प्रमोद कुमार
    Aug 19, 2020
    04:58 pm

    क्या है खबर?

    सुप्रीम कोर्ट ने दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को सौंपने का फैसला सुनाया है। इस दौरान कोर्ट ने कई अहम टिप्पणियां भी की।

    कोर्ट के इस फैसले को महाराष्ट्र सरकार के लिए बड़े झटके और बिहार सरकार के लिए जीत के तौर पर देखा जा रहा है।

    आइये, जानते हैं कि कोर्ट ने CBI जांच के आदेश देते हुए क्या कहा और संबंधित पक्षों की इस पर क्या प्रतिक्रिया रही।

    पृष्ठभूमि

    अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे सुशांत

    14 जून को सुशांत ने मुंबई स्थित अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। मुंबई पुलिस का कहना है कि वो अवसाद से पीड़ित थे और उन्होंने आत्महत्या की है।

    वहीं प्रशंसकों ने उनकी मौत के पीछे बॉलीवुड के कुछ बड़े लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। दबाव बढ़ने के बाद मुंबई पुलिस ने उनकी मौत के संबंध में 40 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की है।

    उनके प्रशंसक लंबे समय से मामले की CBI जांच की मांग कर रहे थे।

    ट्विस्ट

    रिया का नाम आने से मामले में आया ट्विस्ट

    सुशांत की मौत के एक महीने बाद उनके पिता केके सिंह ने पटना में FIR दर्ज कराई।

    इसमें उन्होंने सुशांत की गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने मुंबई पुलिस पर भी जांच को गलत दिशा में ले जाने के आरोप लगाए।

    इसके बाद बिहार पुलिस की टीम जांच के लिए मुंबई गई, जहां कथित तौर पर उसे महाराष्ट्र पुलिस से सहयोग नहीं मिला।

    फिर बिहार सरकार ने मामले की CBI जांच की मांग की।

    फैसला

    महाराष्ट्र को जांच में करना होगा सहयोग- सुप्रीम कोर्ट

    मामले को लेकर बिहार और महाराष्ट्र आमने-सामने आ गये थे।

    फिर मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा, जिस पर आज जस्टिस ऋषिकेश रॉय की सिंगल बेंच ने आज आदेश दिया।

    बेंच ने कहा कि बिहार पुलिस मामले में FIR दर्ज कर सकती है और महाराष्ट्र पुलिस को जांच में CBI का सहयोग करना होगा।

    सुप्रीम कोर्ट ने CBI को सुशांत की मौत से जुड़े आने वाले मामलों की जांच करने को भी कहा है।

    टिप्पणियां

    सुप्रीम कोर्ट ने की ये टिप्पणियां

    CBI जांच आदेश देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत एक प्रतिभावान कलाकार थे और जब तक उनकी पूरी प्रतिभा सामने आती, उनकी मौत हो गई।

    जस्टिस रॉय ने यह भी कहा कि सुशांत का परिवार और प्रशंसक सच्चाई सामने आने का इंतजार कर रहे हैं, जो एक निष्पक्ष जांच के सहारे ही मुमकिन है।

    उन्होंने कहा कि जांच का नतीजा सुशांत के पिता के लिए न्याय लेकर आएगा, जिन्होंने अपना बेटा खोया है।

    बयान

    निर्दोषों के लिए न्याय लेकर आएगी जांच- कोर्ट

    कोर्ट ने यह भी कहा कि जब महाराष्ट्र और बिहार एक-दूसरे के खिलाफ आरोप लगा रहे थे तो जांच की वैधता संदेह के दायरे में आ गई थी। एक निष्पक्ष जांच निर्दोषों के लिए न्याय लेकर आएगी, जिनके खिलाफ जहरीला अभियान चल रहा है।

    प्रतिक्रिया

    फैसले से बिहार खुश, महाराष्ट्र का टिप्पणी से इनकार

    बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि उनकी बात सही साबित हुई है।

    NDTV से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला साबित करता है कि मामले में कोई राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं है।

