राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद अब भाइयों पर गिरी गाज, अवैध शराब परोसने पर गिरफ्तार
इंदौर में विपिन और सचिन रघुवंशी को बिना लाइसेंस के शराब परोसने के मामले में BNSS की धारा 170 के तहत एहतियातन हिरासत में लिया गया है। गौरतलब है कि इनके भाई राजा की पिछले साल हत्या कर दी गई थी। पुलिस को इनके रेस्टोरेंट में बिना लाइसेंस के शराब परोसते हुए पाया गया था, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस ने उनके 3 स्टाफ सदस्यों को भी हिरासत में लिया है।
BNSS की धारा 170 के तहत गिरफ्तारी
अब इन भाइयों पर BNSS की धारा 170 के तहत एहतियातन गिरफ्तारी का खतरा मंडरा रहा है। यह धारा पुलिस को बिना वॉरंट के संज्ञेय अपराध में एहतियातन हिरासत में लेने का अधिकार देती है।
इसके अलावा, उनके रेस्टोरेंट या ढाबे पर बिना लाइसेंस के अवैध शराब परोसने और पुलिस को इस बारे में जानकारी न देने को लेकर एक्साइज एक्ट और BNS की धारा 223 के तहत भी कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि पिछले साल राजा की हत्या का मामला खूब सुर्खियों में रहा था। उनकी पत्नी सोनम और कथित प्रेमी इस मामले में पहले से ही जेल में बंद हैं, वहीं तीन संदिग्ध सुपारी किलर भी सलाखों के पीछे हैं।