NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, घने कोहरे के कारण यातायात सेवाएं प्रभावित
    अगली खबर
    दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, घने कोहरे के कारण यातायात सेवाएं प्रभावित
    दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड

    दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, घने कोहरे के कारण यातायात सेवाएं प्रभावित

    लेखन नवीन
    Jan 15, 2023
    10:44 am

    क्या है खबर?

    दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में आने वाले दिनों में शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा, जिससे यहां तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

    भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली और NCR में आगामी 16 से 18 जनवरी के बीच शीतलहर चलने की संभावना है। यहां आयानगर और रिज इलाके में मंगलवार और बुधवार को न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

    वहीं कोहरे के कारण यातायात सेवाओं पर भी असर पड़ रहा है।

    मौसम

    कोहरे और शीतलहर की चपेट में पूरा उत्तर भारत

    IMD के अधिकारी ने बताया कि इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में जल निकायों और नदियों के कारण सिंधु-गंगा के मैदानों में बहुत अधिक नमी है। ऐसे में पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं का रुख मैदानी इलाकों की ओर होगा।

    पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में शीतलहर जारी रहेगी और इन क्षेत्रों में कोहरा छाया रहेगा।

    इस साथ ही आने वाले दिनों में इन इलाकों में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच सकता है।

    यातायात

    कोहरे के कारण यातायात सेवाएं भी हुईं प्रभावित

    रविवार सुबह घने कोहरे और कम दृश्यता के कारण दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI) से प्रस्थान करने वाली कई उड़ानें प्रभावित रहीं।

    कोहरे के कारण हवाई सेवाओं के प्रभावित होने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

    इन उड़ानों में दिल्ली-रियाद, दिल्ली-शिमला-कुल्लू, दिल्ली-वाराणसी, दिल्ली-धर्मशाला-श्रीनगर, दिल्ली-शिमला-धर्मशाला और दिल्ली-देहरादून शामिल रहीं।

    रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, कम विजिबलिटी के कारण 20 ट्रेनें भी अपने तय समय से देरी से चल रही हैं।

    तापमान

    पंजाब में तापमान अपने न्यूनतम स्तर पर

    पंजाब में इनदिनों भीषण ठंड पड़ रही है और कई जगहों पर यहां न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। इसके साथ ही बठिंडा और अमृतसर में न्यूनतम तापमान शून्य के करीब बना हुआ है। शनिवार को बठिंडा में न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री, जबकि अमृतसर में न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री दर्ज किया गया।

    चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा और गुरदासपुर और मोगा में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    बर्फबारी

    हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में बर्फबारी

    बीते दो दिनों से हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में बर्फबारी हुई है और मनाली में 23 सेंटीमीटर, खदराला और शिलारो में 16 सेंटीमीटर, कुफरी में 12 सेंटीमीटर, भरमौर में 10 सेंटीमीटर, शिमला और गोंडला में छह सेंटीमीटर, डलहौजी और कल्पा में चार सेंटीमीटर हिमपात हुआ है।

    IMD ने शिमला में अगले चार दिनों तक इस क्षेत्र में शुष्क मौसम की संभावना जताई है और मंगलवार तक निचली पहाड़ियों में घने कोहरे और शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है।

    हिमस्खलन

    जम्मू-कश्मीर में शनिवार को हुआ हिमस्खलन

    रिपोर्ट के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर के एक गांव में शनिवार को हिमस्खलन हुआ, लेकिन इसमें जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

    एक दिन पहले ही मध्यम से भारी बर्फबारी के बाद बांदीपोरा समेत 12 जिलों के लिए हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई थी।

    शुक्रवार को मौसम खराब होने के कारण, घाटी को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाली एकमात्र बारहमासी सड़क श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात रोक गया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    भारतीय मौसम विभाग
    केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
    इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा

    ताज़ा खबरें

    अडाणी एनर्जी बोर्ड ने 4,300 करोड़ रुपये जुटाने को दी मंजूरी, जानिए क्या है योजना  अडाणी समूह
    गाजा में राहत सामग्री लेने जा रहे फिलिस्तीनियों पर हमला, 40 लोगों की मौत इजरायल
    रोहित शेट्टी एक्शन के बाद हॉरर से मचाएंगे धमाल, पहली बार नुसरत भरूचा पर लगाएंगे दांव रोहित शेट्टी
    कोरोना वायरस के मामले 3,700 पार, फ्लू और कोविड के लक्षणों में कैसे पहचानें अंतर? कोरोना वायरस

    दिल्ली

    सुल्तानपुरी हादसा: घटना के समय घर पर मौजूद था कार चलाने का आरोपी- पुलिस दिल्ली पुलिस
    एयर इंडिया फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने वाले युवक की पहचान हुई, LOC की मांग हवाई यात्रा
    उत्तर भारत में शीतलहर और कोहरे का असर बढ़ा, कई राज्यों को मौसम विभाग की चेतावनी भारतीय मौसम विभाग
    दिल्लीः मंडोली जेल से मिले 117 मोबाइल फोन, 5 अधिकारी निलंबित जेल

    भारतीय मौसम विभाग

    देशभर में कमजोर पड़ी गर्मी की लहर, दिल्ली में तीन दिनों के अंदर बारिश की संभावना दिल्ली
    लू से बचने के लिए क्या करना चाहिए? आपदा प्रबंधन ने बताया लाइफस्टाइल
    पहले हीटवेव और अब आंधी-तूफान, मौसम विभाग की दिल्ली के लिए नई चेतावनी जारी दिल्ली
    दिल्ली और आसपास के इलाकों में आज से बढ़ने लगेगा पारा, फिर सताएगी गर्मी दिल्ली

    केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड

    दिल्ली-NCR: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की दफ्तरों को सलाह, कर्मचारियों को घर से काम करने दें दिल्ली
    स्थाई समाधान नहीं हो सकता ऑड-ईवन, लागू किए जाने के बावजूद बढ़ रहा प्रदुषण- सुप्रीम कोर्ट दिल्ली
    देश में कितना बायोमेडिकल कचरा पैदा हो रहा है और इससे निपटने के क्या नियम हैं? तमिलनाडु
    दिल्ली: लगातार चौथे दिन गंभीर श्रेणी में वायु गुणवत्ता, मंगलवार के बाद राहत का अनुमान दिल्ली

    इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा

    नोएडा: देश के सबसे बड़े छापे में 1,000 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ जब्त भारत की खबरें
    महिला कर्मचारी ने फ्लाइट में सिगरेट जलाने से रोका तो युवक ने खोली पैंट की चेन भारत की खबरें
    नौ वर्षीय बच्चे ने बनाया दिल्ली एयरपोर्ट का मॉडल, अथॉरिटी की तरफ से मिला खास तोहफा दिल्ली
    मैक्सिको ने 311 भारतीयों को वापस भेजा, अमेरिका में अवैध प्रवेश की थी तैयारी भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025