NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / उत्तर-पश्चिमी राज्यों में गर्मी दिखाएगी तीखे तेवर, पहाड़ों पर बारिश का अलर्ट 
    अगली खबर
    उत्तर-पश्चिमी राज्यों में गर्मी दिखाएगी तीखे तेवर, पहाड़ों पर बारिश का अलर्ट 
    उत्तर-पश्चिमी राज्यों में आज लू चलने की संभावना है

    उत्तर-पश्चिमी राज्यों में गर्मी दिखाएगी तीखे तेवर, पहाड़ों पर बारिश का अलर्ट 

    लेखन दिनेश चंद शर्मा
    Apr 21, 2025
    08:49 am

    क्या है खबर?

    देशभर में मौसम लगातार बदल रहा है। पिछले 2-3 दिनों से अंधड़-बारिश के कारण गर्मी से मिली राहत के बाद अब तापमान में इजाफा होने लगा है।

    भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आज (21 अप्रैल) उत्तर-पश्चिम भारत में गर्मी का सितम देखने को मिलेगा और लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    उत्तर प्रदेश में 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है, जबकि बिहार और झारखंड में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।

    तबाही 

    पहाड़ों पर बारिश और तेज हवा चलने का अलर्ट

    पहाड़ी राज्य जम्मू-कश्मीर में रविवार को भारी बारिश, ओलावृष्टि और बादल फटने से तबाही मची हुई है। यहां बाढ़ में 2 बच्चों समेत 3 लोगों की मौत हो गई।

    आज भी यहां बारिश और तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया है। इसे देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने स्कूलों में अवकाश घोषित किया है।

    हिमाचल प्रदेश में मौसम सुहावना बना हुआ है। यहां आज बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है। उत्तराखंड़ में बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है।

    परेशानी 

    दिल्ली में रात के तापमान में जबरदस्त इजाफा

    दिल्ली में ऊपर चढ़ता पारा दिन में पसीने छुड़ा रहा है, जबकि रात को सोने नहीं दे रहा। रविवार को पिछले 3 सालों में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक है।

    इससे पहले इतना अधिक न्यूनतम तापमान 2022 में 26.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था।

    आज यहां आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री के आस-पास रहने का अनुमान है।

    अंधड़ 

    इन राज्यों में चलेगी तेज हवा

    उत्तर प्रदेश के 14 जिलों में धूल भरी आंधी चलने की संभावना है, जबकि पूर्वी इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 38-40 डिग्री और न्यूनतम 22-24 डिग्री तक पहुंच सकता है।

    बिहार के 3 जिलों में आज तेज हवा चल सकती है, जबकि पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में बूंदाबांदी के आसार हैं। यहां अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 22 डिग्री रह सकता है।

    झारखंड में भी तेज हवा चलने के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।

    राहत 

    राजस्थान में रहेगी राहत

    राजस्थान में रविवार को पश्चिमी इलाकों में चली तेज हवाओं के कारण भीषण गर्मी और लू से राहत मिली है। इससे तापमान में 1-3 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई।

    मौसम विभाग ने 21 और 22 अप्रैल को भी ऐसा ही मौसम रहने से गर्मी कम होने की संभावना जताई है। अगले 4-5 दिनों तक लू से राहत रहेगी।

    गुजरात में लू का अलर्ट जारी किया गया है। सौराष्ट्र और कच्छ में तापमान 44 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बारिश
    गर्मी की लहर
    जम्मू-कश्मीर
    दिल्ली

    ताज़ा खबरें

    बेंगलुरु भगदड़ मामले में पुलिस आयुक्त का निलंबन: क्या है IPS अधिकारी के निलंबन की प्रक्रिया? कर्नाटक
    आमिर खान की 91 साल की मां भी बॉलीवुड में आईं, 'सितारे जमीन पर' में एंट्री आमिर खान
    RBI के डिप्टी गवर्नर बने 16वें वित्त आयोग के अंशकालिक सदस्य, जानिए कब तक रहेंगे  वित्त मंत्रालय
    जेमी लीवर के सामने एक शख्स ने की इतनी घिनौनी हरकत, मर्दों से हो गई नफरत जॉनी लीवर

    बारिश

    दिल्ली और उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना, पहाड़ों पर होगी बर्फबारी दिल्ली
    हिमाचल प्रदेश में बारिश से तबाही, कुल्लू में बही गाड़ियां और मंडी में भूस्खलन हिमाचल प्रदेश
    पहाड़ों पर बर्फबारी-बारिश बनी आफत, मैदानों में बारिश-ओलावृष्टि बनी परेशानी  उत्तराखंड
    बारिश-ओलावृष्टि से फिर लौटी सर्दी, जानिए कब तक रहेगा ऐसा मौसम  हिमाचल प्रदेश

    गर्मी की लहर

    ईरान में गर्मी ने तोड़ा दिया रिकॉर्ड, 82.2 डिग्री सेल्सियस ताप सूचकांक दर्ज किया गया ईरान
    इस बार सर्दी में होगा गर्मी का अहसास, मौसम विभाग ने कम शीतलहर का अनुमान जताया भारतीय मौसम विभाग
    मुंबई में अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा, दिसंबर का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड मुंबई
    भारतीय मौसम विभाग ने बताया, 1901 के बाद 2024 भारत का सबसे गर्म साल दर्ज भारतीय मौसम विभाग

    जम्मू-कश्मीर

    जम्मू-कश्मीर के कठुआ में 2 किशोर लापता, 2 दिन पहले मिले थे 3 अन्य शव कठुआ
    जम्मू-कश्मीर में गुलमर्ग के फैशन शो को लेकर विवाद, उमर अब्दुल्ला ने जांच के आदेश दिए उमर अब्दुल्ला
    होली से पहले इन राज्यों में होगी बारिश, जानिए कहां-कहां जारी हुआ अलर्ट  बारिश
    देश के कई राज्यों में आज से शुरू होगा बारिश का सिलसिला, जानिए कब तक रहेगा  बारिश

    दिल्ली

    मौसम साफ रहने से तेजी से चढ़ेगा पारा, इन राज्यों में लगेंगे लू के थपेड़े  गर्मी की लहर
    नोएडा में सेक्टर 18 के अट्टा मार्केट में लगी भीषण आग, लोग शॉपिंग कॉम्पलेक्स से कूदे नोएडा
    दिल्ली विधानसभा में प्रदूषण पर CAG रिपोर्ट पेश, निगरानी और निरीक्षण प्रणाली में मिली कई खामियां वायु प्रदूषण
    देशभर में गर्मी दिखाने लगी तेवर, आज इन राज्यों में लू का अलर्ट  गर्मी की लहर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025