LOADING...
कई राज्यों में 20 अप्रैल तक चलेगी लू, दिल्ली में सुबह-सुबह हुई बारिश
देशभर में लू का प्रकोप शुरू हो गया है

कई राज्यों में 20 अप्रैल तक चलेगी लू, दिल्ली में सुबह-सुबह हुई बारिश

Apr 17, 2026
09:14 am

क्या है खबर?

देश के अधिकांश राज्यों में तापमान बढ़ने के कारण भीषण गर्मी पड़ने लगी है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और महाराष्ट्र में पिछले 2 दिनों से लू चल रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 20 अप्रैल तक इन राज्यों में गर्मी और उमस रह सकती है और तापमान 40-44 डिग्री के बीच बना रहेगा। दूसरी तरफ, 17 अप्रैल को उत्तर भारत के कुछ राज्यों में अंधड़ और हल्की बूंदाबांदी होने के आसार हैं।

मौसम 

अलग-अलग दिखेगा मौसम का मिजाज

IMD ने जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में आज बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और कुछ जगह ओलावृष्टि/बर्फबारी होने की संभावना जताई है। सिक्किम, असम और मेघालय में 19 अप्रैल तक और अरुणाचल प्रदेश में अगले 3 दिनों तक भारी बारिश, बिजली गिरने के साथ तूफान आने की संभावना है। दूसरी तरफ मध्य, पूर्वी और प्रायद्वीपीय के कई राज्यों में 20 अप्रैल तक लू चलने की संभावना है। इनमें मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा शामिल हैं।

राहत 

दिल्ली में बरसी राहत की बारिश 

दिल्ली में भीषण होती जा रही गर्मी पर थोड़ा ब्रेक लगा, जब आज सुबह कुछ इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिली। गुरुवार को राजधानी में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया था, लेकिन बादल छाने और हल्की बारिश से थोड़ी राहत मिलेगी। राजस्थान में भी सुबह बादल छाने से मौसम बदला नजर आया। यहां कुछ जिलों में अंधड़ के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने के आसार हैं। इसके अलावा पंजाब और हरियाणा में मौसम बिगड़ सकता है।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

राजधानी में सुबह कुछ इलाकों में हुई हल्की बारिश

Advertisement