NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / जेल में VIP सुविधा: कन्नड़ अभिनेता दर्शन दूसरी जेल में होंगे शिफ्ट, 7 अधिकारी निलंबित
    अगली खबर
    जेल में VIP सुविधा: कन्नड़ अभिनेता दर्शन दूसरी जेल में होंगे शिफ्ट, 7 अधिकारी निलंबित
    कन्नड़ अभिनेता दर्शन को जेल में VIP सुविधा के मामले में 7 अधिकारी निलंबित

    जेल में VIP सुविधा: कन्नड़ अभिनेता दर्शन दूसरी जेल में होंगे शिफ्ट, 7 अधिकारी निलंबित

    लेखन भारत शर्मा
    Aug 26, 2024
    01:20 pm

    क्या है खबर?

    हत्या के मामले में बेंगलुरु के परप्पना अग्रहारा सेंट्रल जेल में बंद कन्नड़ अभिनेता दर्शन थूगुदीपा को जेल में VIP सुविधा मिलने पर विवाद हो गया है।

    शनिवार को उनकी सिगरेट पीते तस्वीर वायरल होने के बाद रविवार को एक और वीडियो सामने आ गया, जिसमें वह तीन लोगों के साथ चाय पीते और घूमते नजर आ रहे हैं।

    अब सरकार ने जेल के 7 अधिकारियों को निलंबित कर अभिनेता को दूसरी जेल में शिफ्ट करने का आदेश दिया है।

    प्रकरण

    क्या है अभिनेता को VIP सुविधा मिलने का प्रकरण?

    दरअसल, शनिवार को दर्शन की जेल में सिगरेट पीते तस्वीर वायरल हुई थी। उसके बाद रविवार को सामने आए एक वीडियो में दर्शन फोन पर वीडियो कॉल पर बात करते हुए नजर आ रहे हैं।

    इतना ही नहीं उन्हें तीन लोगों के साथ चाय पीते और घूमते भी देखा जा सकता है। वीडियो कॉल पर मौजूद शख्स अभिनेता से हाल-चाल पूछने के साथ खाने के बारे में बात करता दिखता है।

    इस वीडियो के बाद विवाद खड़ा हो गया।

    कार्रवाई

    गृह मंत्री ने जेल के 7 अधिकारियों को निलंबित किया

    कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वरम ने मामले की जांच कराते हुए 7 अधिकारियों को निलंबित कर दिया।

    गृह मंत्री ने कहा, "शाम साढ़े 4 बजे मुझे दर्शन और तीन अन्य लोगों के जेल में चाय पीने और घूमने की सूचना मिली थी। मैंने महानिदेशक (जेल) से बात की और अधिकारियों को मौके पर भेजा। रात 1 बजे तक मामले की जांच की गई। इसके बाद दोषी पाए गए 7 अधिकारियों को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए।"

    जानकारी

    जेल अधीक्षक सहित वरिष्ठ अधिकारियों का किया जाएगा तबादला

    गृह मंत्री ने कहा, "यह घटना नहीं होनी चाहिए थी। हमने कैमरा, CCTV और जैमर भी लगाए हैं। इसके बावजूद यह हुआ है। यह बेहद गंभीर मामला है। इस मामले में अब जेल अधीक्षक सहित वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला किया जाएगा।"

    आदेश

    मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने दिए अभिनेता को दूसरी जेल में शिफ्ट करने के आदेश

    कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने जेल में अभिनेता दर्शन को VIP सुविधा दिए जाने के मामले को काफी गंभीरता से लिया है।

    उन्होंने महानिदेशक (जेल) को दोषी अधिकारियों को तत्काल निलंबित करने का आदेश दिया है। इसके अलावा पुलिस महानिदेशक (DGP) को अभिनेता और अन्य दोषियों को तत्काल अलग-अलग जेलों में शिफ्ट करने को कहा है।

    उन्होंने DGP को जेल का दौरा कर मामले की पूरी रिपोर्ट प्रस्तुत करने को भी कहा है।

    प्रकरण

    किस मामले में जेल में बंद है अभिनेता दर्शन?

    बता दें कि 9 जून को बेंगलुरु में एक फ्लाईओवर के पास अभिनेता के एक प्रशंसक रेणुकास्वामी का शव मिला था।

    इसके बाद पुलिस ने 11 जून को दर्शन और उनकी कथिक गर्लफ्रेंड पवित्रा गौड़ा समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया था।

    पुलिस का कहना है कि रेणुकास्वामी ने पवित्रा को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक संदेश भेजे थे। ऐसे में अभिनेता के निर्देश पर एक गिरोह ने रेणुकास्वामी अपहरण कर उसकी हत्या कर दी। तब से अभिनेता जेल में हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सिद्धारमैया
    कर्नाटक सरकार
    कर्नाटक पुलिस

    ताज़ा खबरें

    देश में कोरोना वायरस के मामले 1,800 पार हुए, अस्पताल में 3-4 गुना बढ़े मरीज कोरोना वायरस
    कौन हैं खीरिन शर्मा, जो फिल्म 'मां' में काजोल की बेटी बन छाईं? काजोल
    IPL के फाइनल मुकाबलों में कैसा रहा है RCB का प्रदर्शन? IPL 2025
    सलमान खान साउथ के इस मशहूर निर्देशक संग करेंगे काम, बहन अलविरा खान लगाएंगी दांव सलमान खान

    सिद्धारमैया

    कर्नाटक: क्या मुख्यमंत्री बनने जा रहे सिद्धारमैया के बारे में ये खास बातें जानते हैं आप? कर्नाटक
    कर्नाटक: मुख्यमंत्री रेस में क्यों सिद्धारमैया के हाथ लगी बाजी और डीके शिवकुमार हारकर भी जीते?  कर्नाटक
    कांग्रेस ने केजरीवाल को नहीं भेजा सिद्धारमैया के शपथ ग्रहण समारोह का न्योता, जानें वजह अरविंद केजरीवाल
    सिद्धारमैया ने ली कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ, मंच पर दिखी विपक्षी एकता कर्नाटक

    कर्नाटक सरकार

    कर्नाटक में दूध की भारी किल्लत, सरकार ने दाम न बढ़ाकर उठाया यह कदम कर्नाटक
    #NewsBytesExplainer: कर्नाटक की राजनीति में क्यों इतना अहम है लिंगायत समुदाय? कर्नाटक चुनाव
    कर्नाटक: भाजपा के दिग्गज नेता बीएस येदियुरप्पा के घर पर बंजारा समुदाय का हमला, जानें कारण कर्नाटक
    कर्नाटक में 10 मई को होगा मतदान, 13 मई को जारी होंगे नतीजे  कर्नाटक चुनाव

    कर्नाटक पुलिस

    कर्नाटक: बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या से शिवमोगा में तनाव, बंद किए गए स्कूल-कॉलेज कर्नाटक
    कर्नाटक: बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या के मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? कर्नाटक
    कर्नाटक: हिजाब विवाद में याचिका दाखिल करने वाली छात्रा के भाई पर हमला, अस्पताल में भर्ती कर्नाटक
    कर्नाटक: बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्‍या के सभी आरोपियों की पहचान हुई, जल्‍द करेंगे गिरफ्तार- पुलिस कर्नाटक
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025