महीने के अंत तक जारी रहेगा बारिश-अंधड़ का दौर, जानिए आज कहां-कहां बिगड़ेगा मौसम
क्या है खबर?
लगातार सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ समेत भूमध्य सागर की नमी, आर्कटिक वॉर्मिंग और ला-नीना के प्रभाव के कारण कई राज्यों में मौसम पूरा बदला हुआ है। इस महीने की शुरुआत में तेजी से बढ़ते तापमान के कारण इस बार ज्यादा गर्मी पड़ने के आसार लग रहे थे, लेकिन तीसरे सप्ताह में बारिश और ओलावृष्टि ने पूरा माहौल बदल दिया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मंगलवार को 19 राज्यों में अंधड़-बारिश के कारण मौसम बिगड़ने की चेतावनी दी है।
बारिश
कई राज्यों में फिर शुरू होगा बारिश का दौर
राजस्थान में पिछले सप्ताह शुरू हुआ आंधड़-बारिश का दौर 26-31 मार्च के बीच 2 अलग-अलग वेदर सिस्टम के कारण इस महीने के अंत तक जारी रहेगा। पिछले 24 घंटे में जयपुर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं समेत अन्य जिलों में हल्की बारिश हुई, वहीं बालोतरा में ओले भी गिरे। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चलने और बारिश होने का अनुमान है। इसके अलावा मध्य प्रदेश और बिहार में 26 मार्च से बादल मेहरबान हो सकते हैं।
मौसम
दिल्ली में मौसम हुआ सुहाना
दिल्ली में भी पिछले कुछ दिनों से तापमान में काफी गिरावट आई है, जिसके चलते लोगों को गर्म कपड़े एक बार फिर से निकालने पड़े हैं। राजधानी में आज बादल छाए रहने से मौसम सुहाना रहेगा, जबकि 26 मार्च को बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 16 डिग्री तक रह सकता है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी गुरुवार को तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार हैं।
बर्फबारी
पहाड़ी राज्यों में जारी है बर्फबारी
पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का दौर जारी है, जिसके चलते रास्तों पर बर्फ की मोटी परत जमा हो गई है। इससे यातायात बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी के साथ ओलावृष्टि का दौर जारी है, जिसके चलते तापमान में भारी गिरावट आई है। उत्तराखंड के 5 जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में आज बारिश की संभावना है, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी रहेगी। उत्तराखंड में भी कुछ दिन ऐसा ही मौसम रहेगा।
ट्विटर पोस्ट
जम्मू-कश्मीर में बर्फ से ढकी वादियां
#WATCH | J&K: Following continuous rainfall in the plains and fresh snowfall in the upper reaches of Bhalesa over the past 24 hours, the region of Bhalesa in Doda has witnessed a refreshing transformation. With the weather clearing this morning, the mountains are once again… pic.twitter.com/P4uQDLQPb0
— ANI (@ANI) March 24, 2026