NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / हिमाचल प्रदेश: कांगड़ा में होम क्वारंटाइन के उल्लंघन पर 50,000 जुर्माना, नहीं चुकाने पर जमीन नीलाम
    देश

    हिमाचल प्रदेश: कांगड़ा में होम क्वारंटाइन के उल्लंघन पर 50,000 जुर्माना, नहीं चुकाने पर जमीन नीलाम

    हिमाचल प्रदेश: कांगड़ा में होम क्वारंटाइन के उल्लंघन पर 50,000 जुर्माना, नहीं चुकाने पर जमीन नीलाम
    लेखन भारत शर्मा
    May 14, 2020, 01:41 pm 1 मिनट में पढ़ें
    हिमाचल प्रदेश: कांगड़ा में होम क्वारंटाइन के उल्लंघन पर 50,000 जुर्माना, नहीं चुकाने पर जमीन नीलाम

    देश में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। सभी राज्यों की सरकारों द्वारा इसकी रोकथाम के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन सफलता नहीं मिल रही है। इसी बीच हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा उपायुक्त ने कोरोना की रोकथाम के लिए बड़ा कदम उठाया है। वहां अब होम क्वारंटाइन का उल्लंघन करने वालों पर 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। जुर्माना राशि नहीं चुकाने पर संबंधित की जमीन नीलाम की जाएगी।

    उपायुक्त ने आदेश जारी कर दी नियमों की पालना की चेतावनी

    कांगडा उपायुक्त राकेश प्रजापति ने बताया कि क्षेत्र में लोग होम क्वारंटाइन नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। ऐसे में अब नियमों का उल्लंघन करने वालों से 50,000 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा और नहीं चुकाने पर रेयर ऑफ लैंड रेवेन्यू के तहत मामला दर्ज किया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर उसकी जमीन नीलाम कर राशि हासिल की जाएगी। इसी तरह होम क्वारंटाइन का उल्लंघन करने वालों को 28 दिन के लिए विभागीय क्वारंटाइन सेंटर में रखा जाएगा।

    इस तरह किया होम क्वारंटाइन का निर्धारण

    उपायुक्त प्रजापति ने बताया कि देश के रेड जोन इलाकों से क्षेत्र में आने वाले सभी लोगों को विभागीय क्वारंटान सेंटरों में रखा जाएगा। इसी प्रकार ग्रीन और ऑरेंज जोन से आने वाले लोगों में से सर्दी, खांसी और जुकाम वाले लोगों को विभागीय क्वारंटाइन सेंटर में भेजा जाएगा। अन्य लोगों को 14 दिन होम क्वारंटाइन में रहना होगा। उन्होंने बताया कि कांगड़ा जिले में गत दिनों संक्रमित पाए गए एक पुलिसकर्मी और डॉक्टर को 51,000-51,000 की सहायता दी जाएगी।

    कांगड़ा में बढ़ाई जाएगी जांच की संख्या

    उपायुक्त प्रजापति ने बताया कि कांगड़ा में अब नियमित जांच की संख्या बढ़ाई जाएगी। अब प्रतिदिन 150 नमूने लिए जा रहे थे, लेकिन अब इसे 400 तक किया जाएगा। इसी तरह रेंडम जांच भी की जाएगी। क्षेत्र के पुलिसकर्मियों की भी रेंडम जांच शुरू कर दी गई है। अस्पतालों में डॉक्टर और चिकित्साकर्मियों के 450 नमूने लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि कांगड़ा जिले में अब तक 1,650 की जांच की गई है, जिसमें से 15 संक्रमित पाए गए हैं।

    विभागीय क्वारंटाइन सेंटरों में 5,000 लोगों को रखने की व्यवस्था

    उपायुक्त प्रजापति ने बताया कि जिले में बनाए गए विभागीय क्वारंटाइन सेंटरों में 5,000 लोगों को रखने की व्यवस्था की गई है। यहां बाहरी राज्यों से आने वालों को रखा जाएगा। इसी तरह बुजर्ग, बच्चे और गर्भवती महिलाओं को होम क्वारंटाइन किया जाएगा।

    संक्रमित द्वारा संक्रमण फैलाने के बाद उठाया कदम

    उपायुक्त ने बताया कि गत दिनों चंबा क्षेत्र में एक ड्राइवर में कोरोना संक्रमित होने के बाद क्वारंटाइन नियमों का उल्लंघन करते हुए अपने दोस्तों के साथ शराब पार्टी की थी। इससे उसकी दो साल की बेटी और तीन दोस्तों के भी संक्रमण हो गया। इसी तरह हमीरपुर में भी लोगों ने क्वारंटाइन नियमों का उल्लंघन किया था। इसी को देखते हुए नियमों को सख्त बनाते हुए 50,000 का जुर्माना लगाने या जमीन नीलाम करने का निर्णय किया है।

    हिमाचल प्रदेश में यह है कोरोना संक्रमण की स्थिति

    स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार क्षेत्र में 24 घंटों में सामने आए दो नए मामलों के साथ संक्रमितों की कुल संख्या 70 पहुंच गई है। इसी तरह अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है और 28 संक्रमितों का उपचार चल रहा है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    हिमाचल प्रदेश
    कोरोना वायरस
    लॉकडाउन

    ताज़ा खबरें

    हेलेन से रिश्ते पर बोले सलीम खान- मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था सलीम खान
    ओला लेकर आ रही नई इलेक्ट्रिक बाइक, अगले साल होगी लॉन्च   ओला
    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम की बढ़ी मुश्किलें, विश्व कप में क्वालीफाई करना हुआ मुश्किल दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    पोलैंड के खेल मंत्री का दावा, कहा- 40 देश कर सकते हैं पेरिस ओलंपिक का बहिष्कार  ओलंपिक

    हिमाचल प्रदेश

    कश्मीर और शिमला में बर्फबारी, हिमाचल प्रदेश में 200 से अधिक सड़कें बंद भारतीय मौसम विभाग
    दिल्ली में कल से ठंड से मिल सकती है राहत, हिमाचल प्रदेश में होगी बर्फबारी दिल्ली
    दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, घने कोहरे के कारण यातायात सेवाएं प्रभावित दिल्ली
    दिल्ली समेत उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी उत्तर भारत

    कोरोना वायरस

    देश के नाम राष्ट्रपति मुर्मू का संबोधन, कहा- आत्मविश्वास से भरा राष्ट्र बना चुका भारत द्रौपदी मुर्मू
    गणतंत्र दिवस: मुख्य अतिथि के तौर पर मिस्र के राष्ट्रपति को बुलाने के क्या मायने हैं? गणतंत्र दिवस
    उत्तर कोरिया: सांस संबंधी बीमारी का प्रकोप, प्योंगयांग समेत कई जगह 5 दिनों का लॉकडाउन उत्तर कोरिया
    फाइजर वैक्सीन पर केंद्रीय मंत्री के ट्वीट की कांग्रेस ने की ट्विटर से शिकायत, जानें मामला कांग्रेस समाचार

    लॉकडाउन

    कोरोना वायरस: चीन में तेजी से बढ़ रहा संक्रमण, सरकार बोली- ट्रैक करना असंभव बीजिंग
    जीरो-कोविड नीति के खिलाफ प्रदर्शनों के बाद पाबंदियां कम करने पर विचार कर रहा चीन चीन समाचार
    चीन में कोरोना के मामलों में तेज बढ़ोतरी, पाबंदियों के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग चीन समाचार
    मनरेगा में सुधार के लिए सरकार ने बनाई समिति, तीन महीनों में देगी रिपोर्ट मनरेगा

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023