Page Loader
बारिश के बाद अब आने लगे तापमान में गिरावट, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम 
देश के कई हिस्सों में आज बादल छाए रह सकते हैं (तस्वीर: एक्स/@SouravSaxena_17)

बारिश के बाद अब आने लगे तापमान में गिरावट, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम 

Oct 12, 2024
09:12 am

क्या है खबर?

मानसून के लाैटने के बाद अब तापमान में गिरावट के साथ देश के कई राज्यों में हल्की ठंड का अहसास शुरू हो गया है। आज आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और तापमान भी सामान्य से कम रहेगा। दक्षिणी हिस्से में अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बनने वाले निम्न दबाव के क्षेत्र का उत्तर भारत के राज्यों में कोई असर नहीं होगा, लेकिन इसके तटीय हिस्से एवं दक्षिण के कुछ राज्यों में ही बारिश होगी।

सर्दी 

इस दिन से पड़ने लगेगी सर्दी

स्काईमेट के अनुसार, देश के उत्तरी मैदानों में धीरे-धीरे ठंडक बढ़ रही है। आज अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 21 डिग्री रह सकता है। बताया जा रहा है कि 21-22 अक्टूबर के बाद ही दिन के तापमान में गिरावट आने लगेगी। आज उत्तर प्रदेश, हरियाणा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में मौसम शुष्क रहेगा। दूसरी तरफ, गुजरात और राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक 17 अक्टूबर तक मानसून पूरी तरह लौट जाएगा।

दिल्ली 

आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

दिल्ली में शुक्रवार को तापमान में सीजन की पहली बड़ी गिरावट देखी गई और कई इलाकों में तापमान 20 डिग्री से भी नीचे पहुंच गया। इन इलाकों में हल्की ठंड का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को अधिकतम तापमान लुढ़कर 33.6 डिग्री पर आ गया, वहीं न्यूनतम 20.3 डिग्री रहा। शनिवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं और अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 21 डिग्री तक रहने के आसार हैं।