Loading...
क्या है कलमा होमवर्क विवाद, जिसको लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने तेलंगाना सरकार नोटिस भेजा?
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने तेलंगाना सरकार नोटिस भेजा

क्या है कलमा होमवर्क विवाद, जिसको लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने तेलंगाना सरकार नोटिस भेजा?

लेखन गजेंद्र
Jul 17, 2026
03:51 pm

क्या है खबर?

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में हिंदू बच्चों को कलमा याद करने का होमवर्क दिए जाने का विवाद बढ़ता जा रहा है। अब राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने मामले का संज्ञान लेते हुए शुक्रवार को तेलंगाना सरकार को नोटिस जारी किया और मामले की रिपोर्ट मांगी। आयोग का कहना है कि उसे शिकायत मिली है कि एक निजी शिक्षण संस्थान ने छात्रों के लिए इस्लामी धार्मिक शिक्षा और प्रार्थना को अनिवार्य कर दिया है। पूरा मामला क्या है? आइए, जानते हैं।

विवाद

क्या है मामला?

यह विवाद तब सामने आया, जब हैदराबाद के सईदबाद स्थित सक्सेस स्कूल में कक्षा 2 के छात्र की होमवर्क डायरी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

इसमें बच्चे को इस्लामिक धार्मिक पाठ कलमा याद किए जाने का होमवर्क दिया गया था। डायरी के पन्ने पर 11 जुलाई की तारीख में 'दीनियात' विषय के अंतर्गत '1,2 कलमा पढ़ें' और 'सूरह फातिहा पढ़ें' लिखा था।

साथ ही, गणित और कंप्यूटर जैसे विषयों के लिए असाइनमेंट के साथ शिक्षक के हस्ताक्षर थे।

बर्खास्त

शिक्षिका को बर्खास्त किया गया

होमवर्क डायरी की तस्वीर सामने आने के बाद विवाद बढ़ गया और अभिभावकों की शिकायत के पर होमवर्क देने वाली शिक्षिका शेख आयशा परवीन को स्कूल प्रबंधन ने बर्खास्त कर दिया।

अभिभावकों का आरोप था कि उनके बच्चे को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ने के लिए कहा गया था।

बर्खास्तगी पत्र में, स्कूल ने कहा कि परवीन को सक्सेस ग्रुप ऑफ एजुकेशन इंस्टीट्यूशंस के अंतर्गत किसी भी संस्थान में नौकरी से स्थायी रूप से अयोग्य घोषित कर दिया गया है।

ADVERTISEMENT

नोटिस

मानवाधिकार आयोग तक पहुंची शिकायत

NHRC सदस्य प्रियांक कानूनगो का कहना है कि उनको 'सेवान्या उत्थान फाउंडेशन' नामक संस्था की ओर से मामले की शिकायत प्राप्त हुई है।

उन्होंने कहा कि अगर यह आरोप सही पाए जाते हैं तो यह गंभीर विषय है और संविधान के अनुच्छेद 28(3) के प्रावधानों का उल्लंघन हो सकता है।

उन्होंने बताया कि आयोग ने यह कदम बच्चों के अधिकारों और शिक्षा व्यवस्था में धार्मिक स्वतंत्रता से जुड़े संवैधानिक प्रावधानों को ध्यान में रखते हुए उठाया है।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

स्कूल के बाहर तैनात पुलिस

ADVERTISEMENT