LOADING...
कई राज्यों में बदला मौसम का मिजाज, अगले 24 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट 
कई राज्यों में अगले 24 घंटे में भारी बारिश हाे सकती है

कई राज्यों में बदला मौसम का मिजाज, अगले 24 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट 

Jul 26, 2025
09:29 am

क्या है खबर?

देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश का दौर जारी है, वहीं कुछ जगह कमजोर पड़ा मानसून फिर सक्रिय हो गया है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान के कई इलाकों में रात से भारी बारिश हो रही है। इससे जगह-जगह जलभराव देखने केा मिला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटे में झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल और दक्षिण गुजरात में भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

बदलाव 

राजस्थान में अगले 24 घंटों के लिए अलर्ट  

पिछले कुछ दिनों से राजस्थान में भारी बारिश का दौर थमा हुआ था, जो शनिवार तड़के एक बार फिर शुरू हो गया। उत्तरी बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में 26 जुलाई से भारी से लेकर अतिभारी बारिश होने के आसार हैं। प्रदेश के 3 जिलों में ऑरेंज और 6 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले 3 दिन में कई जगह रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

गर्मी-उसम

दिल्ली में नहीं मिल रही राहत 

दिल्ली में शुक्रवार-शनिवार की मध्य रात को बारिश होने से लोगों को गर्मी-उसम से राहत मिली है। साथ ही कही जगह पानी भर गया। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को बादल छाए रहने और गरज के साथ हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है। इससे चिपचिपी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 28-29 डिग्री और अधिकतम 36 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना है। अगले पूरे सप्ताह ऐसा ही मौसम बना रहने के आसार हैं।

अलर्ट

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश और बिहार में भी मानसून सक्रिय है। इन राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा और बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ तेज बारिश भी हो सकती है। बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाब का क्षेत्र तेजी से झारखंड और उत्तरी छत्तीसगढ़ होते हुए देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में बढ़ रहा है। इससे इन इलाकों समेत गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा में तेज बारिश होने की संभावना है।

मुसीबत 

मुंबई में शुरू हुआ भारी बारिश का सिलसिला 

आर्थिक राजधानी मुंबई और उसके आस-पास के जिलों में लगातार हो रही बारिश के चलते निचले इलाकों में पानी भर गया है। इस मानसून में पहली बार गुरुवार से जबरदस्त बारिश का दौर देखने को मिला है। इसके चलते सड़कों पर पानी भरने से यातायात बाधित होने और ट्रेनों की आवाजाही पर भी असर पड़ा है। शनिवार को बारिश के ऑरेंज अलर्ट देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों को जरूरी होने पर ही बाहर निकलने की सलाह दी है।