    वहीं मामले में CBI जांच का विरोध करने वाले महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने फैसले पर टिप्पणी नहीं की। उन्होंने कहा कि फैसले की कॉपी मिलने के बाद सरकार अपनी बात रखेगी।

    बयान

    रिया के वकील बोले- सच बदलेगा नहीं

    फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए रिया चक्रवर्ती ने वकील के जरिये कहा कि सच बदलेगा नहीं और वो जांच के लिए सभी एजेंसियों के साथ सहयोग करने को तैयार हैं, जो वो मुंबई पुलिस और प्रवर्तन निदेशालय (ED) के साथ कर रही हैं।

    विवाद

    रिया पर टिप्पणी कर घिरे बिहार के DGP

    सुशांत मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद बिहार पुलिस महानिदेशक (DGP) गुप्तेश्वर पांडे विवादित टिप्पणी के कारण सुर्खियों में हैं।

    DGP ने एक सवाल के जवाब में कहा कि रिया चक्रवर्ती की औकात नहीं है कि वो बिहार के मुख्यमंत्री पर टिप्पणी करे। उनके इस बयान पर विवाद शुरू हो गया है।

    उन्होंने कोर्ट के फैसले पर खुशी जताते हुए कहा कि बिहार पुलिस ने जो भी किया, वो सही था और कानून के दायरे में था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बिहार
    महाराष्ट्र
    सुशांत सिंह राजपूत
    सुप्रीम कोर्ट

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    बिहार

    चीन से झड़प में शहीद बताया गया जवान निकला जिंदा, पत्नी को फोन कर दी सूचना चीन समाचार
    जानिए गलवान में चीनी सैनिकों के साथ लोहा लेने वाली बिहार रेजिमेंट का इतिहास चीन समाचार
    कोरोना की दवा: बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण के खिलाफ शिकायत, गुमराह करने का आरोप पतंजलि
    जॉब्स: कांस्टेबल और अप्रेंटिस सहित कई पदों पर हो रही हैं भर्तियां, जल्द करें आवेदन शिक्षा

    महाराष्ट्र

    कोरोना वायरस: WHO प्रमुख ने की संक्रमण रोकने के लिए मुंबई के धारावी की प्रशंसा मुंबई
    महाराष्ट्र: कोरोना वायरस की दवाएं खरीदने के लिए दिखाना होगा आधार कार्ड और पॉजिटिव रिपोर्ट कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस: भारत में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 28,637 नए मामले, 551 की मौत भारत की खबरें
    महाराष्ट्र: कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए राजभवन के 16 कर्मचारी, सेल्फ-आइसोलेशन में राज्यपाल मुंबई

    सुशांत सिंह राजपूत

    सुशांत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' को 9 करोड़ से अधिक लोगों ने देखा- रिपोर्ट्स बॉलीवुड समाचार
    सुब्रमण्यम स्वामी ने सुशांत की मौत को बताया मर्डर, शेयर किये 'सबूत' बॉलीवुड समाचार
    सुशांत आत्महत्या मामला: CBI को केस सौंपने की याचिका खारिज, मामले में ED भी करेगा जांच मुंबई
    सुशांत सिंह आत्महत्या मामला: रिया चक्रवर्ती ने जारी किया वीडियो, कहा- न्याय मिलने का भरोसा पटना

    सुप्रीम कोर्ट

    सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की इंडिया हटाकर देश का नाम केवल भारत रखने संबंधी याचिका भारत की खबरें
    एक हफ्ते के अंदर दिल्ली-NCR में आवागमन के लिए एक समान नीति बनाएं राज्य- सुप्रीम कोर्ट दिल्ली
    प्रवासी मजदूरों को 15 दिनों में घर पहुंचाये सरकार, उनके रोजगार की योजना बने- सुप्रीम कोर्ट केंद्र सरकार
    प्रवासी मजदूरों को 15 दिनों में घर भेजा जाए, केस भी वापस हों- सुप्रीम कोर्ट केंद्र सरकार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025